20 days ago

Gold-Silver Prices Today Updates: सोने और चांदी की कीमतों में आज बढ़त देखने को मिल रही है. दो दिन के वीकेंड के बाद सोमवार को कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया. सोना 2200 रुपये तक महंगा हो गया, जबकि चांदी 12,000 रुपये से ज्‍यादा महंगी हो गई. दिन के कारोबार के दौरान कीमतें बढ़ती-घटती रहीं. MCX पर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने का भाव 1.57 लाख/10 ग्राम के करीब चल रही है. वहीं मार्च डिलीवरी वाली चांदी की कीमतों में भी बड़ा उछाल आया है और इसके भाव 2.59 लाख/किलो के पार कर गए हैं. सोने ने आज 1,58,500 रुपये/10 ग्राम का हाई बनाया, जबकि चांदी ने 2,64,885 रुपये/किलो का हाई छुआ था. 

निवेशकों के लिए हम यहां सोने-चांदी पर एक्सपर्ट्स की राय भी बता रहे हैं. अगर आप आज सोना-चांदी खरीदने या निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आपको यहां मिलेंगे हर अपडेट्स 

Feb 09, 2026 22:57 (IST)

Gold-Silver Price Today Live Updates: सोने की खरीदारी में दिखी तेजी

Feb 09, 2026 22:31 (IST)

Gold-Silver Price Today Live Updates: चार्ट में चांदी की तेजी बरकरार

Feb 09, 2026 22:07 (IST)

Gold-Silver Price Today Live Updates: केंद्रीय बैंक लगातार कर रहे खरीदारी

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के गांधी ने कहा कि सोना जैसी कीमती धातुओं में निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है. इसका कारण चीन से आए ताजा आंकड़े हैं. इन आंकड़ों के मुताबिक, चीन के केंद्रीय बैंक (पीपल्स बैंक ऑफ चाइना) ने जनवरी महीने में भी सोना खरीदा. खास बात यह है कि सोने के दाम ऊंचे होने के बावजूद बैंक ने लगातार 15वें महीने सोने की खरीद जारी रखी.

Feb 09, 2026 21:32 (IST)

Gold-Silver Price Today Live Updates: MCX पर 1.60 लाख के करीब पहुंच रहीं सोने की कीमतें

Feb 09, 2026 21:13 (IST)

Gold-Silver Price Today Live Updates: ग्राफिक्स से जानें चांदी के भाव

Feb 09, 2026 20:58 (IST)

Gold-Silver Price Today Live Updates: ग्राफिक्स से जानें सोने की चाल

Advertisement
Feb 09, 2026 20:47 (IST)

Gold-Silver Price Today Live Updates: सोने-चांदी में निवेश को लेकर क्या बोले एक्सपर्ट?

चॉइस वेल्थ के रिसर्च हेड अक्षत गर्ग का कहना है कि चांदी में उतार-चढ़ाव इसकी प्रकृति है. हालांकि डॉलर की मजबूती और वैश्विक तनाव में कमी जैसे कारक थोड़ा दबाव बना सकते हैं, लेकिन लंबी अवधि के लिए इसका आउटलुक अभी भी सकारात्मक बना हुआ है. निवेशकों को बाजार की छोटी-मोटी गिरावट से पैनिक होने की जरूरत नहीं है.

Feb 09, 2026 20:19 (IST)

Gold-Silver Price Today Live Updates: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना-चांदी का हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है. कॉमेक्स पर सोने की कीमत 0.82 प्रतिशत बढ़कर 5,020 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 2.55 प्रतिशत बढ़कर 78 डॉलर प्रति औंस हो गई है.

Advertisement
Feb 09, 2026 20:10 (IST)

Gold-Silver Price Today Live Updates: आईबीजेए ने जारी किए ताजा रेट

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, चांदी की कीमत 8,736 रुपए बढ़कर 2,53,665 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि इससे पहले शुक्रवार को 2,44,929 रुपए प्रति किलो थी. चांदी के साथ सोने की कीमतों में इजाफा दर्ज किया गया है.

Feb 09, 2026 19:50 (IST)

Gold-Silver Price Today Live Updates: चांदी ने कैसे पकड़ी रफ्तार?

सप्लाई की कमी और लगातार औद्योगिक मांग से चांदी की कीमतों को सहारा मिल रहा है. साथ ही निरंतर सुरक्षित निवेश की मांग, केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और वैश्विक स्तर पर नरम मौद्रिक नीतियों की उम्मीदें भी सोने-चांदी की कीमतों को मजबूती दे रही हैं.

