Gold Silver Prices Live: सोने-चांदी के दाम गिरे! 8,500 रुपये कम हुए सिल्वर के दाम, जानिए गोल्‍ड कितना सस्‍ता हो गया

Gold Silver Prices Live Updates: चांदी के दाम कुछ ही देर में 8,500 रुपये तक कम हो गए और ये 2.16 लाख/किलो के भाव पर कारोबार करती दिखी. वहीं सोने के दाम में भी 1800 रुपये से ज्‍यादा की गिरावट देखी गई और ये 1.37 लाख रुपये के करीब ट्रेड करता दिखा. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Gold Silver Prices Live Today 24 March 2026: सोने-चांदी के दाम गिरे, जानिए कितना सस्‍ता हो गया गोल्‍ड और सिल्‍वर

Gold Silver Prices Live: मिडिल ईस्‍ट में जारी तनाव के बीच सोने-चांदी के भाव में मंगलवार को एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई. चांदी के दाम कुछ ही देर में 8,500 रुपये तक कम हो गए और ये 2.16 लाख/किलो के भाव पर कारोबार करती दिखी. वहीं सोने के दाम में भी 1800 रुपये से ज्‍यादा की गिरावट देखी गई और ये 1.37 लाख रुपये के करीब ट्रेड करता दिखा. 

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में भी गिरे सोने-चांदी के दाम 

सोने-चांदी के भाव अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में भी गिर गए. Comex गोल्ड फ्यूचर्स में 1.48 फीसदी की गिरावट देखी गई और ये 4,341 रुपये/औंस पर पहुंच गया. वहीं सिल्वर फ्यूचर्स में 3.63 फीसदी की गिरावट आई और ये  66.83 रुपये/औंस पर आ गया, जो कुछ महीने पहले के अपने उच्चतम स्तर 119 डॉलर/ औंस के लगभग आधे के बराबर है. 

MCX पर क्‍या भाव चल रहा सोना-चांदी? 

कमोडिटी मार्केट MCX पर सुबह करीब 10:20 बजे 2 अप्रैल, 2026 की डिलीवरी सोना 1.31 फीसदी या 1800 रुपये से ज्‍यादा की गिरावट के साथ 1,37,471 रुपये/10 ग्राम के भाव पर ट्रेड करता दिखा. वहीं 5 मई, 2026 को समाप्त होने वाली चांदी 7800 रुपये से ज्‍यादा की गिरावट के साथ 2,17,366 रुपये/किलो के भाव पर ट्रेड करती दिखी. 

ये भी पढ़ें: जंग के बीच 'सस्ता' क्यों हो रहा है सोना? एक्सपर्ट ने 3 लाइन में समझा दिया गोल्ड का गुणा-गणित

Advertisement

सोने के हाजिर भाव में भी गिरावट 

देशभर में सोने के हाजिर भाव में भारी गिरावट आई है. 24 मार्च 2026, मंगलवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1,40,350 रुपये/ 10 ग्राम के भाव बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,28,500 रुपये/ 10 ग्राम रहा. वहीं दूसरी ओर चांदी 2.35 लाख रुपये/किलो के भाव बिक रही है. हालांकि अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी की कीमतें अलग-अलग हैं. 

आपके शहर में क्‍या भाव बिक रहा सोना?  

दिल्ली में 22 कैरेट सोना 1,28,650 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,40,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि जयपुर में भी दोनों कैरेट की कीमतें दिल्ली के बराबर हैं. अहमदाबाद और पुणे में 22 कैरेट सोने का भाव थोड़ा कम, 1,28,550 रुपये प्रति 10 ग्राम है, लेकिन 24 कैरेट की कीमत 1,40,400 रुपये पर स्थिर है, जो मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में भी समान स्तर पर दिखाई देती है. 

Advertisement

मुंबई समेत इन सभी प्रमुख बाजारों में 22 कैरेट सोने की दर 1,28,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है, यानी 24 कैरेट की तुलना में करीब 11,900 रुपये का अंतर बना हुआ है, जिससे साफ है कि देश के ज्यादातर मेट्रो शहरों में आज सोने के दाम लगभग एक जैसी रेंज में हैं और निवेशकों‑खरीदारों के लिए प्रीमियम मुख्य रूप से कैरेट और मेकिंग चार्ज के आधार पर तय हो रहा है.

ये भी पढ़ें:  बाजार खुलते ही गुलजार, संभला रुपया, शेयर मार्केट के ताजा अपडेट्स

Featured Video Of The Day
US Iran War: अल्टीमेटम से कुछ घंटे पहले पलटे Trump, ईरान ने कहा अमेरिका से कोई बातचीत नहीं हुई