जर्मन एयरलाइन लुफ्थांसा की 20,000 फ्लाइट्स कैंसिल! फैसले के पीछे ये है वजह, आप पर क्‍या असर होगा

जर्मन एयरलाइन लुफ्थांसा ग्रुप की समर सीजन की क्षमता में एक फीसदी की कमी आएगी और करीब 40,000 मीट्रिक टन जेट फ्यूल की बचत होगी. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Lufthansa flight Cancellations: लुफ्थांसा ने 20,000 उड़ानें रद्द करने का फैसला लिया है

जर्मनी की बड़ी एयरलाइन कंपनी लुफ्थांसा ने अक्टूबर तक अपनी 20,000 उड़ानों को रद्द करने का फैसला लिया है. इसके पीछे जेट फ्यूल की बढ़ती कीमतें बड़ी वजह है. एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि अमेरिका-ईरान युद्ध छिड़ने के बाद जेट फ्यूल की कीमतों में आए भारी उछाल के चलते 
इतनी बड़ी संख्‍या में फ्लाइट्स के कैंसिलेशन का फैसला लिया गया है. इसके जरिये लुफ्थांसा ग्रुप की समर सीजन की क्षमता में एक फीसदी की कमी आएगी और करीब 40,000 मीट्रिक टन जेट फ्यूल की बचत होगी. 

कहां-कहां की फ्लाइट्स कैंसिल की जाएंगी? 

लुफ्थांसा ग्रुप ने बताया कि कई छोटी दूरी (short-haul) की उड़ानों को रद्द किया जाएगा, जिन रूट्स में मुनाफा बहुत कम हो रहा था. इसके साथ ही फ्रैंकफर्ट, म्यूनिख, ज्यूरिख, वियना, ब्रुसेल्स और रोम जैसे गंतव्यों सहित अपने पूरे यूरोपीय नेटवर्क के रूटों को आपस में जोड़ा (consolidate) जाएगा.

NDTV Profit ने रिपोर्ट्स के हवाले से बताया है कि लुफ्थांसा का ये कदम केएलएम (KLM), एयर कनाडा, सिंगापुर एयरलाइंस, यूनाइटेड एयरलाइंस और अन्य प्रमुख एयरलाइन की श्रेणी में शामिल हो गया है, जिन्होंने मौजूदा तनाव के बीच जेट फ्यूल की बढ़ती कीमतों के चलते अपने ग्रीष्मकालीन उड़ानों में कटौती की है.  

खबर अपडेट हो रही है.

Featured Video Of The Day
Donald Trump On Tim Cook: Apple CEO Resignation पर Trump ने कहा 'He Called To Kiss My A**'