'जो आज निवेश करेंगे, वही कल राज करेंगे', जेफरी ने बताया अदाणी ग्रीन के क्लीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स को गेंम चेंजर

अमेरिका के फेमस अर्थशास्त्री जेफरी डी. सैक्स के अनुसार अदाणी ग्रीन एनर्जी देश के भविष्य को ध्यान में रखकर बड़े लेवल पर काम कर रही है, जो भारत के लिए बहुत फायदेमंद है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

अमेरिका के फेमस अर्थशास्त्री जेफरी डी. सैक्स ने कहा है कि भारत क्लीन एनर्जी की ओर सही दिशा में आगे बढ़ रहा है. नई दिल्ली में हुए रेजिलिएंट फ्यूचर्स समिट में उन्होंने बताया कि अदाणी ग्रीन एनर्जी जैसी कंपनियां जो क्लीन एनर्जी में बड़ा पैसा लगा रही हैं, वो बहुत जरूरी है. दुनिया कई सालों से बस प्रदूषण घटाने की बातें करती आ रही है, लेकिन असल काम कम हुआ है. अब समय आ गया है कि सिर्फ बातें ना हों, बल्कि बड़े और असली कदम उठाए जाएं, जिससे बदलाव सच में दिखे.

अदाणी ग्रीन की सफलता

जेफरी सैक्स ने कहा कि जब कोई कंपनी या देश किसी नई तकनीक पर बहुत बड़े पैमाने पर काम करता है, तो काम सस्ता भी हो जाता है और ज्यादा अच्छे नतीजे भी मिलने लगते हैं. अदाणी ग्रीन एनर्जी देश के भविष्य को ध्यान में रखकर बड़े लेवल पर काम कर रही है, जो भारत के लिए बहुत फायदेमंद है. ऐसे बड़े निवेश की वजह से भारत ना केवल अपने यहां क्लीन एनर्जी को बढ़ा पाएगा, बल्कि पूरी दुनिया को इस मामले में लीड भी कर सकता है.

अब जमीन पर हो काम हो रहा

जेफरी सैक्स ने कहा कि दुनिया पिछले 30 सालों से जलवायु परिवर्तन पर सिर्फ बात ही कर रही है. प्रदूषण कम करने की बातें तो हुईं, लेकिन अब तक कोई मजबूत योजना नहीं बनी. जो लोग अभी असली काम शुरू करेंगे, वही आगे बढ़ पाएंगे. बाकी लोग सिर्फ बोलते ही रह जाएंगे. जेफरी ने अदाणी ग्रुप जैसी कंपनियों की सराहना की और कहा कि ये कंपनियां केवल योजनाएं नहीं बनातीं, बल्कि उन्हें सच में जमीन पर लागू भी करती हैं.

2047 तक भारत

पीएम मोदी के विकसित भारत 2047 विजन पर जेफरी सैक्स ने भविष्यवाणी की. उन्होंने कहा कि भारत जिस स्पीड से आगे बढ़ रहा है, वो 2047 तक अमेरिका को पीछे छोड़कर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है. मुझे विकसित भारत की योजना पसंद आई है, ये आपको 20 साल का एक विजन देती है.

Advertisement

जियो पॉलिटिक्स में भारत की भूमिका

जेफरी सैक्स के अनुसार भारत की विदेश नीति अच्छी है. उनका मानना है कि भारत दुनिया में शांति बनाए रखने में मदद करता है. भारत को अमेरिका या चीन जैसे बड़े देशों का साथ लेने के बजाय अपने देश के फायदे को देखकर फैसले लेने चाहिए. चीन को भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) का स्थायी सदस्य बनाने में समर्थन देना चाहिए, क्योंकि भारत इसके काबिल है.

ये भी पढ़ें- Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल, गैस पर तेल कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट, बोली- नो टेंशन

ये भी पढ़ें- Market Closing: बाजार में लौटा खरीदारी का दौर, दिखी हल्की रिकवरी, सेंसेक्स 364 तो निफ्टी 134 अंको की गिरावट पर हुआ बंद

Advertisement

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

Featured Video Of The Day
West Bengal Elections Exit Poll: Today's Chanakya Exit Poll में बंगाल में BJP+ की बन रही है सरकार