Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में इन दिनों उतार-चढ़ाव दिख रहा है.मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का रुख बना हुआ है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोपहर 02:43 बजे तक चांदी की कीमत ₹9,827.00 (4.07%) की भारी बढ़त के साथ ₹2,51,220.00 प्रति किलो पर पहुंच गई है.अप्रैल डिलीवरी वाला सोना ₹1,749.00 (1.13%) की बढ़त के साथ ₹1,56,568.00 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है
गोल्ड-सिल्वर की चाल देखकर निवेशक भी हैरान हैं. वहीं दूसरी ओर शादी-ब्याह या दूसरे मौकों के लिए गहने बनवाने वाले लोग भी सोच रहे हैं कि क्या सोने-चांदी के भाव और बढ़ेंगे या फिर गिरेंगे. ऐसे में सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव पर निवेशकों की पैनी नजर है.
Gold, Silver Rate Today Live Updates: निवेशकों के लिए सलाह
मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार, सोने और चांदी में निवेश के लिए बाय ऑन डिप्स का प्लान फिलहाल सही हो सकता है. लंबी अवधि के निवेशकों के लिए सोना हमेशा से एक सेफ रहा है, जबकि चांदी में शॉर्ट-टर्म में बड़े मुनाफे की संभावना बनी रहती है.
Gold, Silver Rate Today Live Updates: चांदी में दिखी देर शाम तेजी
Gold, Silver Rate Today Live Updates: सोने की मांग में भारी इजाफा
दुनिया में पहली बार साल भर में सोने की मांग 5 हजार टन से ज्यादा हो गई. पिछले साल यह मांग 1% बढ़कर 5,002 टन पर पहुंच गई. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल का कहना है कि लोगों ने निवेश के तौर पर ज्यादा सोना खरीदा, इसलिए कुल मांग बढ़ी है. हालांकि, सोने के गहनों की खरीद थोड़ी कम हुई है.
Gold, Silver Rate Today Live Updates: पिछले 22 दिनों में कितनी गिरी चांदी?
29 जनवरी को चांदी ने MCX पर अपना अब तक का हाई लेवल टच किया था. उस दिन 1 किलो चांदी की कीमत ₹4.20 लाख पहुंच गई थी. लेकिन अगले ही दिन चांदी के दाम में तेज गिरावट शुरू हो गई, जो लगातार जारी रही. पिछले 22 दिनों में चांदी करीब 1.70 लाख सस्ती हो चुकी है.
Gold, Silver Rate Today Live Updates: हाई लेवल से कितना सस्ता हुआ सोना?
29 जनवरी को सोना 1,93,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था, जो इसका अब तक का सबसे ऊँचा स्तर (ऑल टाइम हाई) है. इसके बाद से अब तक सोना करीब 37,000 रुपये सस्ता हो चुका है. आज इसमें 1,488 रुपये की बढ़त हुई है.
Gold, Silver Rate Today Live Updates: आज के सोने के दाम (5 PM रेट्स)
24 कैरेट गोल्ड
दाम 496 रुपए बढ़े
नई कीमत: 1,55,066 रुपए प्रति 10 ग्राम
कल कीमत: 1,54,570 रुपए
22 कैरेट गोल्ड
कीमत में 454 रुपए की बढ़ोतरी
नई कीमत: 1,42,040 रुपए प्रति 10 ग्राम
कल कीमत: 1,41,586 रुपए
18 कैरेट गोल्ड
दाम 99 रुपए घटे
नई कीमत: 1,15,829 रुपए प्रति 10 ग्राम
कल कीमत: 1,15,928 रुपए
Gold, Silver Rate Today Live Updates: सोने में चांदी के मुकाबले कम उठा-पटक
Gold, Silver Rate Today Live Updates: एक साल में कितना चढ़ा सोना और चांदी
बीते एक साल में जियो पॉलिटिकल टेंशन के चलते सोने की कीमतें 70% और चांदी की कीमत में 132% तक की बढ़त देखी गई है.
Gold, Silver Rate Today Live Updates: MCX पर खरीदारी पर दिखा जोर
Gold, Silver Rate Today Live Updates: अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या चल रहे सोने-चांदी के भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लगभग $5,017.60 प्रति औंस और चांदी लगभग $78.31 प्रति औंस पर ट्रेड हो रही है.
