Gold-Silver Price Today In India: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में मची उथल-पुथल थमने का नाम नहीं ले रही है. पिछले कुछ दिनों की गिरावट के बाद, कीमती धातुओं ने एक बार फिर लंबी छलांग लगाई है. सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जहां सोना ₹2,697 की तेजी के साथ ₹1,58,148 पर बंद हुआ, वहीं चांदी ने तो रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक ही दिन में ₹13,008 (5.21%) की भारी बढ़त दर्ज की.
बता दें कि इसी साल 29 जनवरी को सोने ने ₹1,83,000 और चांदी ने ₹4,20,000 का अपना 'ऑल टाइम हाई' लेवल छुआ था.
देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों में भी सोने-चांदी की कीमतें बदल गई हैं. अगर आप आज सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले देख लीजिए आज 10 फरवरी को आपके शहर में 24 कैरेट, 22 कैरेट सोने का ताजा भाव क्या चल रहा है. जानिए 10 फरवरी 2026 के लिए प्रमुख शहरों के ताजा रेट्स...
सोने और चांदी के ताजा भाव (Gold Silver Rates Today, 10 February 2026 )
दिल्ली में आज सोने-चांदी का भाव
देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,58,060 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,44,900 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है. वहीं, अगर चांदी की बात करें तो दिल्ली में आज चांदी ₹3,01,900 प्रति किलो के स्तर पर बिक रही है.
मुंबई में आज सोने-चांदी का भाव
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का रेट ₹1,58,560 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,45,350 प्रति 10 ग्राम चल रहा है. मुंबई के बाजारों में आज चांदी की कीमत ₹3,00,900 प्रति किलो बनी हुई है.
कोलकाता में आज सोने-चांदी का भाव
कोलकाता शहर में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,58,060 प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,44,900 प्रति 10 ग्राम पर स्थिर है. यहां चांदी का ताजा भाव ₹3,01,900 प्रति किलो पहुंच गया है.
चेन्नई में आज सोने-चांदी का भाव
चेन्नई में सोने की मांग अधिक होने के कारण कीमतें अन्य शहरों से ज्यादा हैं. यहां 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,59,360 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव ₹1,46,150 प्रति 10 ग्राम है. चेन्नई में आज चांदी की कीमत ₹3,04,200 प्रति किलो के उच्च स्तर पर है.
बेंगलुरु में आज सोने-चांदी का भाव
बेंगलुरु में आज 24 कैरेट सोने का रेट ₹1,58,060 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,44,900 प्रति 10 ग्राम देखा जा रहा है. वहीं, बेंगलुरु में आज चांदी ₹3,01,200 प्रति किलो के भाव पर बेची जा रही है.
नोट: इन कीमतों में ज्वेलरी मेकिंग चार्ज, GST शामिल नहीं हैं. खरीदारी से पहले अपने नजदीकी ज्वेलर्स से फाइनल रेट जरूर कंफर्म करें.














