Gold Silver Price Today: दिवाली के अगले दिन सोना ₹1,500 और चांदी ₹3,500 से ज्यादा महंगी, खरीदारी से पहले जानें आज क्या है भाव

Gold Silver Rate Today: दिवाली के बाद सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, MCX से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक चमकी कीमतें. जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 24K, 22K सोने और 1 किलो चांदी की ताजा कीमतें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Gold Silver Prices Today in India: धनतेरस-दिवाली के बाद सोने और चांदी की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, चेक करें अपने शहर का भाव
NDTV इंडिया

Gold Silver Prices Today, 9 November: दिवाली के अगले ही दिन सुबह-सुबह सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1,500 रुपये से ज्यादा महंगा हो गया है, जबकि चांदी की कीमत में 3,500 रुपये से ज्यादा की तेजी आई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी के भाव बढ़े हैं. ऐसे में अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले जान लीजिए कि आपके शहर में 10 ग्राम सोना और एक किलो चांदी किस भाव पर बिक रहा है.

MCX पर सोना ₹1,500 से ज्यादा महंगा, चांदी में ₹3,500 से अधिक की तेजी

MCX पर 9 नवंबर 2026 को सुबह 10:35 बजे सोने का भाव 1,44,112 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इसमें 1,560 रुपये यानी 1.09% की तेजी दर्ज की गई. सोने का दिन का निचला स्तर 1,43,562 रुपये और ऊंचा स्तर 1,44,400 रुपये रहा. वहीं, चांदी सुबह 10:34 बजे 1,88,699 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी. इसमें 3,599 रुपये यानी 1.94% की बढ़त आई. कारोबार के दौरान चांदी का भाव 1,87,917 रुपये से 1,89,399 रुपये के बीच रहा.

पिछले हफ्ते भी बढ़े थे सोने-चांदी के भाव

पिछले हफ्ते भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आई थी. MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 3,682 रुपये यानी करीब 3% बढ़कर 1.42 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. वहीं, चांदी 5,655 रुपये यानी 3.15% चढ़कर 1.84 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चमका गोल्ड-सिल्वर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 1% से ज्यादा बढ़ी. स्पॉट गोल्ड 1.6% बढ़कर 4,129.69 डॉलर प्रति औंस और अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर 1.6% चढ़कर 4,139 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. पिछले हफ्ते सोने में करीब 5% की तेजी आई थी. वहीं, स्पॉट सिल्वर 2.8% बढ़कर 53.31 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.

Advertisement

आपके शहर में 24K और 22K सोने का भाव

Bullion.co.in के मुताबिक, घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,040 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,31,120 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. 925 स्टर्लिंग चांदी का भाव 1,71,763 रुपये प्रति किलो था.

वहीं, देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने के भाव की बात करें तो मुंबई में 1,42,780 रुपये, दिल्ली में 1,42,540 रुपये, चेन्नई में 1,43,200 रुपये, कोलकाता में 1,42,590 रुपये, बेंगलुरु में 1,42,900 रुपये और हैदराबाद में 1,43,010 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा.

Advertisement

वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव मुंबई में 1,30,882 रुपये, दिल्ली में 1,30,662 रुपये, चेन्नई में 1,31,267 रुपये, कोलकाता में 1,30,708 रुपये, बेंगलुरु में 1,30,992 रुपये और हैदराबाद में 1,31,093 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा.

आपके शहर में चांदी का क्या है रेट?

999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत दिल्ली में 1,85,030 रुपये,मुंबई में 1,85,350 रुपये, चेन्नई में 1,85,890 रुपये, कोलकाता में 1,85,110 रुपये, बेंगलुरु में 1,85,500 रुपये और हैदराबाद में 1,85,650 रुपये प्रति किलो रही.

यह भी पढ़ें | Nvidia CEO जेन्सन हुआंग की जाएगी कुर्सी? चीनी जासूसी के आरोपों और अफेयर कबूलने के बाद बोर्ड ने शुरू की जांच

Featured Video Of The Day
UP Elections: 'निशाचर रावण'कौन? CM योगी के बयान से सियासी हलचल तेज!

Topics mentioned in this article
Gold Silver Rate Today
Gold Silver Price Today
Gold Price Today
Silver Price Today

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं