20 days ago
नई दिल्ली:

Gold Silver Price Today 27 February 2026: आज, 27 फरवरी को अगर आप सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो घर से निकलने से पहले अपने शहर का ताजा भाव जरूर जान लें.दिल्ली से लेकर मुंबई, जयपुर, पटना और देश के हर बड़े शहर में रोज सोने और चांदी के दाम बदलते रहते हैं. वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में आज शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 की सुबह सोने और चांदी की कीमतों में शानदार रिकवरी देखने को मिल रही है. 

पिछले कुछ समय में सोने और चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, जिसकी वजह ग्लोबल बाजार, डॉलर की चाल और निवेशकों की मांग मानी जा रही है.

Feb 27, 2026 21:36 (IST)

Gold Silver Rates Today Live: सोने की तेजी पर क्या बोले एक्सपर्ट?

लेमन मार्केट्स डेस्क के एक्सपर्ट गौरव गर्ग ने कहा कि शुक्रवार को सोने की कीमतें ज्यादातर समय एक दायरे में रहीं. मजबूत अमेरिकी डॉलर और मिले-जुले ग्लोबल संकेतों की वजह से तेजी हल्की ही रही. लेकिन दुनिया में जारी जियो पॉलिटिकल टेंशन की वजह से निवेशक सेफ हेवन के रूप में सोने की खरीद बढ़ा रहे हैं, जिससे बाजार को सपोर्ट मिल रहा है.

Feb 27, 2026 19:19 (IST)

Gold Silver Rates Today Live: 2.70 लाख के करीब पहुंची चांदी

Feb 27, 2026 18:34 (IST)

Gold Silver Rates Today Live: अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना महंगा हुआ. न्यूयॉर्क के कॉमेक्स पर इसकी कीमत 0.26% बढ़कर 5,199.66 डॉलर प्रति औंस हो गई.

Feb 27, 2026 17:24 (IST)

Gold Silver Rates Today Live: एमसीएक्स पर सोने के भाव में हुई बढ़ोतरी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने की कीमत 890 रुपये (0.56%) बढ़ गई है. इन कॉन्ट्रैक्ट्स में 7,735 लॉट का कारोबार हुआ.

Advertisement
Feb 27, 2026 16:48 (IST)

Gold Silver Rates Today Live: गोल्ड में हल्की गिरावट के बाद खरीदारी पर जोर

Feb 27, 2026 15:32 (IST)

Gold Silver Rates Today Live: चांदी में लिवाली का माहौल बरकरार

Advertisement
Feb 27, 2026 13:07 (IST)

Gold Silver Rates Today Live: क्यों बढ़ रहे हैं सोने के भाव?

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने की कीमतों में आ रही इस तेजी के पीछे खरीदारों का नया उत्साह है. बाजार में निवेशकों द्वारा बड़े पैमाने पर दिए जा रहे 'नए ऑर्डर्स' की वजह से डिमांड बढ़ी है, जिसका सीधा असर कीमतों पर दिखाई दे रहा है.

Feb 27, 2026 13:06 (IST)

Gold Silver Prices Live Updates: ग्लोबल मार्केट में भी सोने की चमक बढ़ी

भारतीय बाजार ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने के दाम बढ़ रहे हैं। न्यूयॉर्क के कॉमेक्स (COMEX) बाजार में सोने का वायदा भाव 0.26 प्रतिशत की मजबूती के साथ 5,199.66 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। वैश्विक बाजार में आई इस बढ़त का असर घरेलू सर्राफा बाजारों पर भी पड़ रहा है, जिससे आने वाले दिनों में कीमतें और ऊपर जा सकती हैं.

Feb 27, 2026 12:02 (IST)

Gold Silver Price Today LIVE : MCX पर चांदी 8 हजार बढ़कर 2.68 लाख के ऊपर

Feb 27, 2026 11:35 (IST)

Gold Silver Price Live: चेन्नई में आज सोना-चांदी का भाव

Gold Silver Rate Today in Chennai: चेन्नई में आज 10 ग्राम सोने का भाव ₹1,60,610 तक पहुंच गया है. इसी तरह चांदी के दाम भी यहां सबसे ज्यादा हैं, जहां ग्राहकों को एक किलो चांदी के लिए ₹2,61,340 चुकाने पड़ रहे हैं.

Advertisement
Feb 27, 2026 10:47 (IST)

Gold Silver Rates Live: मुंबई में आज क्या है सोने-चांदी का रेट?

Gold Silver Rate Today in Mumbai: मुंबई में सोने की चमक बरकरार है. मुंबई में आज 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,60,150 दर्ज की गई है. वहीं चांदी की बात करें तो मुंबई में इसका भाव ₹2,60,580 प्रति किलो पर बना हुआ है, जो दिल्ली के मुकाबले थोड़ा अधिक है.

Feb 27, 2026 10:45 (IST)

Gold Silver Price Live: दिल्ली में सोना-चांदी का भाव

Gold Rate Today in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में आज सोने और चांदी की कीमतों में हलचल बनी हुई है. दिल्ली में आज 10 ग्राम सोने का भाव ₹1,59,870 चल रहा है. वहीं अगर आप चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज चांदी ₹2,60,130 प्रति किलो के स्तर पर बिक रही है.

