20 days ago
नई दिल्ली:

Gold-Silver Price Today Updates: अगर आप आज, 5 फरवरी को सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. आज एक बार फिर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट (Gold Silver Crash) देखी जा रही है. पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमतों (Gold and Silver News) में जो तेज उतार-चढ़ाव रहा है, उसने आम खरीदारों से लेकर बड़े निवेशकों तक सबको सोच में डाल दिया है. एक तरफ जहां अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर देखा जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ बीते दिन की तेजी के बाद मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में आई गिरावट ने मिडिल क्लास परिवारों को खरीदारी की एक उम्मीद दी है. लेकिन हर किसी के मन में बस एक ही सवाल है कि क्या सोना अभी और महंगा होगा या दाम अभी और गिरेंगे?

शादियों का सीजन होने के कारण लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि सोना अभी खरीदना सही है या नहीं. आज के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको पल-पल की अपडेट देंगे... जानिए दिल्ली से लेकर मुंबई और चेन्नई से लेकर कोलकाता तक, आपके शहर में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का ताजा भाव क्या है? चांदी आज कितनी चमक रही है? देश और दुनिया के तमाम बड़े बुलियन मार्केट्स की लाइव अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें...

Gold, Silver Rate Today, 5 February 2026 UPDATES:

Feb 05, 2026 23:05 (IST)

क्या रहा सोना-चांदी का भाव?

चांदी के भाव में भारी गिरावट का दौर जारी है. MCX पर चांदी का भाव गुरुवार को लगभग 10 फीसदी गिर गया. बुधवार को 1 किलो चांदी का भाव 2,68,850 रुपये पर बंद हुआ था. गुरुवार को MCX पर इसकी कीमत 2,43,600 रुपये पर बंद हुई. वहीं, सोने का भाव शुरुआती कारोबार में गिर गया था लेकिन फिर संभल गया. सोने का भाव में गुरुवार को 0.60% की गिरावट ही आई. बुधवार को सोना 1,53,046 पर बंद हुआ था. गुरुवार को इसका भाव 1,52,128 रुपये रहा. इस हिसाब से गुरुवार को चांदी 25,250 रुपये और सोना 918 रुपये गिर गया.

Feb 05, 2026 20:30 (IST)

चांदी का भाव 10% तक गिरा

सोना और चांदी के भाव में गिरावट का दौर जारी है. MCX पर रात साढ़े 8 बजे तक 10 ग्राम गोल्ड का भाव 1,51,400 रुपये है. सोने का भाव 1% से ज्यादा गिर चुका है. वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत 2,44,099 रुपये हो गई है. चांदी की कीमत 9.21% तक गिर चुकी है. इससे पहले बुधवार को सोना 1,53,046 रुपये और चांदी 2,68,850 रुपये पर बंद हुआ था. इस तरह से आज चांदी 24,751 रुपये और सोना 1,646 रुपये गिर चुका है.

Feb 05, 2026 19:00 (IST)

कितना गिरा सोना-चांदी?

इंटरनेशनल मार्केट में कमजोर ट्रेंड और मजबूत अमेरिकी डॉलर के कारण गुरुवार को सिल्वर और सोने की कीमतों में दो दिन की तेजी खत्म हो गई और फ्यूचर ट्रेड में तेज गिरावट आई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मार्च डिलीवरी के लिए सिल्वर 23,101 रुपये या 8.5% गिरकर 2,45,749 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। पिछले सेशन में, चांदी 2,68,850 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था. इसी तरह, अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट के लिए सोना 1,682 रुपये या लगभग 1% गिरकर 1,51,364 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि बुधवार को यह 1,53,046 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

Feb 05, 2026 16:24 (IST)

गिरने के बाद संभला सोना

गुरुवार को MCX पर गोल्ड में तेजी से उछाल आया. शुरुआती गिरावट के बाद से यह लगभग 4 फीसदी तक चढ़ गया. सेशन के दौरान 10 ग्राम सोने की कीमत 1,54,200 रुपये तक पहुंच गई थी. जबकि, इससे पहले यह 1,48,455 रुपये के निचले स्तर तक पहुंच गया था. यानी, सबसे लो पर पहुंचने के बाद सोना 5,745 रुपये तक चढ़ दया. दोपहर साढ़े 4 बजे MCX पर 10 ग्राम गोल्ड का भाव 1,52,361 रुपये था. 