Advertisement
Feb 09, 2026 19:26 (IST)

Gold-Silver Price Today Live Updates: शेयर मार्केट के बाद गोल्ड में लौटी रौनक

Feb 09, 2026 19:15 (IST)

Gold-Silver Price Today Live Updates: चांदी में फिर दिखी मुनाफावसूली

Advertisement
Feb 09, 2026 19:10 (IST)

Gold-Silver Price Today Live Updates: चांदी की कीमतें हो सकती है स्थिर

एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, चांदी की कीमत 60,000 रुपए से बढ़कर 3,20,000 रुपए तक पहुंच चुकी है. ऐसे में अब कीमतें ऊंचे स्तर पर कुछ समय के लिए स्थिर रह सकती हैं या निवेशक अपने निवेश को संतुलित कर सकते हैं.

Feb 09, 2026 18:46 (IST)

Gold-Silver Price Today Live Updates: चांदी में कितना लेवल सेफ है?

मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार चांदी को 2,36,600 और 2,44,000 रुपए पर सपोर्ट है, जबकि 2,55,500 और 2,62,600 रुपए पर रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है.

Feb 09, 2026 17:57 (IST)

Gold-Silver Price Today Live Updates: सोने और चांदी के ईटीएफ ने दिखाया दम

सोने और चांदी के ईटीएफ में 11% तक की तेजी आई है. वजह है इनमें फिर से खरीदारी का दौर लौटा है, जिससे कीमतों में फिर से उछाल आया है. साथ ही चांदी के मार्च महीने के फ्यूचर्स भाव बढ़कर 2.6 लाख रुपये प्रति किलो से ऊपर पहुंच गए हैं.

Feb 09, 2026 17:43 (IST)

Gold-Silver Price Today Live Updates: सोने में किस लेवल पर निवेश करना सेफ?

एक्सपर्ट के अनुसार, सोने को 1,54,000 और 1,51,800 रुपए के स्तर पर सपोर्ट मिल सकता है, जबकि 1,57,700 और 1,60,000 रुपए पर रेजिस्टेंस है.

Feb 09, 2026 16:57 (IST)

Gold-Silver Price Today Live Updates: सोने में लगातार हो रही खरीदारी

Feb 09, 2026 16:37 (IST)

Gold-Silver Price Today Live Updates: चांदी का ताजा भाव क्या है?

Feb 09, 2026 16:33 (IST)

Gold-Silver Price Today Live Updates: क्या फिर 3 लाख पार जा पाएंगी चांदी की कीमतें?

एक्सपर्ट ने चांदी की कीमतों पर बताया है कि मार्केट में डिमांड बरकरार है. प्रॉफिट बुकिंग अगर कम हो जाती है तो एक बार फिर से चांदी के रेट में बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है.

Feb 09, 2026 15:31 (IST)

Gold-Silver Price Today Live Updates: निवेशक खरीदारी की तरफ लौटे

सोने-चांदी में आज निवेशकों ने खरीदारी का माहौल बनाया है. इसी वजह से सुबह से लेकर अभी तक कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है.

Feb 09, 2026 15:13 (IST)

Gold Silver Latest Rates MCX LIVE: सोना-चांदी का भाव कहां तक पहुंचा?

Gold Silver Prices Latest on MCX LIVE: सोमवार दोपहर 3 बजे के करीब MCX पर सोने का भाव 1,57,400 रुपये/10 ग्राम के करीब है. आज सोने में 1.25% का उछाल देखा जा रहा है. वहीं चांदी की कीमतें आज सुबह से 4.45% या 11,108 रुपये तक बढ़ चुकी है. चांदी फिलहाल MCX पर 2.61 लाख/ किलो के पार पहुंच गई है. 

Feb 09, 2026 14:27 (IST)

Gold Silver Price Hike Reasons: क्‍यों बढ़ रहे सोने-चांदी के दाम?

Why Gold-Silver Prices are High: सोने-चांदी की कीमतों के बढ़ने के पीछे जियो पॉलिटिकल टेंशन को एक बड़ी वजह बताया जा रहा है. ईरान के शीर्ष राजनयिक ने शुक्रवार को अमेरिका-ईरान परमाणु बातचीत को अच्छी शुरुआत बताया हो, लेकिन ईरान ने साफ कहा है कि वह यूरेनियम संवर्धन का अधिकार नहीं छोड़ेगा.

विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक तनाव लंबे समय तक बना रह सकता है, जिससे निवेशक सुरक्षित निवेश जैसे सोने-चांदी की ओर रुख करते रहेंगे.

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद तब और बढ़ गई जब सैन फ्रांसिस्को फेड की चेयरपर्सन मैरी डैली ने लेबर मार्केट बाजार की कमजोरी को दूर करने के लिए एक या दो बार और ब्याज दर घटाने का आह्वान किया. विश्लेषकों का कहना है कि इससे भी सोना-चांदी की कीमतों को सहारा मिला है.