Gold, Silver Rate Today Live Updates: 2.50 लाख के आंकड़े से नीचे आई चांदी की कीमतें
Gold, Silver Rate Today Live Updates: चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव की वजह
चांदी की कीमतों में पिछले एक हफ्ते से लगातार उतार-चढ़ाव दिखाई दे रहा है. 10 से 15 हजार की गिरावट और उछाल चांदी के नॉर्मल बात हो गई है. इस पैटर्न से पता चल रहा है कि मुनाफावसूली के साथ निवेशक इसमें फ्यूचर की संभावनाएं तलाश रहे हैं.
Gold, Silver Rate Today Live Updates: निवेशकों में खरीदारी का माहौल
सोने-चांदी की कीमतों में आज अच्छी तेजी देखी जा रही है. चांदी जहां कई दिनों बाद 2.50 लाख प्रति किलोग्राम के आंकड़े को पार करने में सफल रही, वहीं सोने ने भी अपने निवेशकों को निराश नही किया.
Gold, Silver Rate Today Live Updates:MCX पर सोना 1700 रुपये चढ़ा
सोने की बात करें तो इसमें भी तेजी का माहौल बना हुआ है. दोपहर 02:43 बजे तक MCX पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना ₹1,749.00 (1.13%) की बढ़त के साथ ₹1,56,568.00 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है.ग्लोबल मार्केट में जारी अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश की मांग के चलते आज सोने के भाव में जबरदस्त तेजी आई है.
Gold, Silver Price Today Live: चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी, ₹2.51 लाख के पार पहुंची
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी देखी जा रही है और इसने निवेशकों को हैरान कर दिया है. दोपहर होते-होते चांदी ने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए और ₹2.51 लाख के आंकड़े को पार कर लिया है. दोपहर 02:43 बजे तक चांदी की कीमत ₹9,827.00 (4.07%) की भारी-भरकम बढ़त के साथ ₹2,51,220.00 प्रति किलो पर पहुंच गई है.
Gold, Silver Price Today Live: क्या और महंगा होगा सोना? एक्सपर्ट्स की राय
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के कमोडिटी रिसर्च हेड हरीश वी के अनुसार, भले ही डॉलर की मजबूती कीमतों पर थोड़ा दबाव डाल रही है, लेकिन मिडिल ईस्ट के बिगड़ते हालात सोने को और ऊपर ले जा सकते हैं. वहीं, यूक्रेन-रूस शांति वार्ता में हो रही देरी और मिडिल ईस्ट में बढ़ती अमेरिकी सैन्य मौजूदगी ने ग्लोबल अनिश्चितता को बढ़ा दिया है, जिससे सोने को लगातार सपोर्ट मिल रहा है.
Gold, Silver Rate Today Live: अमेरिका-ईरान तनाव ने बढ़ाई सोने की चमक
US Iran Tension Impact on Gold: सोने की कीमतों में आए इस उछाल की सबसे बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु समझौते के लिए महज 10 दिनों की चेतावनी दी है. इस तनाव (Geopolitical Tension) ने मार्केट में डर का माहौल बना दिया है, और जब-जब युद्ध जैसे हालात बनते हैं, सोने की मांग तेजी से बढ़ जाती है.
Gold, Silver Rates Live: ग्लोबल मार्केट में रिकॉर्ड, $5,000 के पार निकला सोना
इंटरनेशनल मार्केट (Comex) में भी सोने ने इतिहास रच दिया है. सोना 5,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गया है. आज ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम 1% यानी करीब 49.55 डॉलर बढ़कर $5,046.95 पर पहुंच गए. जानकारों का कहना है कि दुनिया भर में बढ़ती अनिश्चितता के चलते लोग अब सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर भाग रहे हैं.
Gold, Silver Rate Today Live: सोने की कीमतों में लगी आग, ₹1.56 लाख के पार पहुंचा भाव
भारतीय सर्राफा बाजार के लिए आज का दिन काफी गहमागहमी भरा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने के दाम ₹1,315 की भारी बढ़त के साथ ₹1,56,134 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं. ग्लोबल मार्केट में मची हलचल का सीधा असर घरेलू कीमतों पर दिख रहा है, जिससे निवेशकों में खरीदारी की होड़ मच गई है.