Feb 05, 2026 14:22 (IST)

Gold Silver Price Today LIVE: एक्सपर्ट्स की राय, अभी और गिरेंगे दाम?

Gold And Silver News  Live Updates:अगमेंट (Augmont) की रिसर्च हेड रेनिशा चैनानी के मुताबिक, शॉर्ट टर्म में सोने की कीमतें ₹1.40 लाख से ₹1.60 लाख के बीच घूम सकती हैं. वहीं, चांदी के लिए ₹2.35 लाख से ₹2.85 लाख का दायरा रहेगा. इंडसइंड सिक्योरिटीज के जानकारों का कहना है कि जब तक बाजार स्थिर नहीं होता, तब तक यह कमजोरी जारी रह सकती है.

Feb 05, 2026 14:21 (IST)

Gold Silver Prices Today Live Updates: सोना भी हुआ सस्ता, जानें 10 ग्राम सोने का भाव

चांदी के मुकाबले सोने में गिरावट थोड़ी कम रही, लेकिन फिर भी कीमतों में दबाव साफ दिखा. 10 ग्राम सोने का भाव ₹2,310 गिरकर ₹1,50,736 पर आ गया. कल सोना ₹1.53 लाख के पार बंद हुआ था. ग्लोबल मार्केट में सोना जो एक दिन पहले $5,000 के ऊपर निकल गया था, वह अब $4,870 के करीब ट्रेड कर रहा है.

Advertisement
Feb 05, 2026 14:11 (IST)

Gold Silver Price Today LIVE: ₹26,000 से ज्यादा टूटे चांदी के दाम

Gold, Silver Rate Today, 5 February 2026 Updates: चांदी की कीमतों ने आज निवेशकों को चौंका दिया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी ₹26,850 प्रति किलो सस्ती होकर ₹2,42,000 के स्तर पर आ गई. कल चांदी ₹2,68,850 पर बंद हुई थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार (Comex) में भी चांदी करीब 13-14% तक गोता लगा गई, जिससे घरेलू बाजार में हाहाकार मच गया.

Feb 05, 2026 14:09 (IST)

Gold Silver Crash Live: चांदी की कीमतों में 10% की बड़ी गिरावट

Gold, Silver Price Today On MCX : सर्राफा बाजार में पिछले दो दिनों से जारी तेजी पर गुरुवार ,5 फरवरी को ब्रेक लग गया. वैश्विक बाजारों में कमजोरी और डॉलर की मजबूती के चलते भारतीय बाजार (MCX) में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. सबसे बुरा हाल चांदी का रहा, जिसमें एक ही दिन में 10% की बड़ी गिरावट देखी गई

Advertisement
Feb 05, 2026 13:46 (IST)

Gold Silver Rates Today Live Updates: हैदराबाद में आज कितना सस्ता है सोने का रेट

हैदराबाद में आज 5 फरवरी 2026 सोने की कीमतों  (Gold Prices In Hyderabad) में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां भाव कल के मुकाबले काफी नीचे आए हैं.हैदराबाद के बाजारों में आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,46,310 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है.वहीं,  24 कैरेट सोने का भाव आज ₹1,59,600 प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है.

Feb 05, 2026 13:11 (IST)

Gold Silver Price Today LIVE: मुंबई में सोने का ताजा भाव

Gold, Silver Rate Today, 5 February 2026 Updates:  मुंबई में आज सोने के दाम (Gold Prices in Mumbai Today) में काफी नरमी देखी जा रही है, जो खरीदारी करने वालों के लिए एक अच्छा मौका हो सकता है.मुंबई में आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,46,300 प्रति 10 ग्राम चल रही है, जिसका इस्तेमाल ज्यादातर गहने बनाने में होता है.वहीं, सबसे शुद्ध 24 कैरेट सोने का भाव आज ₹1,59,590 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है.

Advertisement
Feb 05, 2026 13:06 (IST)

Gold Silver Prices LIVE : दिल्ली में सोने का ताजा भाव

Gold Silver Rates Today Live Updates:अगर आप खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो आज,5 फरवरी 2026 का ताजा भाव  जान लें.दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों  (Gold Rate Today in Delhi)में गिरावट दर्ज की गई है.दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,46,440 प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव ₹1,59,730 प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है.