Advertisement
Feb 27, 2026 10:35 (IST)

Gold, Silver Price News LIVE: जानें अपने शहर का 24 और 22 कैरेट गोल्ड रेट

Feb 27, 2026 10:00 (IST)

Gold Silver Price Today Live: चांदी की चमक, दिल्ली-मुंबई में जोरदार मुकाबला

चांदी की कीमतों में भी आज जबरदस्त तेजी देखी जा रही है .मुंबई में आज चांदी का भाव ₹2,60,580 प्रति किलो तक पहुंच गया है. दिल्ली में चांदी ₹2,60,130 के स्तर पर बनी हुई है. कोलकाता में चांदी के रेट ₹2,60,230 के करीब हैं. वहीं, चांदी के मामले में भी दक्षिण भारत के शहर आगे हैं. चेन्नई में आज चांदी ₹2,61,340 और हैदराबाद में ₹2,60,990 प्रति किलो के भाव पर ट्रेड कर रही है, जबकि बेंगलुरु में यह ₹2,60,780 के आसपास है.

Feb 27, 2026 09:35 (IST)

Gold Silver Price Live: आज क्या चल रहा सोने का भाव

Gold and Silver News Today: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज 24 कैरेट सोना करीब ₹1,60,150 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. कोलकाता में भी रेट ₹1,59,940 के आसपास है. दिल्ली में सोने का भाव इन दोनों शहरों से थोड़ा कम यानी ₹1,59,870 पर है. हालांकि, दक्षिण भारत के बाजारों में सोना सबसे महंगा मिल रहा है. चेन्नई में आज सबसे ज्यादा ₹1,60,610 का रेट है, जबकि हैदराबाद में ₹1,60,400 और बेंगलुरु में ₹1,60,270 प्रति 10 ग्राम का भाव चल रहा है.

Feb 27, 2026 09:33 (IST)

Gold Silver Rates Today LIVE : मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में सोने चांदी की कीमत

Gold and Silver Rates Today: देश के अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी की कीमतों में काफी फर्क देखा जा रहा है. मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों से लेकर दक्षिण भारत के बाजारों तक, हर जगह रेट्स अलग-अलग हैं.

Feb 27, 2026 09:29 (IST)

Gold Silver Rates Live: ग्लोबल मार्केट में चांदी फिसली, सोने में मामूली बढ़त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों में आज गिरावट दर्ज की गई है. स्पॉट सिल्वर (Spot Silver) करीब 1.91 डॉलर (2.15%) टूटकर 87.28 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गई है. चांदी में आई इस अंतरराष्ट्रीय गिरावट का असर घरेलू कीमतों पर भी दबाव बना सकता है. दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की चाल स्थिर बनी हुई है. ग्लोबल मार्केट में सोना मामूली बढ़त के साथ 5,176.21 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है. जानकारों का मानना है कि वैश्विक संकेतों और डॉलर की मजबूती की वजह से कीमतों में यह उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.

Feb 27, 2026 09:10 (IST)

Gold Silver Rates Live: आज सुबह अचानक बढ़े सोने और चांदी के दाम

Gold and Silver News Today:भारतीय वायदा बाजार (MCX) में आज शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 की सुबह सोने और चांदी की कीमतों में शानदार रिकवरी देखने को मिल रही है. कल की भारी गिरावट के बाद आज बाजार खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है.एमसीएक्स (MCX) पर 2 अप्रैल 2026 की डिलीवरी वाला सोना सुबह 09:03 बजे तक ₹441.00 (0.28%) की बढ़त के साथ ₹160,150.00 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. चांदी में तो आज सुबह जोरदार उछाल देखा जा रहा है. 5 मार्च 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी सुबह 09:02 बजे तक ₹6,350.00 (2.45%) की बड़ी तेजी के साथ ₹266,019.00 प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है.

Feb 27, 2026 09:09 (IST)

Gold Silver Rate Today Live: सोना एक बार फिर 1.60 लाख रुपये के पार

Feb 27, 2026 09:07 (IST)

Gold Silver Price Today Live : Mcx पर आज चांदी 6000 रुपये महंगी

Feb 27, 2026 07:57 (IST)

Gold Silver Rates Live: एक्सपर्ट्स का अनुमान,₹1.85 लाख तक जा सकता है सोना

दिग्गज ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने सोने की कीमतों को लेकर एक ऐसी भविष्यवाणी की है, जिसे सुनकर निवेशकों के चेहरे खिल सकते हैं. एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि अगले 12 महीनों में घरेलू बाजार में सोने के दाम 1.85 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकते हैं. वहीं, अगर दुनिया भर में तनाव और बढ़ा, तो मध्यम अवधि में अंतरराष्ट्रीय कीमतें 7,500 डॉलर तक भी जा सकती हैं.

Feb 27, 2026 07:20 (IST)

Gold Silver Rates Live: सोने-चांदी की खरीदारी से पहले ध्यान रखें ये बात

बाजार के जानकारों का कहना है कि सोने और चांदी में अभी उतार-चढ़ाव का दौर जारी रह सकता है. अगर आप लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं या घर में शादी के लिए खरीदारी करनी है, तो कीमतों में आने वाली हर गिरावट एक अच्छा मौका हो सकती है. निवेश करने से पहले अपने ज्वेलरी स्टोर या मार्केट के ताजा रेट्स को एक बार जरूर देख लें ताकि आप सही समय पर सही फैसला ले सकें.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War Impact: छोले भटूरे पर 'युद्ध' की मार! दिल्ली में दुकानदार क्यों परेशान? #delhi