मजदूरों को दिवाली तोहफा, कंस्ट्रक्शन में 1111, माइनिंग में 1095 रुपये, सरकार ने इतनी बढ़ा दी न्‍यूनतम मजदूरी, देखें पूरी लिस्‍ट

VDA Hike Workers Salary Hikes: इस महीने यानी अक्टूबर 2026 से नई VDA और न्यूनतम मजदूरी की नई दरें लागू हो गई हैं. खेती, निर्माण, खनन, सफाई, लोडिंग-अनलोडिंग समेत सभी सेक्‍टर्स में मजदूरी की पूरी लिस्‍ट इस खबर में मिलेगी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
सरकार ने मजदूरी बढ़ाई
(NDTV File Photo)

देश में खेती से लेकर कंस्‍ट्रक्‍शन और माइनिंग में काम करने वाले वर्कर्स यानी कर्मचारियों के लिए मिनिमम वेज यानी न्‍यूनतम मजदूरी बढ़ा दी गई है. केंद्र सरकार ने दशहरे-दीवाली से पहले VDA यानी वेरिएबल महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करते हुए मजदूरों के लिए 1 अक्टूबर 2026 से नई न्यूनतम मजदूरी लागू कर दी है. 

VDA में बदलाव औद्योगिक श्रमिकों के कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI-IW) में बदलाव के आधार पर किया गया है. केंद्र के मुताबिक, 30 जून 2026 तक CPI-IW 424.80 से बढ़कर 431.42 हो गया. यानी इंडेक्स में 6.62 पॉइंट की बढ़ोतरी हुई.

वेरिएबल महंगाई भत्ता यानी VDA में बदलाव के बाद खेती, कंस्‍ट्रक्‍शन, सफाई, वॉच एंड वार्ड, लोडिंग-अनलोडिंग और खनन जैसे कामों में अलग-अलग कैटेगरी के कर्मचारियों के लिए नई दरें तय की गई हैं.

केंद्र सरकार के उपक्रमों में काम करने वाले उन कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा, जो डेली-वेजेज (Daily Wages) यानी दैनिक मजदूरी के आधार पर काम कर रहे हैं. बता दें कि न्यूनतम मजदूरी में सिर्फ VDA शामिल नहीं होता. बेसिक वेज + VDA = कुल न्यूनतम मजदूरी होती है.

Advertisement

महंगाई बढ़ने पर VDA बढ़ाती है सरकार  

VDA वेज यानी मजदूरी में महंगाई से जुड़ा घटक है. इसका उद्देश्य कीमतों में बदलाव के असर को मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी में शामिल करना है. उपलब्ध इनपुट के मुताबिक CPI-IW में 6.62 पॉइंट की बढ़ोतरी के आधार पर VDA में बदलाव किया गया है.

नई दरों में VDA को अगले रुपये में राउंड-ऑफ किया गया है. इसलिए अलग-अलग क्षेत्र और स्किल कैटेगरी में VDA की रकम अलग है.

Advertisement

खेती में 705 रुपये तक न्यूनतम मजदूरी

खेती से जुड़े अनस्किल्ड वर्कर के लिए एरिया A में बेसिक वेज 333 रुपये और VDA 204 रुपये है. यानी कुल न्यूनतम मजदूरी 537 रुपये प्रति दिन होगी. एरिया B में ये 491 रुपये और एरिया C में 486 रुपये है.

वहीं हाई स्किल्ड वर्कर के लिए एरिया A में बेसिक वेज 438 रुपये और VDA 267 रुपये है. यानी कुल न्यूनतम मजदूरी 705 रुपये प्रति दिन होगी. एरिया B में ये 655 रुपये और एरिया C में 587 रुपये है.

कंस्‍ट्रक्‍शन काम में लगे वर्कर्स को 1,111 रुपये तक मजदूरी 

सड़क, रनवे, इमारतों और कुछ खास यूटिलिटी वर्क के निर्माण या मेंटेनेंस में लगे कर्मचारियों के लिए भी नई दरें लागू हैं. 

एरिया A में अनस्किल्ड निर्माण मजदूर को कुल 840 रुपये प्रति दिन मिलेंगे. सेमी-स्किल्ड/अनस्किल्ड सुपरवाइजरी वर्कर के लिए ये 933 रुपये, स्किल्ड/क्लेरिकल वर्कर के लिए 1,024 रुपये और हाई स्किल्ड वर्कर के लिए 1,111 रुपये प्रति दिन है.

एरिया B में ये दरें 704 रुपये, 794 रुपये, 933 रुपये और 1,024 रुपये हैं. एरिया C में 565 रुपये, 661 रुपये, 794 रुपये और 933 रुपये हैं.

Advertisement

सफाई और लोडिंग-अनलोडिंग में भी नई दरें

कवर किए गए सफाई कर्मचारियों और लोडिंग-अनलोडिंग से जुड़े कर्मचारियों के लिए एरिया A में कुल न्यूनतम मजदूरी 840 रुपये, एरिया B में 704 रुपये और एरिया C में 565 रुपये प्रति दिन है.

वॉच एंड वार्ड में बिना हथियार वाले कर्मचारी के लिए एरिया A में न्यूनतम मजदूरी 1,024 रुपये और हथियार के साथ ड्यूटी करने वाले कर्मचारी के लिए 1,111 रुपये प्रति दिन है.

Advertisement

माइनिंग में 1,095 रुपये तक न्यूनतम मजदूरी

खनन क्षेत्र में खान के बाहर (Above Ground) और खान के भीतर (Below Ground) के कर्मचारियों के लिए अलग-अलग दरें हैं.

एबव ग्राउंड अनस्किल्ड कर्मचारी के लिए कुल न्यूनतम मजदूरी 565 रुपये और खान के अंदर के लिए 704 रुपये प्रति दिन है. हाई स्किल्ड कर्मचारी के लिए खान के बाहर कुल 979 रुपये और खान के अंदर 1,095 रुपये प्रति दिन है.

पत्‍थर खदानों में काम के हिसाब से अलग दर

स्टोन माइंस में कुछ कामों के लिए भुगतान दैनिक दर के बजाय काम और यूनिट के हिसाब से तय किया गया है.

सॉफ्ट सॉइल से ओवरबर्डन हटाने पर कुल रकम 569 रुपये प्रति 2.831 घन मीटर/100 क्यूबिक फीट है. रॉक वाले ओवरबर्डन को हटाने पर ये 854 रुपये और रॉक की खुदाई व हटाने पर 1,131 रुपये है.

वहीं 5.662 घन मीटर/200 क्यूबिक फीट के ट्रक लोड में 1 से 1.5 इंच के स्टोन ब्रेकिंग/क्रशिंग के लिए कुल रकम 3,468 रुपये है.

यह भी पढ़ें | PF के लिए सैलरी लिमिट 15 से बढ़कर 25 हजार हुई, कर्मचारियों को EPF और EPS समेत ये फायदे होंगे

यह भी पढ़ें | EPF Wage Ceiling: हर महीने ₹3,000 तक कटेगा PF, घट सकती है टेक-होम सैलरी! लेकिन रिटायरमेंट पर मिलेगा बड़ा फायदा

Featured Video Of The Day
क्या IVF में Pregnancy की गारंटी होती है? जानिए IVF की सच्चाई और Success Rate | Dr Leena Mehrotra

Topics mentioned in this article
VDA Rules India
Variable Dearness Allowance
Minimum Wages For Workers
Minimum Wages Increase
Minimum Wages Notification