21 days ago
नई दिल्ली:

Gold and Silver Rates on 6 March 2026 Live Updates: मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने सोने और चांदी के बाजार में हलचल मचा दी है. बीते दिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गिरावट के बाद, आज यानी 6 मार्च 2026 को सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का ये दौर खरीदारी का सही मौका है या आने वाले दिनों में कीमतें और गिरेंगी? बता दें कि युद्ध के माहौल में अक्सर सोना 'सेफ-हेवन' माना जाता है, लेकिन फिलहाल बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी दिख रही है. कल की गिरावट के बाद, आज यानी 6 मार्च 2026 को बाजार खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज(MCX ) पर सुबह 9:07 बजे तक सोने का 2 अप्रैल का कॉन्ट्रैक्ट ₹1,243 (0.78%) की बढ़त के साथ ₹1,60,916 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था. वहीं, चांदी की कीमतों में और भी जबरदस्त उछाल आया है. चांदी का 5 मई का कॉन्ट्रैक्ट ₹5,193 (1.98%) महंगा होकर ₹2,67,384 प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया है.ऐसे में सोने-चांदी के खरीदारों और निवेशकों के मन में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह निवेश का सही समय है? क्या अभी युद्ध की आग में और सोना-चांदी  और महंगा होगा या इसकी चमक फीकी होगी और आने वाले दिनों में सोना-चांदी सस्ता होगा?

इस लाइव ब्लॉग में हम आपको दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता समेत देशभर के प्रमुख शहरों के 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के साथ-साथ चांदी के ताजा भाव की पल-पल की जानकारी देंगे. इसके साथ ही जानेंगे कि एक्सपर्ट्स इस युद्ध के बीच आपको सोना खरीदने की सलाह दे रहे हैं या इंतजार करने की ? आइए जानते हैं...

Gold, Silver Rate Today Live Updates (Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav): 
 

Mar 06, 2026 17:30 (IST)

Gold Rates Live: 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का भाव

Gold rates in Different Cities: देश के प्रमुख शहरों में आज गोल्‍ड का भाव 

Mar 06, 2026 10:49 (IST)

Gold, silver price live: मिडिल ईस्ट संकट के बीच फिर चमका सोना, $5,124 के पार पहुंचे दाम

शुक्रवार को सोने की कीमतों में एक बार फिर जोरदार रिकवरी देखने को मिली है. पिछले सत्र में 1% से ज्यादा की गिरावट के बाद, निवेशकों ने मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अनिश्चितता के बीच एक बार फिर 'सेफ-हेवन' के तौर पर सोने का रुख किया है. ग्लोबल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 1% की तेजी के साथ $5,124.73 प्रति औंस पर पहुंच गया है, वहीं अमेरिकी सोना वायदा (U.S. gold futures) में भी 1.1% का उछाल आया है. हालांकि, ब्याज दरों में कटौती की धीमी उम्मीदों और बढ़ती ऊर्जा कीमतों के कारण इस हफ्ते सोने ने करीब 3% की गिरावट भी देखी है, जिससे इसके लगातार चार हफ्तों से चले आ रहे तेजी के सिलसिले पर फिलहाल ब्रेक लग गया है.

Mar 06, 2026 10:15 (IST)

Gold Rate Today Live: बेंगलुरु और चेन्नई में सोने के रेट्स

बेंगलुरु और चेन्नई में सोने के भाव एक समान बने हुए हैं. इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,62,870 प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,49,290 प्रति 10 ग्राम चल रहा है.

Mar 06, 2026 10:14 (IST)

Today Gold Price Live: अहमदाबाद में सोने का ताजा भाव

गुजरात के अहमदाबाद शहर में आज सोने की कीमतों में तेजी है. यहां 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) ₹1,62,920 के भाव पर मिल रहा है. वहीं, 22 कैरेट सोने का ताजा रेट ₹1,49,340 प्रति 10 ग्राम बना हुआ है.

Advertisement
Mar 06, 2026 10:14 (IST)

Gold Price Today Live: जयपुर में सोने की कीमत

आज जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,63,020 प्रति 10 ग्राम है. अगर आप 22 कैरेट सोने की ज्वेलरी खरीदना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको ₹1,49,440 प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे.

Mar 06, 2026 10:13 (IST)

Gold Rate Today Live: मुंबई में क्या है सोने का रेट?

मुंबई में भी सोने की चमक बढ़ गई है. आज मुंबई में 24 कैरेट सोना ₹1,62,870 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है. वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत  ₹1,49,290 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है.

Advertisement
Mar 06, 2026 10:12 (IST)

Gold Price Today Live: दिल्ली में सोने का भाव

देश की राजधानी दिल्ली में आज सोने की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है. दिल्ली में 24 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत ₹1,63,020 पर पहुंच गई है. वहीं, गहने बनवाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,49,440 प्रति 10 ग्राम चल रहा है.

Mar 06, 2026 09:13 (IST)

Gold Silver Live MCX: सोना 1200 रुपये बढ़कर 1.60 लाख रुपये के पार

Mar 06, 2026 09:12 (IST)

Gold Silver Price Today Live Mcx: आज सुबह अचानक 5000 रुपये महंगी हुई चांदी

Mar 06, 2026 08:31 (IST)

Gold, Silver Live: $5,137 के पार सोना, चांदी में भी 2% से ज्यादा की तेजी

आज यानी शुक्रवार, 6 मार्च को एशियाई बाजारों के शुरुआती कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर जोरदार उछाल देखने को मिला है. अंतरराष्ट्रीय बाजार COMEX पर सोना 1.16% की तेजी के साथ $5,137.70 प्रति औंस पर पहुंच गया है, वहीं चांदी में भी 2.27% की बड़ी बढ़त देखी गई है और यह $84.05 प्रति औंस पर कारोबार कर रही है.

Advertisement
Mar 06, 2026 07:27 (IST)

Gold Silver Price Live: बीते दिन सोना ₹2,000 और चांदी ₹7,200 तक टूटी

कल यानी गुरुवार को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,962 कम होकर ₹1,60,586 प्रति 10 ग्राम पर आ गई है. इसी तरह 22 कैरेट सोना ₹1,47,097 और 18 कैरेट सोना ₹1,20,440 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है. चांदी की कीमतों में तो और भी बड़ी गिरावट देखी गई, जहां इसके दाम ₹7,135 प्रति किलो तक गिरकर ₹2,64,212 के स्तर पर बंद हुए.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | 200 से अधिक विमान.. ईरान युद्ध के बीच इजरायल को लगातार मिल रही बड़ी मदद | BREAKING