ITR Refund: आखिर क्यों नहीं आ रहा इनकम टैक्स रिफंड का पैसा, जानें 5 बड़ी वजहें और स्टेटस चेक करने का आसान तरीका

ITR Refund Status online: इनकम टैक्स रिटर्न तो समय पर फाइल कर दिया, फिर भी नहीं आया टैक्स रिफंड? बैंक डिटेल से लेकर e-Verification तक तुरंत चेक करें ये 5 कारण. जानिए ऑनलाइन स्टेटस देखने का स्टेप-बाय-स्टेप आसान प्रोसेस.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Income Tax Refund Delay: क्या आपका भी ITR रिफंड अटक गया है?

Income Tax Refund 2026: अगर आपने असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए अपना इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल कर दिया है, लेकिन अब तक टैक्स रिफंड आपके बैंक अकाउंट में नहीं आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. कई बार छोटी-छोटी गलतियां या कुछ जरूरी प्रोसेस पूरा न होने की वजह से रिफंड आने में देरी हो जाती है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आखिर रिफंड क्यों अटकता है और उसका स्टेटस कैसे चेक किया जा सकता है.

आइए जानते हैं वे 5 सबसे आम वजहें, जिनके कारण टैक्स रिफंड में देरी हो सकती है और साथ ही ऑनलाइन स्टेटस देखने का आसान तरीका भी बताएंगे...

1. क्या आपने ITR का e-Verification किया है?

सिर्फ इनकम टैक्स रिटर्न सबमिट कर देना ही काफी नहीं होता. रिटर्न जमा करने के बाद उसका e-Verification करना भी जरूरी है. आयकर विभाग रिटर्न की प्रोसेसिंग तभी शुरू करता है, जब e-Verification सफलतापूर्वक पूरा हो जाता है. जब तक आप इसे e-Verify नहीं करते, आयकर विभाग आपके रिफंड की प्रोसेसिंग शुरू नहीं करता.अगर यह प्रोसेस अभी तक पूरी नहीं हुई है, तो आपका टैक्स रिफंड भी फिलहाल होल्ड पर रहेगा.

2. Form 26AS, AIS और TIS से डेटा मैच नहीं हुआ?

आयकर विभाग आपके ITR में दी गई जानकारी का मिलान Form 26AS, Annual Information Statement (AIS) और Taxpayer Information Summary (TIS) से करता है.अगर सैलरी, TDS, एडवांस टैक्स या किसी अन्य आय से जुड़ी जानकारी में अंतर मिलता है, तो विभाग  सख्ती से इसकी जांच करता है. यही वजह रिफंड आने में देरी का कारण बन सकती है.

Advertisement

3. बैंक अकाउंट डिटेल्स सही है या नहीं?

इनकम टैक्स रिफंड सीधे आपके प्री-वैलिडेट बैंक अकाउंट में भेजा जाता है.अगर बैंक अकाउंट नंबर, IFSC कोड गलत दर्ज है या आपने e-Filing पोर्टल पर बैंक अकाउंट को प्री-वैलिडेट नहीं किया है, तो रिफंड ट्रांसफर फेल हो सकता है या उसमें देरी हो सकती है.ऐसे में एक बार अपनी बैंक डिटेल जरूर जांच लें.

4. कहीं पिछले साल का टैक्स बकाया तो नहीं?

अगर किसी पुराने असेसमेंट ईयर का टैक्स बकाया (Outstanding Tax Demand) बाकी है, तो आयकर विभाग तय प्रक्रिया के तहत आपके मौजूदा रिफंड से उस रकम को एडजस्ट कर सकता है.इस वजह से या तो रिफंड की रकम कम हो सकती है या फिर पैसा मिलने में ज्यादा समय लग सकता है.

Advertisement

5. क्या आपका ITR स्क्रूटनी के लिए चुना गया है?

कुछ मामलों में आयकर विभाग रिस्क पैरामीटर या किसी तरह की अनियमितता के आधार पर ITR को स्क्रूटनी के लिए चुनता है.इसका मतलब यह नहीं है कि आपने कोई गलती की है. लेकिन जब तक जरूरी जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक रिफंड जारी नहीं किया जाता.

ऑनलाइन कैसे चेक करें ITR Refund Status?

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका टैक्स रिफंड किस स्टेज पर है, तो इसका स्टेटस ऑनलाइन आसानी से देखा जा सकता है. इसके लिए आप Income Tax e-Filing Portal या NSDL Refund Tracking सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Income Tax Portal पर ITR Refund Status चेक करने का तरीका

  1. सबसे पहले Income Tax e-Filing Portal पर लॉग इन करें.
  2. अब e-File मेन्यू में जाएं और Income Tax Returns पर क्लिक करने के बाद View Filed Returns का विकल्प चुनें.
  3. यहां Assessment Year 2026-27 चुनें और View Details पर क्लिक करें.
  4. इसके बाद आपको रिटर्न की प्रोसेसिंग का स्टेटस और टैक्स रिफंड का मौजूदा स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगी.


फटाफट रिफंड पाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

ITR फाइल करने के बाद e-Verification जरूर पूरा करें. Form 26AS, AIS और TIS में मौजूद जानकारी का मिलान करने के बाद ही रिटर्न भरें. बैंक अकाउंट डिटेल्स अपडेंट रखें और उसे प्री-वैलिडेट करना न भूलें. अगर किसी पुराने टैक्स की मांग लंबित है, तो उसका भी स्टेटस चेक कर लें. इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने से टैक्स रिफंड की प्रक्रिया आसान हो सकती है और रिफंड मिलने में होने वाली  देरी से बचा जा सकता है.

ये भी पढ़ें-  31 जुलाई की डेडलाइन मिस हो गई? न हों परेशान, इस तारीख तक भर सकते हैं बिलेटेड ITR, जानें नियम और पेनल्टी

Advertisement
Featured Video Of The Day
बांकीपुर LIVE: EVM काउंटिंग में भी प्रशांत किशोर नंबर-1, राजद तीसरे स्थान पर

Topics mentioned in this article
Income Tax Returns 2026
ITR Refund Delay
ITR Refund Status
Income Tax Refund Status
ITR Status Check Online