Feb 09, 2026 14:02 (IST)

Gold in India Live: भारत में सबसे ज्यादा सोना कहां मिलता है

Gold in India Live: देश में ज्यादातर सोना सिर्फ एक ही राज्य से आता है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भारत के प्राथमिक सोने के उत्पादन का करीब 99% हिस्सा कर्नाटक राज्य से आता है. यही सबसे बड़ा सोना उत्पादक राज्य है. यहां सोने की दो प्रमुख सोने की खदानें कोलार गोल्ड फील्ड्स (KGF) और हुट्टी गोल्ड माइन्स हैं. कोलार गोल्ड फील्ड्स ऐतिहासिक रूप से सबसे बड़ी और गहरी खदान मानी जाती थी, लेकिन सोने की कीमतों में गिरावट और अन्य कारणों से इसे 2001 में बंद कर दिया गया. आज सबसे बड़ी और चालू खदान हुट्टी गोल्ड माइन्स है, जो रायचूर जिले में है.

Feb 09, 2026 13:31 (IST)

Silver Price Live Rates: चांदी का भाव 2.59 लाख रुपये/किलो पहुंचा?

Silver rates Today Live on MCX: सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे चांदी की कीमतें 9,100 रुपये से ज्‍यादा के उछाल के साथ 2,59,300 रुपये/किलो के पार पहुंच गया. 

Feb 09, 2026 12:50 (IST)

Gold Reserve Latest Data: भारतीय परिवारों के पास सबसे ज्‍यादा सोना

Gold Reserves: वर्ल्‍ड गोल्‍ड काउंसिल की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के पास सबसे ज्‍यादा सोना है. फोर्ट नॉक्‍स में करीब 8,133.5 टन सोना है. वहीं दूसरे नंबर पर है जर्मनी, जिसके पास 3,350.3 टन सोना है. फिर इटली, फ्रांस, रूस, चीन आते हैं. भारत के पास आधिकारिक भंडार  880.2 टन सोने का है. सबसे बड़ी बात ये है कि भारतीय परिवारों के पास 34,600 टन सोना है, जो दुनिया में किसी भी देश के स्‍वर्ण भंडार से कई गुना ज्‍यादा है. 

Feb 09, 2026 12:05 (IST)

Gold Silver Rates Live MCX: चांदी 2.61 लाख के पार, सोना कितना चढ़ा?

Gold Silver Prices Live MCX: कमोडिटी मार्केट में सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. चांदी 11,000 रुपये से ज्‍यादा महंगी हो गई है और भाव 2.61 लाख के पार चला गया है. सोने का भाव 1.57 लाख के पार पहुंच गया है. नीचे देखिए चार्ट_

Feb 09, 2026 11:30 (IST)

Gold Silver Rates Live: उछाल के बाद नीचे आया सोना-चांदी

Gold Silver Prices Live: सोने-चांदी की कीमतों में उछाल के बाद थोड़ी कमी देखी जा रही है. MCX पर 12,000 रुपये तक की उछाल के बाद चांदी थोड़ी नीचे आई है, जबकि सोने का भाव भी शुरुआती कारोबार के समय से थोड़ा कम हुआ है. पूरी अपडेट जल्‍द ही, बने रहिए हमारे साथ. 

Feb 09, 2026 10:34 (IST)

Gold Silver Rates Live: दिल्‍ली-मुंबई और अन्‍य शहरों में सोने-चांदी के भाव

Gold Silver Rates Live In Different Cities: सोने-चांदी के भाव में अलग-अलग शहरों के सर्राफा बाजार में अंतर देखा जा रहा है. दिल्‍ली में सोने का भाव 1,54,730 रुपये/10 ग्राम है, जबकि मुंबई में 1.55 लाख/10 ग्राम के पार है. नीचे चार्ट में अन्‍य शहरों के भाव भी देखिए 

Feb 09, 2026 10:06 (IST)

Gold Shares Live: कल्‍याण ज्‍वेलर्स के शेयरों में अपर सर्किट

सोमवार को कल्याण ज्वेलर्स (Kalyan Jewellers) के शेयरों में 10% का अपर सर्किट लग गया और यह 417.75 रुपये पर लॉक हो गया. शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आए नतीजों के चलते आज ये उछाल देखा गया. 


कल्याण ज्वेलर्स Q3 नतीजे (सालाना आधार पर)

  • कुल आय (Revenue): 42.1% की बढ़ोतरी के साथ 10,343 करोड़ रुपये रही (पिछले साल यह 7,278 करोड़ रुपये थी).
  • EBITDA: 74.5% बढ़कर 750 करोड़ रुपये पर पहुँच गया (पिछले साल यह 430 करोड़ रुपये था).
  • EBITDA मार्जिन: 140 बेसिस पॉइंट सुधरकर 7.3% रहा (पिछले साल यह 5.9% था).
  • शुद्ध लाभ (Net Profit): मुनाफे में 90.3% का भारी उछाल देखा गया और यह 416 करोड़ रुपये रहा (पिछले साल यह 219 करोड़ रुपये था).

