Upcoming IPOs: पैसा बनाने का मौका! आ रहे हैं इन 4 कंपनियों के धमाकेदार IPO, एक सरकारी कंपनी भी शामिल

Upcoming IPOs: मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि फाईनेंशियल ईयर के आखिर में ये लिस्टिंग निवेशकों को पोर्टफोलियो रीबैलेंसिंग का मौका देंगी. जहां CMPDI जैसे सरकारी शेयर स्टेबिलिटी दे सकते हैं. वहीं पावरिका और साई पैरेंटरल्स जैसे ग्रोथ ओरिएंटेड शेयर से लॉन्ग पीरियड में अच्छे रिटर्न मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Upcoming IPOs: शेयर मार्केट के लिए मार्च का आखिरी और अप्रैल का पहला हफ्ता आईपीओ (IPO) के लिहाज से अहम रहने वाला है. ईरान-इजरायल जंग के चलते जहां मार्केट में निवेशक लाखों करोड़ों डुबा रहे हैं, इसी बीच ये आईपीओ एक कमाई का जरिया बन सकते हैं. निवेशकों की नजरें प्राइमरी कंपनी की उन चार कंपनियों पर टिकी हैं, जो शेयर बाजार में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं. इनमें कोल इंडिया की कंपनी CMPDI, पावरिका, साई पैरेंटरल्स और अमीर चंद जगदीश कुमार शामिल हैं.

CMPDI पर सभी की नजरें

हफ्ते की शुरुआत सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड (CMPDI) की लिस्टिंग के साथ हो चुकी है. कोल इंडिया की ये यूनिट 30 मार्च को बीएसई और एनएसई पर डेब्यू कर चुकी है. 1,842 करोड़ रुपये का ये आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल है. मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार, सरकारी कंपनी होने के नाते लंबी अवधि के निवेशकों ने इसमें अच्छी रुचि दिखा सकते हैं. इसका इश्यू प्राइस 172 रुपये तय किया गया है.

Upcoming IPOs

2 अप्रैल को तीन कंपनियों की एक साथ एंट्री

31 मार्च और 1 अप्रैल को बैंकों की क्लोजिंग और छुट्टियों की वजह से बाजार सीमित रहेगा, लेकिन 2 अप्रैल को लिस्टिंग की सुनामी आने वाली है.

  • पावरिका की बात करें तो 1,100 करोड़ रुपये के इश्यू वाली ये पावर सॉल्यूशंस कंपनी 2 अप्रैल को लिस्ट होगी. डीजल जनरेटर सेट बनाने वाली इस कंपनी के आईपीओ को क्यूआईबी कैटेगरी में 4.74 गुना सब्सक्राइब किया गया था. इसका कट-ऑफ प्राइस 395 रुपये है.
  • फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी साई पैरेंटरल्स भी इसी दिन दस्तक देगी. 409 करोड़ रुपये के इस आईपीओ का प्राइस बैंड 372 से 392 रुपये है. हालांकि ग्रे मार्केट में इसका प्राइस स्टेबाल बना हुआ है, लेकिन कंपनी के मजबूत फंडामेंटल्स इसे निवेशकों की पहली पसंद बना सकते हैं.
  • एयरोप्लेन ब्रांड के नाम से फेमस इस बासमती चावल निर्यातक कंपनी अमीर चंद जगदीश कुमार का 440 करोड़ रुपये का आईपीओ भी 2 अप्रैल को लिस्ट होगा. इसका इश्यू प्राइस 212 रुपये है.

निवेशकों के सलाह खास

मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि फाईनेंशियल ईयर के आखिर में ये लिस्टिंग निवेशकों को पोर्टफोलियो रीबैलेंसिंग का मौका देंगी. जहां CMPDI जैसे सरकारी शेयर स्टेबिलिटी दे सकते हैं. वहीं पावरिका और साई पैरेंटरल्स जैसे ग्रोथ ओरिएंटेड शेयर से लॉन्ग पीरियड में अच्छे रिटर्न मिलने की उम्मीद है. हालांकि, एक्सपर्ट ने निवेशकों को सलाह दी है कि वो लिस्टिंग के दिन बाजार में हो रहे उठा-पटक को ध्यान में रखते हुए ही कोई कदम उठाएं.

Advertisement

ये भी पढ़ें- Gold Prices Outlook: एक्सपर्ट ने बता दिया कहां तक जाएंगी सोने की कीमतें! ऐसे उठाएं गिरावट का फायदा

ये भी पढ़ें- ईरान जंग का असर: टॉप 7 कंपनियों ने गंवाए 1.75 लाख करोड़, पर इन 3 ने निवेशकों के कर दिए मजे

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Lebanon में जहां हुआ Attack वहां से देखें NDTV के Nazir Masoodi की Ground Report