Market Closing Today: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन पर बाजार में एक बार फिर उठा-पटक का दौर जारी रहा. शुरूआत लाल निशान में हुई. पर दिन के बढ़ने पर मार्केट ने रिकवरी दिखाई. हालांकि दिन के अंत में निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स 58.42 अंको की कमी के साथ 78,435 के लेवल पर रहा, वहीं निफ्टी भी करीब 27 अंकों की गिरावट के साथ 24,326.65 के स्तर पर रहा. आंकड़ों से साफ है कि गिरावट बाजार में मामूली रही. अगर आखिरी सेशन ने प्रॉफिट बुकिंग नहीं हुई होती तो हरे निशान पर मार्केट रहता.
आज दिन के शुरूआत में अमेरिका-ईरान टेंशन के चलते सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ खुले. सेंसेक्स 247 अंक टूटकर 78,245 के स्तर पर, वहीं निफ्टी भी 77 अंकों की गिरावट के साथ 24,276 पर फिसल गया.
Q4 के नतीजों ने दिया बाजार को सपोर्ट
हालांकि कंपनियों के शानदार चौथी तिमाही के नतीजों ने सपोर्ट दिया, जिसके चलते कुछ सेक्टर्स में अच्छी लिवाली का दौर देखा गया. बैंकिंग सेक्टर ने आज कमाल ही कर दिया. एसबीआई के साथ अच्छे रिजल्ट के चलते HDFC बैंक और ICICI बैंक ने अच्छा सपोर्ट दिया. बैंक ऑफ महाराष्ट्र, ग्रो के चौथी तिमाही के रिजल्ट शानदार रहे. इसके चलते निवेशकों ने इसमें खरीदारी का माहौल बनाया.
टॉप 5 गेनर्स (सेंसेक्स)
- ट्रेंट (3.33%)
- SBI (2.52%)
- एशियन पेंट्स (2.18%)
- एनटीपीसी (1.05%)
- बजाज फाइनेंस (0.80%)
टॉप 5 लूजर्स (सेंसेक्स)
- एलटी (-1.42%)
- BEL (-1.23%)
- एचसीएल टेक (-1.04%)
- कोटक बैंक (-0.86%)
- टेक महिंद्रा (-0.74%)
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल
बाजार में गिरावट की वजह की बात करें तो कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी इसके पीछे एक कारण है. ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के बाद एक बार फिर से बंद कर दिया. नतीजन ग्लोबल ऑयल मार्केट में सप्लाई ठप होने का डर बैठ गया. ब्रेंट क्रूड 7.21% उछलकर $96.90 और अमेरिकी WTI क्रूड 8.11% उछलकर $90.65 के स्तर पर जा पहुंचा.
कैसा रहा एशियाई बाजार का हाल
एशियाई बाजारों की बात करें तो वहां भी मिला‑जुला रुख देखने को मिला है. जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.76% बढ़ा, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी शुरुआती कारोबार में 0.98% चढ़ा. वहीं ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 इंडेक्स 0.18% गिर गया.
ये भी पढ़ें: हर साल 6% इंक्रीमेंट, 3.83 फिटमेंट फैक्टर! 6 बड़े अपडेट्स और सैलरी का पूरा कैलकुलेशन यहां














