इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: पीएम मोदी से मिले गूगल के CEO सुंदर पिचाई, बोले- थैंक यू पीएम

दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान पीएम मोदी और गूगल सीईओ सुंदर पिचाई की मुलाकात हुई. इस बैठक में भारत में एआई विकास, युवाओं के लिए अवसरों और वैश्विक एआई एजेंडे पर चर्चा की गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

राजधानी दिल्ली इस समय पूरी दुनिया के डिजिटल फ्यूचर का सेंटर बनी हुई है. मौका है इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का, जहां तकनीकी जगत के दिग्गज और दुनिया भर के राजनेता एक साथ जुटे हैं. इस बीच गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने बुधवार को पीएम मोदी से मुलाकात की. इस मुलाकात से पता चलता है कि ग्लोबर एआई क्रांति में भारत अब केवल एक बाजार नहीं, बल्कि लीडर की भूमिका में है.

पीएम मोदी और पिचाई की मुलाकात

पीएम मोदी ने सुंदर पिचाई के साथ हुई इस बैठक को खास बताया. एक्स पर साझा किए गए अपने संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि चर्चा का केंद्र भारत का एआई इकोसिस्टम और यहां के प्रतिभाशाली छात्र और पेशेवर रहे. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कैसे गूगल, भारतीय युवाओं की क्षमताओं को निखारने में सहयोग कर सकता है.

Advertisement

सुंदर पिचाई ने भी भारत आने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "एआई इम्पैक्ट समिट के लिए वापस भारत आकर बहुत अच्छा लग रहा है."

20 फरवरी को पिचाई का मेगा संबोधन

पिचाई अभी दिल्ली में हैं और पूरी दुनिया की निगाहें 20 फरवरी को होने वाले उनकी स्पीच पर टिकी हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि वो भारत के लिए गूगल के नए एआई निवेशों पर बड़ा ऐलान कर सकते हैं.

Advertisement

समिट की खास बातें

यह समिट भारत की ग्लोबली ताकत का प्रमाण है जिसे मोदी सरकार लगातार बढ़ावा दे रही है. इस समिट में 100 से ज्यादा सरकारी प्रतिनिधि, जिनमें 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष और 60 मंत्री शामिल हैं. साथ ही दुनिया भर के नामी सीईओ, संस्थापक, शोधकर्ता और सीटीओ हिस्सा ले रहे हैं.

यह समिट 'जन, दुनिया और प्रगति' के तीन पिलर्स पर बेस्ड है. सेफ्टी और भरोसा, एआई पर भारत का यह फ्रेमवर्क आने वाले समय में वैश्विक एआई नीति की दिशा तय कर सकता है.

Featured Video Of The Day
Iran Israel US War | 32 दिन से बमबारी, कौन पड़ रहा भारी? ईरान के खार्ग पर Trump की नजर