Feb 05, 2026 12:22 (IST)

Gold Silver Live: सिल्वर ETFs और फिजिकल चांदी में अंतर

Gold Silver Rate Today Live Updates:अगर आप सोच रहे हैं कि बाजार में चांदी 8-9% गिरी है लेकिन ETF 21% क्यों, तो इसकी वजह 'लिक्विडिटी' और 'मार्केट डिमांड' होती है. शेयर बाजार में जब घबराहट फैलती है, तो लोग डिजिटल चांदी (ETF) को तेजी से बेचने लगते हैं, जिससे इनकी कीमतें असल चांदी के मुकाबले कहीं ज्यादा तेजी से गिर जाती हैं.

Advertisement
Feb 05, 2026 12:17 (IST)

Gold Silver Crash Live: गोल्ड और सिल्वर ETFs में 21% तक की भारी गिरावट

Gold And Silver News  Live Updates:सोने और चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट का असर अब शेयर बाजार में मौजूद गोल्ड और सिल्वर ETFs (Exchange Traded Funds) पर भी दिखने लगा है. गुरुवार , 5 फरवरी को Silver ETFs में 21% तक की ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई, जिसने निवेशकों को हैरान कर दिया है.Axis Silver ETF में सबसे बड़ी गिरावट आई और यह 21% तक टूट गया. इसके अलावा SBI, Kotak और DSP जैसे बड़े सिल्वर ETFs भी 16-17% तक नीचे गिर गए.

गोल्ड ETFs में भी गिरावट रही, लेकिन चांदी के मुकाबले कम रही. गोल्ड ETFs आज करीब 7% तक नीचे लुढ़क गए. बता दें कि ETF सोने या चांदी में निवेश करने का एक 'डिजिटल' तरीका है. जब बाजार (MCX) में चांदी की कीमतें गिरती हैं, तो इन फंड्स की वैल्यू भी गिर जाती है.

Feb 05, 2026 12:01 (IST)

Gold Silver Crash Live: किस किस लेवल पर करें चांदी की खरीदारी?

Gold Silver Rate Today Live Updates: एक्सपर्ट्स की सलाह है कि चांदी के लिए ₹2,35,000 से ₹2,50,000 का लेवल खरीदारी के लिए बेस्ट है. इंडस्ट्रियल डिमांड मजबूत होने के कारण लॉन्ग टर्म में चांदी अभी भी ₹3 लाख के पार जा सकती है.

Feb 05, 2026 11:48 (IST)

Gold Silver Price Live:किस प्राइस रेंज पर सोना खरीदना सही ? जानिए एक्सपर्ट्स की राय

Gold Silver Prices Today Live Updates: बाजार के जानकारों का मानना है कि सोने की कीमतों में आई यह गिरावट करेक्शन को दिखाता है.सोने को ₹1,45,000 से ₹1,48,000 के बीच अच्छा सपोर्ट है. यानी अगर दाम यहां तक गिरते हैं, तो यह खरीदारी का बहुत अच्छा मौका होगा. वहीं रेसिसटेंस लेवल  ₹1.65 लाख से ₹1.75 लाख  है यानी यह  फिर से इस लेवल तक जा सकता है.

Feb 05, 2026 11:43 (IST)

Gold Silver Crash Live: क्यों गिर रहे हैं दाम? जानें वजह

अमेरिका और ईरान के बीच शुक्रवार को बातचीत होने वाली है. बाजार को उम्मीद है कि शायद तनाव थोड़ा कम हो जाए, इसलिए लोग अब डर के बजाय शांति की उम्मीद में बिकवाली कर रहे हैं.

डॉलर इंडेक्स में ऊपरी स्तरों से थोड़ी गिरावट आई है, जिसका असर सोने की कीमतों पर दिख रहा है.

अमेरिका में नए 'फेड चेयरमैन' के तौर पर केविन वॉर्श के नाम पर बाजार ने अपनी प्रतिक्रिया दे दी है, जिससे अब स्थिरता आ रही है.