Gold Silver Rate Today Live:चांदी ने लगाई लंबी छलांग, सोना भी ₹1.55 लाख के पार
सोने और चांदी की कीमतों में आज जबरदस्त तेजी देखी जा रही है.मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज यानी 20 फरवरी 2026 को दोपहर 11:53 बजे तक चांदी की कीमतों में भारी बढ़त दर्ज की गई है. चांदी का भाव ₹4,313.00 (1.79%) की तेजी के साथ ₹2,45,706.00 प्रति किलो पर पहुंच गया है.दूसरी ओर, सोना भी पीछे नहीं है. दोपहर 11:54 बजे तक सोना ₹1,029.00 (0.66%) चढ़कर ₹1,55,848.00 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है.
Gold Silver Rates Live: ग्लोबल मार्केट में भी बढ़े गोल्ड के रेट
घरेलू के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. कॉमेक्स पर सोना 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,009 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 77.815 प्रति औंस पर थी.
Gold, Silver Crash LIVE: सोने और चांदी में तेजी की वजह
ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के चलते सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है.अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते सुरक्षित निवेश में खरीदारी बढ़ी है.वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी को सुरक्षित निवेश माना जाता है, जब भी दुनिया में संघर्ष या तनाव बढ़ता है तो इन दोनों कीमती धातुओं में तेजी देखी जाती है.
Gold Silver Price Today Live: चांदी में 'शॉर्ट कवरिंग' से आई चमक
चांदी की बात करें तो आज सुबह से ही हलचल तेज है. मार्च एक्सपायरी वाली चांदी सुबह 10:23 बजे तक ₹2,310.00 (0.96%) बढ़कर ₹2,43,703.00 के स्तर पर ट्रेड कर रही है. ग्लोबल मार्केट में मची उथल-पुथल और घरेलू मांग के चलते आज दिन भर कीमतों में इसी तरह की वोलाटिलिटी(Volatility) यानी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकती है.
Gold, Silver Rate Today Live: MCX पर सोने की कीमतों में उछाल
Gold Price Update: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने की कीमतों में लगातार बढ़त बनी हुई है. सुबह 10:22 बजे तक, अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना ₹566.00 (0.37%) की तेजी के साथ ₹1,55,385.00 पर पहुंच गया है. बाजार में इस समय 'लॉन्ग बिल्डअप' (Long Buildup) देखा जा रहा है, जिसका मतलब है कि निवेशक कीमतों में और ज्यादा तेजी की उम्मीद कर रहे हैं और नए पोजीशन बना रहे हैं. अगर आप खरीदारी की सोच रहे हैं, तो भावों में यह मजबूती फिलहाल थमती नहीं दिख रही है.
Gold Silver Price Today Live: आपके शहर में आज क्या है सोना-चांदी का ताजा भाव, चेक करें
Gold Silver Rates Live: बेंगलुरु और हैदराबाद का सोने-चांदी के दाम
बेंगलुरु और हैदराबाद में भी सोने की कीमतें ₹1.55 लाख के करीब पहुंच गई हैं. बेंगलुरु में सोना ₹1,54,910 और हैदराबाद में ₹1,55,030 प्रति 10 ग्राम पर है. इन दोनों शहरों में चांदी के भाव में भी ज्यादा अंतर नहीं है. बेंगलुरु में यह ₹2,42,270 और हैदराबाद में ₹2,42,460 प्रति किलो पर मिल रही है.
Gold Silver Price Today Live: कोलकाता में आज सोने-चांदी के रेट्स
Kolkata Gold-Silver Rate Today: कोलकाता में आज सोने के दाम दिल्ली के काफी करीब बने हुए हैं. यहां 24 कैरेट सोना ₹1,54,580 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. वहीं, चांदी की चमक भी बरकरार है और इसके दाम ₹2,41,760 प्रति किलो के आसपास हैं.