Source: NDTV Profit 

Feb 09, 2026 09:40 (IST)

Gold Prices MCX Live Today: सोने के भाव 1.57 लाख के पार

Gold Prices MCX Live Today: MCX पर सोने का भाव भी करीब 2,200 रुपये तक चढ़ गया. अप्रैल डिलीवरी वाले सोना 2,162 रुपये के उछाल के साथ 1,57,613 रुपये/10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया.

Feb 09, 2026 09:38 (IST)

MCX Gold Silver Price LIVE: बाजार खुलते ही चांदी 2.62 लाख के पार

Gold Silver Rate in India LIVE: सोमवार को कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया. MCX पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी की कीमतों में शुरुआती कारोबार में 12,000 रुपये से ज्‍यादा का उछाल आया और भावभाव 2,62,526 रुपये/किलो के पार पहुंच गया. 

Feb 09, 2026 09:09 (IST)

Gold Silver Live: सोना-चांदी का हाल

Gold Silver Prices Live: घरेलू बाजार में शुक्रवार को चांदी 6000 रुपये  उछलकर 2 लाख 50 हजार के पास पहुंच गई, जबकि सोना करीब 3000 रुपये चढ़कर 1.55 लाख के पास बंद हुआ. कच्चा तेल करीब 1% गिरकर 68 डॉलर के नीचे आ गया था.  

Feb 09, 2026 08:33 (IST)

Gold Silver Price Live: गोल्‍ड-सिल्‍वर की कीमतों में उछाल आने की उम्‍मीद

Gold Silver Price Live Today:आज घरेलू मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में उछाल आने की उम्‍मीद है. वीकेंड पर भारत और अमेरिका ट्रेड डील फ्रेमवर्क जारी होने के बाद आज मार्केट खुल रहे हैं. शेयर मार्केट के साथ-साथ आज कमोडिटी मार्केट में भी इसका असर देखा जा सकता है. 

Feb 09, 2026 07:49 (IST)

Gold Price Crash: ऑल टाइम हाई से कितना सस्‍ता हुआ सोना?

MCX पर सोने की मौजूदा कीमत 1.55 लाख रुपये/10 ग्राम के करीब है. गोल्‍ड ने 29 जनवरी को 1.93 लाख रुपये का ऑल टाइम हाई बनाया था. इस लिहाज से सोने के दाम  38 हजार रुपये तक कम हो गए हैं.  

Feb 09, 2026 07:35 (IST)

Silver Price Crash: ऑल टाइम हाई से कितनी सस्‍ती हुई चांदी?

Silver Prices Fall Live Updates: चांदी अपने ऑल टाइम हाई से 1.71 लाख रुपये सस्‍ती हो गई है. इसने 29 जनवरी को 4.20 लाख रुपये का ऑल टाइम हाई बनाया था. MCX पर चांदी की मौजूदा कीमत 2.49 लाख रुपये/किलो के करीब है. इस लिहाज से चांदी के दाम काफी गिर गए हैं. 

Feb 09, 2026 07:02 (IST)

Gold-Silver Live: सोने-चांदी का भाव कहां तक गया?

Gold-Silver High Record Live: सोने ने कॉमेक्‍स पर 5,069 डॉलर/औंस का हाई टच किया, जबकि लो रिकॉर्ड 4,988 डॉलर/औंस रहा. ये 5,003 डॉलर/औंस के भाव पर खुला था. वहीं चांदी ने 78.10 डॉलर/औंस के भाव पर खुलने के बाद 80.33 डॉलर/औंस का हाई छुआ, जबक‍ि 78 के करीब का लो बनाया. घरेलू मार्केट में कीमती धातुओं की कीमतों में उछाल की संभावना जताई जा रही है.

Feb 09, 2026 06:54 (IST)

Gold-Silver Prices Live: आज फिर सोने-चांदी की कीमत में उछाल

Gold-Silver Rates Today Live: अंतरराष्‍ट्रीय मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया है. कॉमेक्‍स पर अप्रैल डिलीवरी वाले सोना करीब 67 डॉलर के उछाल के साथ 5,046 डॉलर/औंस के करीब ट्रेड करता दिखा. वहीं मार्च डिलीवरी वाली चांदी में भी करीब 4 डॉलर का उछाल देखा गया और ये 80 से 81 डॉलर/औंस के भाव पर ट्रेड करती दिखी. 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Saudi Arab की राजधानी Riyadh में धमाका | Saudi Arab Blast News | BREAKING NEWS