Feb 05, 2026 11:37 (IST)

Gold Silver Rate Today Live Updates: सोना भी हुआ सस्ता,जानें ताजा भाव

Gold Silver Prices Today Live Updates:  चांदी के साथ-साथ सोने की चमक भी थोड़ी फीकी पड़ी है. MCX पर सोने का भाव लगभग 1% यानी ₹1,500 के करीब गिरकर ₹1,51,552 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. जानकारों का कहना है कि यह गिरावट कोई घबराने वाली बात नहीं है, बल्कि लगातार बढ़त के बाद निवेशकों द्वारा की गई मुनाफावसूली (Profit Booking) का नतीजा है.

Feb 05, 2026 11:34 (IST)

Gold Silver Rate LIVE MCX : सोना और चांदी धड़ाम! चांदी ₹22,000 से ज्यादा टूटी

Gold Silver Crash Today: आज यानी गुरुवार ,फरवरी को सर्राफा बाजार में बड़ी हलचल देखी जा रही है. पिछले दो दिनों की बढ़त के बाद आज सोने और चांदी, दोनों की कीमतों में गिरावट आई है. सबसे ज्यादा असर चांदी पर पड़ा है, जिसके दाम आसमान से सीधे जमीन पर आ गिरे हैं.

आज चांदी की कीमतों में 8 प्रतिशत से ज्यादा की भारी गिरावट दर्ज की गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी सुबह के कारोबार में करीब ₹22,500 से भी ज्यादा टूटकर ₹2,46,283 प्रति किलो के स्तर पर आ गई. 

Feb 05, 2026 10:57 (IST)

Gold Silver Rate Today Live: दिल्ली, मुंबई समेत बाकी शहरों में चांदी का रेट

मुंबई में आज चांदी की कीमत में जबरदस्त तेजी दिखी है और रेट ₹2,70,990 प्रति किलो पहुंच गया है.

दिल्ली में भी चांदी महंगी बनी हुई है, जहां आज इसका भाव ₹2,70,520 प्रति किलो है.

बेंगलुरु में आज चांदी ₹2,71,200 प्रति किलो के आसपास ट्रेड कर रही है.

चेन्नई में चांदी के दाम सबसे ज्यादा हैं, जहां कीमत ₹2,71,770 प्रति किलो तक पहुंच गई है.

हैदराबाद में आज चांदी का रेट ₹2,71,410 प्रति किलो दर्ज किया गया है.

Feb 05, 2026 10:56 (IST)

Gold Silver Price Today LIVE: देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा रेट्स

Gold Silver Rate Today, 5 Feb Live: आज भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में हलचल तेज है.अगर आप आज खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं, तो यह जान लेना जरूरी है कि आपके शहर में ताजा भाव क्या चल रहे हैं.

मुंबई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत करीब ₹1,53,290 प्रति 10 ग्राम चल रही है.

दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज ₹1,53,030 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है.

बेंगलुरु में आज 24 कैरेट सोना ₹1,53,410 प्रति 10 ग्राम के आसपास बिक रहा है.

चेन्नई में  24 कैरेट गोल्ड ₹1,53,740 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है.

हैदराबाद में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,53,540 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है.

कोलकाता में आज 24 कैरेट गोल्ड ₹1,53,090 प्रति 10 ग्राम के भाव पर है.

Feb 05, 2026 10:39 (IST)

Gold Silver Crash Live: रिकॉर्ड हाई से चांदी अब 1,73,000 प्रति किलो सस्ती

Gold and Silver News :मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज चांदी की कीमतों में तेज गिरावट आई है. सुबह 10:12 बजे तक चांदी की कीमतें ₹21,850 (8.13%) की भारी गिरावट के साथ ₹2,47,000 प्रति किलो के स्तर पर आ गई हैं.29 जनवरी 2026 को चांदी ₹4,20,000 प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी.आज चांदी का ताजा भाव फिसलकर ₹2,47,000 प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है.मात्र एक हफ्ते के अंदर चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से ₹1,73,000 प्रति किलो सस्ती हो चु

Feb 05, 2026 09:23 (IST)

Gold Silver Rates Today LIVE : MCX पर सोना 2000 रुपये से ज्यादा चढ़ा

Feb 05, 2026 09:22 (IST)

Silver Price Crash: एक झटके में चांदी 16,000 लुढ़की

Feb 05, 2026 09:21 (IST)

Gold, Silver Prices MCX LIVE: सोना और चांदी की चमक भी हुई कम, आज का ताजा भाव

आज सुबह , 5 फरवरी 2026 को कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है.मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों ही लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं.

