सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों के बीच पकड़ा गया 14.13 करोड़ की तस्करी का बड़ा खेल, इतना मिला गोल्ड-सिल्वर

Gold-Silver Smuggling Racket: सोने की तस्करी, परिवहन, पिघलाने और निपटान में शामिल सभी 6 दोषी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया गया है. आगे की जांच जारी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Gold-Silver Smuggling Racket: देश में जहां सोने-चांदी की कीमतें रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच चुकी हैं, वहीं राजस्व खुफिया निदेशालय ने दिल्ली और कोलकाता में छापेमारी कर सोने की तस्करी के एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी थी. ये गिरोह सोने की तस्करी और अवैध संयंत्रों में सोना पिघलाने और उसमें मिलावट कर उसे घरेलू बाजार में अवैध तरीके से बेचने का काम करता था. इस जांच अभियान के दौरान 14.13 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का सोना, चांदी और भारतीय मुद्रा जब्त की गई और अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

Gold Smuggling

वित्त मंत्रालय के मुताबिक, इस ऑपरेशन के दौरान DRI के जांचकर्ताओं ने कस्टम एक्ट 1962 के प्रावधानों के तहत कार्यवाई करते हुए 13.41 करोड़ रुपये मूल्य का 8286.81 ग्राम सोना, 19.67 लाख रुपये मूल्य की 7350.4 ग्राम चांदी और 51,74,100 रुपये की भारतीय मुद्रा जब्त की है.

रविवार को वित्त मंत्रालय ने एक नोट जारी कर कहा, "विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, डीआरआई के अधिकारियों ने कोलकाता से ट्रेन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आए एक यात्री को रोका, जिसके पास विदेशी मुहर वाला सोना था. वो इसे स्टेशन के बाहर एक प्राप्तकर्ता को सौंपने जा रहा था. यात्री और प्राप्तकर्ता दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. खुलासे के आधार पर, दिल्ली में आगे की तलाशी ली गई, जिससे दिल्ली में एक अवैध सोने को पिघलाने की सुविधा का पता चला. परिसर से अतिरिक्त सोना, चांदी और भारतीय मुद्रा बरामद की गई और सुविधा का संचालन करने वाले प्रबंधक को भी गिरफ्तार कर लिया गया."

Gold Smuggling

अगली बड़ी कार्यवाई DRI ने कोलकाता में की. वहां गिरोह के सरगना का पता चला. उसके पास से भारी मात्रा में मिलावटी सोना बरामद हुआ. पूछताछ में उसने कुबूल किया कि वह तस्करी के सोने को पिघलाकर उसकी पहचान बदल देता था और फिर उसे रेल मार्ग के जरिए दिल्ली भेजता था. सोने की तस्करी, परिवहन, पिघलाने और निपटान में शामिल सभी 6 दोषी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया गया है. आगे की जांच जारी है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Ahmedabad Civic Election: जीत अदाणी ने अपनी पत्नी के साथ अहमदाबाद में वोट डाला | Jeet Adani
Topics mentioned in this article