Gold Silver Prices Hikes: सोना-चांदी खरीदना आज से महंगा! 13 मई, बुधवार को जानिए अपने शहर में गोल्‍ड-सिल्‍वर का भाव 

Gold Silver Rates Today: सरकार ने सोने-चांदी पर आयात शुल्‍क बढ़ा दिया है यानी आज से सोना-चांदी खरीदना महंगा हो सकता है. ऐसे में आज सोने-चांदी का ताजा भाव जान लेना जरूरी है. यहां हम अलग-अलग शहरों में सोने का ताजा भाव बता रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
Gold Silver Prices Hikes Today: आज सोने चांदी का भाव क्‍या चल रहा है, यहां जान लीजिए

Gold-Silver Prices Hike: मिडिल ईस्‍ट में चल रहे अमेरिका-ईरान तनाव के चलते पैदा हुए वैश्विक संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक साल तक सोना न खरीदने' की अपील के बाद सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. मंगलवार को वित्त मंत्रालय ने सोना, चांदी (Gold-Silver) और अन्‍य कीमती धातुओं पर इंपोर्ट ड्यूटी यानी आयात शुल्‍क बढ़ा कर10% कर दिया है. सोने पर कुल इंपोर्ट ड्यूटी 6 से बढ़ाकर 15% कर दी गई है. जुलाई 2024 के बजट में गोल्ड पर कुल इंपोर्ट ड्यूटी 15% से घटाकर 6% कर दी गई थी. अब ये फिर से 15% हो गया है. यानी जाहिर है कि आज 13 मई से सोना-चांदी और दूसरी कीमती धातुओं का आयात महंगा पड़ेगा. देश में सोने की खपत का 90 फीसदी से ज्‍यादा हिस्‍सा विदेशों से आयात होता है, ऐसे में जाहिर तौर पर सोना खरीदना महंगा पड़ने वाला है. 

आज 13 मई, बुधवार को सोने-चांदी के दाम 

आज 13 मई को सोने के भाव की बात करें तो ज्‍वैलरी मार्केट में 24 कैरेट सोना 1,53,990 रुपये/10 ग्राम के करीब है. वहीं चांदी 2,90,100 रुपये/किलो के भाव चल रहा है. घरेलू कमोडिटी मार्केट की बात करें तो MCX पर  5 जून की डिलीवरी वाला सोना 1,53,417 रुपये के करीब बंद हुआ था, जबकि 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी 2,79,130 रुपये के करीब बंद हुई थी. आज कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोने-चांदी की कीमतों पर असर देखा जा सकता है. 

मुंबई में सोने के दाम- 13 मई 2026, बुधवार

  • मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड के दाम- 1,53,990 रुपये/10 ग्राम
  • मुंबई में 22 कैरेट गोल्ड के दाम- 1,41,160 रुपये/10 ग्राम
  • मुंबई में 18 कैरेट गोल्ड के दाम- 1,15,500 रुपये/10 ग्राम

दिल्ली में सोने के दाम- 13 मई 2026, बुधवार

  • दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड के दाम- 1,54,140 रुपये/10 ग्राम
  • दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड के दाम- 1,41,310 रुपये/10 ग्राम
  • दिल्ली में 18 कैरेट गोल्ड के दाम- 1,15,650 रुपये/10 ग्राम

कोलकाता में सोने के दाम- 13 मई 2026, बुधवार

  • कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड के दाम- 1,53,990 रुपये/10 ग्राम
  • कोलकाता में 22 कैरेट गोल्ड के दाम- 1,41,160 रुपये/10 ग्राम
  • कोलकाता में 18 कैरेट गोल्ड के दाम- 1,15,500 रुपये/10 ग्राम

चेन्नई में सोने के दाम- 13 मई 2026, बुधवार

  • चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड के दाम- 1,56,340 रुपये/10 ग्राम
  • चेन्नई में 22 कैरेट गोल्ड के दाम- 1,43,310 रुपये/10 ग्राम
  • चेन्नई में 18 कैरेट गोल्ड के दाम- 1,19,510 रुपये/10 ग्राम

Featured Video Of The Day
Mulayam Singh के छोटे बेटे Prateek Yadav का निधन | Akhilesh Yadav | Aparna Yadav | Samajwadi Party