India GDP Growth FY27: भारतीय अर्थव्यवस्था ग्लोबल टेंशन के बीच कमाल की स्पीड से लगातार आगे बढ़ रही है. जहां एक तरफ वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 7.8% दर्ज की गई है. वहीं, दूसरी तरफ भविष्य को लेकर मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) वी. अनंत नागेश्वरन ने देश को बड़ी खुशखबरी सुनाई है.
दरअसल सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को संशोधित कर 7% से 7.4% के बीच कर दिया है, जहां पहले यह 6.8 से 7.2% बीच थी. यह नई सीरीज के तहत किया गया एक अहम बदलाव है.
India GDP Growth FY27
CEA नागेश्वरन के अनुसार, अर्थव्यवस्था के अलग-अलग सेक्टर खासतौर पर मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर के कमाल के प्रदर्शन ने इस संशोधन के लिए बेस तैयार किया. नई डेटा सीरीज ज्यादा सटीक आंकड़े पेश करती है. जिससे पता चला है कि भारत ना केवल तेजी से बढ़ रहा है, बल्कि उसकी विकास दर भी स्टेबल है.
क्यों बढ़ा ग्रोथ का अनुमान?
इस बढ़ोतरी के पीछे तीन बड़ी वजहों को माना जा सकता है. जिसमें लोकल डिमांड से लेकर इंफ्रा पर जोर और महंगाई दर कंट्रोल में रहना शामिल हैं. भारतीयों के पास पैसा बढ़ा है, जिससे खर्च होने की सीमा बढ़ी है. साथ ही घरेलू बाजारों में बढ़ती मांग से देश में प्रोडक्शन तेजी से बढ़ा है. इसके अलावा सड़कों, रेलवे और पोर्ट्स पर सरकार लगातार अपने खर्चों को बढ़ा रही है, जिससे बिजनेस करना आसान हुआ है. वहीं, अमेरिकी टैरिफ टेंशन के बाद भी घरेलू स्तर पर महंगाई कंट्रोल होने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है.
India GDP Growth FY27
युवाओं और बाजार के लिए संदेश
यह सिर्फ एक नंबर नहीं, बल्कि रोज़गार और निवेश के नए अवसरों का संकेत है. 7.4% की ग्रोथ रेट का मतलब है कि आने वाले सालों में विदेशी निवेश बढ़ेगा और नए स्टार्टअप्स के लिए इकोसिस्टम मज़बूत होगा. नागेश्वरन ने भरोसा जताया कि भारत अब मिडल इनकम ट्रैप से बाहर निकलकर विकसित देश बनने की तरफ अग्रसर है.
यह भी पढ़ें- India Q3 GDP Growth: तीसरी तिमाही के GDP आंकड़े जारी, 7.8 फीसदी दर्ज की गई विकास दर