Gold Silver Rates Live: चेन्नई में सबसे महंगा सोना-चांदी
Chennai Gold-Silver Rate Today: चेन्नई में सोने की मांग और कीमतें हमेशा की तरह ऊंची बनी हुई हैं. आज चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹1,55,240 प्रति 10 ग्राम है. यहां चांदी के भाव भी आसमान छू रहे हैं और यह ₹2,42,780 प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है. अगर आप चेन्नई में खरीदारी की सोच रहे हैं, तो आज आपको जेब थोड़ी ज्यादा ढीली करनी पड़ सकती है.
Gold Silver Price Live: मुंबई में सोने और चांदी की कीमत
Mumbai Gold-Silver Rate Today: मुंबई के सर्राफा बाजार में आज सोने की रौनक बढ़ी हुई है. यहां 24 कैरेट सोने का रेट ₹1,54,790 प्रति 10 ग्राम चल रहा है. चांदी की बात करें तो मुंबई में आज कीमतें ₹2,42,080 प्रति किलो तक पहुंच गई हैं.
Gold Silver Price Live: दिल्ली में आज सोने और चांदी के भाव
Delhi Gold-Silver Rate Today देश की राजधानी दिल्ली में आज सोने और चांदी की कीमतों में हलचल देखी जा रही है. यहां 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,54,520 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है. वहीं, अगर आप चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आज दिल्ली में 1 किलो चांदी के लिए आपको ₹2,41,660 खर्च करने होंगे.
Gold Silver Price Today Live MCX: सोना और चांदी आज फिर हुए महंगे
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का रुख बना हुआ है.2 अप्रैल 2026 की एक्सपायरी वाला सोना (Gold Today) आज सुबह ₹517.00 (0.33%) की बढ़त के साथ ₹1,55,336.00 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. चांदी (Silver Today) कीमतों में भी आज चमक बढ़ी है. 5 मार्च 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी ₹3,215.00 (1.33%) उछलकर ₹2,44,608.00 प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है.
Gold, Silver Rate Today Live: आखिर क्यों रिकॉर्ड तेजी से बढ़ रहे थे सोने-चांदी के दाम?
सोने की कीमतों में आई इस बड़ी तेजी के पीछे दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों द्वारा की गई भारी खरीदारी और वैश्विक स्तर पर चल रहा तनाव (Geopolitical Uncertainty) मुख्य कारण रहे हैं. साथ ही अमेरिका की ट्रेड पॉलिसी और टैरिफ का असर भी सोने पर दिखा है. दूसरी ओर, चांदी की कीमतों को इंडस्ट्रीज से मिल रही भारी मांग ने सपोर्ट दिया है. इन तमाम वजहों ने मिलकर सोने और चांदी को नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचाया था. अब एक बार फिर सोने-चांदी में करेक्शन नजर आ रहा है.
Gold, Silver Rate Today Live: चांदी ₹4.20 लाख से गिरकर ₹2.41 लाख पर
चांदी में सोने के मुकाबले कहीं ज्यादा बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं. MCX पर चांदी की कीमतों (Silver Price) में एक समय जबरदस्त तेजी आई थी और यह ₹4,20,000 के ऐतिहासिक स्तर तक जा पहुंची थी. लेकिन अब इसमें भारी गिरावट आई है और यह ₹2,41,400 के करीब कारोबार कर रही है. चांदी की कीमतों में यह तेज उतार-चढ़ाव इंडस्ट्री की मांग और ग्लोबल मार्केट में हो रहे बदलावों की वजह से है. जो लोग लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं, वे इस गिरावट पर नर रख सकते हैं.
Gold Silver Prices Live: रिकॉर्ड हाई से कितना फिसला सोना?
अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि कीमतें (Gold Price Correction)अब अपने रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे आ चुकी हैं. भारत के वायदा बाजार (MCX) पर सोना, जो कभी ₹1,80,000 के करीब पहुंच गया था, अब गिरकर ₹1,54,700 के आसपास है. यानी इसमें एक बड़ा करेक्शन देखने को मिला है. कीमतों में आई यह गिरावट उन लोगों के लिए एक मौका हो सकती है जो ऊंचे भाव की वजह से खरीदारी नहीं कर पा रहे थे.
Gold Silver Price Today Live: क्या अब भी 'सेफ' है सोने-चांदी में निवेश?