09:09 बजे तक MCX पर 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी में भारी बिकवाली देखी गई. चांदी की कीमत ₹16,131 (करीब 6%) टूटकर ₹2,52,719 प्रति किलो पर आ गई है. कल के बंद भाव ₹2,68,850 के मुकाबले यह एक बड़ी गिरावट है.

2 अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना  भी आज सुस्त नजर आ रहा है. सुबह 09:11 बजे तक सोना ₹2,946 (1.92%) की गिरावट के साथ ₹1,50,100 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है.

Feb 05, 2026 09:11 (IST)

Gold And Silver News Live: इंटरनेशनल मार्केट में सोने कीमतों में फिर जोरदार उछाल

Gold Silver Rates Today Live Updates: इंटरनेशनल मार्केट में गुरुवार, 5 फरवरी को सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है. दुनिया भर में चल रहे आर्थिक और राजनैतिक तनाव की वजह से सुरक्षित निवेश के तौर पर कीमती धातुओं की मांग काफी बढ़ गई है. आज हाजिर सोना (Spot Gold) 1.1% बढ़कर $5,016.89 प्रति औंस पर पहुंच गया है, जो कि एक हफ्ते के ऊपरी स्तर के करीब है. आपको बता दें कि पिछले गुरुवार को ही सोने ने $5,594.82 का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया था.

वहीं अमेरिकी वायदा बाजार (U.S. Gold Futures) में भी अप्रैल डिलीवरी वाले सोने के दाम 1.8% की बढ़त के साथ $5,036.80 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहे हैं. 

Feb 05, 2026 08:32 (IST)

Gold Silver LIVE MCX : क्या आपको चांदी की इस गिरावट में पैसा लगाना चाहिए?

Gold Silver News LIVE: अगर आप चांदी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो फिलहाल बाजार में मची हलचल आपको हैरान कर सकती है.चांदी ₹4,20,000 प्रति किलो के ऑल-टाइम हाई पर थी, वह अब गिरकर ₹2,67,000 के करीब आ गई है. यानी अपने हाई लेवल से 35% से ज्यादा टूट चुकी है.

Feb 05, 2026 07:37 (IST)

Gold Silver LIVE MCX : सोने-चांदी का भाव रिकॉर्ड हाई से काफी सस्ता

Gold Silver Price News LIVE: 29 जनवरी 2026 को सोने का भाव ₹1,83,000 प्रति 10 ग्राम ऑल टाइम हाई लेवल पर था.अब एमसीएक्स पर 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला सोना ₹1,52,850 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. हाल के दो दिनों में आईतेजी के बावजूद, सोना अपने रिकॉर्ड हाई से अभी भी ₹30,150 प्रति 10 ग्राम सस्ता है.

वहीं, 29 जनवरी 2026 को  चांदी ₹4,20,000 प्रति किलो के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी.  5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी ₹2,67,612 प्रति किलोग्राम पर  आ गई है.भारी रिकवरी के बाद भी चांदी अपने रिकॉर्ड लेवल से करीब ₹1,52,384 प्रति किलो सस्ती मिल रही है.

Feb 05, 2026 07:20 (IST)

Gold Silver Rate Today Live: MCX पर आज क्या है सोने-चांदी का हाल?

Gold And Silver News: पिछले कुछ दिनों की भारी तेजी के बाद अब बाजार में थोड़ा उतार-चढ़ाव (Volatility) देखने को मिल रहा है. कल MCX में सोना और चांदी गिरावट के साथ बंद हुए थे. 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला सोना ₹1,52,850 प्रति 10 ग्राम पर आ गया था, जिसमें करीब ₹959 की कमी देखी गई. वहीं, चांदी भी हल्की सुस्ती के साथ ₹2,67,612 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. आज सबकी नजरें इस पर हैं कि क्या बाजार यहां से फिर नया रिकॉर्ड बनाएगा या कीमतें और सस्ती होंगी.

Featured Video Of The Day
Shankaracharya Controversy: क्या 27 चुनाव से पहले का एजेंडा सेट हो रहा? | Ashutosh Brahmachari