बाजार में उतार-चढ़ाव देखकर कई छोटे निवेशकों के मन में यह सवाल है कि क्या अब भी सोना-चांदी सुरक्षित हैं? असल में, जब शेयर बाजार गिरता है या दुनिया में तनाव बढ़ता है, तब निवेशक सोने को सबसे सुरक्षित मानते हैं. इसे 'सेफ हेवन' एसेट कहा जाता है क्योंकि इसका सीधा कनेक्शन किसी कंपनी के मुनाफे से नहीं होता. मौजूदा समय में अमेरिका-ईरान तनाव और ग्लोबल मार्केट की हलचल को देखते हुए, एक्सपर्ट्स अब भी पोर्टफोलियो का कुछ हिस्सा बुलियन यानी सोने-चांदी में रखने की सलाह दे रहे हैं ताकि रिस्क कम रहे.
Gold Silver Price Today Live: सोने-चांदी की कीमतों में क्यों मची है उथल-पुथल?
पिछले कई महीनों तक निवेशकों को मालामाल करने के बाद अब सोने और चांदी की चाल काफी बदल गई है. साल 2025 में सोना-चांदी ने जबरदस्त रिटर्न दिया और 2026 की शुरुआत में तो इन्होंने अपने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. हालांकि, जनवरी के आखिरी दिनों में कीमतों में आई बड़ी गिरावट के बाद बाजार अभी तक पूरी तरह संभल नहीं पाया है. फिलहाल कीमतों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव (Volatile) देखने को मिल रहा है, जिससे निवेशक थोड़े सतर्क नजर आ रहे हैं.
Gold Silver Rate Today LIVE: भारत में सोने के दाम क्यों घटते-बढ़ते हैं? जानें बड़ी वजहें
1. दुनिया भर के बाजारों में सोने के भाव क्या चल रहे हैं, इसका सीधा असर हमारे यहां की कीमतों पर पड़ता है.
2. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया कितना मजबूत या कमजोर है, इससे भी सोने के रेट तय होते हैं।
3. भारत में शादियों और दिवाली जैसे त्योहारों के समय गहनों की मांग अचानक बढ़ जाती है, जिससे घरेलू बाजार में कीमतें उछलने लगती हैं.
4. इंटरनेशनल लेवल पर चल रही आर्थिक उथल-पुथल और डॉलर की मजबूती या कमजोरी की वजह से भी भारत में सोना महंगा या सस्ता होता रहता है.
Gold Silver Expert's View: सोने-चांदी पर एक्सपर्ट की राय
Experts' Advice on Gold Silver: HDFC सिक्योरिटीज में Senior Analyst सौमिल गांधी का कहना है कि ईरान के खिलाफ संभावित अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की बढ़ती अटकलों के बीच जियो-पॉलिटिकल रिस्क बढ़ने के कारण सेफ हेवन यानी गोल्ड-सिल्व की मांग को बल मिला है. नई लहर से समर्थन पाकर सोने की कीमतें गुरुवार को बढ़कर करीब 5,000 डॉलर/औंस तक पहुंच गई. उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन के बीच नई बातचीत के विफल होने से भी वैश्विक अनिश्चितता फिर से बढ़ गई है, जिससे निवेशक सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों में आवंटन बढ़ा रहे हैं.
वहीं दूसरी ओर,ऑगमोंट में शोध प्रमुख, रेनिशा चैनानी ने कहा कि निवेशक अमेरिकी जीडीपी और व्यक्तिगत खपत खर्च (पीसीई) महंगाई के आंकड़े सहित मुख्य अन्य वयाप आर्थिक आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, जो आने वाले महीनों में फेडरल रिजर्व की ब्याज दर की उम्मीदों को आकार दे सकता है.
Gold Silver Rates Today LIVE: दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम
Gold Silver Prices Live Today: दिल्ली के स्थानीय बाजार के जानकारों के मुताबिक, चांदी बुधवार के 2,46,000 रुपये प्रति किलोग्राम के बंद स्तर से 18,000 रुपये या 7.32 प्रतिशत बढ़कर 2,64,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गई. 24 कैरेट सोना भी 1,950 रुपये या 1.24 प्रतिशत बढ़कर 1,58,650 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गया, जो कि पिछले सेशन में 1,56,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.














