इस हफ्ते दिखेगा सोने-चांदी पर ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी का असर, तो क्या आने वाली है शानदार तेजी!

Gold-Silver Prices: ट्रंप के वैश्विक टैरिफ की वजह से 23 से 27 फरवरी के बीच सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल आने का अनुमान है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, सोना 1.61 लाख रुपये के पार जा सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Gold-Silver Prices: सोने-चांदी की सुस्ती इस हफ्त टूट सकती है. यूएस में चल रहे टैरिफ मामले के बीच इस हफ्ते यानी 23 से 27 फरवरी के दौरान गोल्ड-सिल्वर की कीमतों का बड़ा धमाका देखने को मिल सकता है. ऐसे में अगर आप निवेश की योजना बना रहे हैं तो जरा संभल कर पैसा लगाएं. मार्केट एक्सपर्ट ने कहा है कि जियो पॉलिटिकल टेंशन की वजह से समीकरण तेजी से बदलते हुए दिखाई दे सकते हैं.

तेजी की वजह?

इस तेजी के पीछे सबसे बड़ी वजह राष्ट्रपति ट्रंप की नई पॉलिसी हैं. ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ बढ़ाने के फैसले ने दुनिया भर के बाजारों में अनिश्चितता पैदा कर दी है. जब भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसी स्थिति बनती है, तो निवेशक सेफ हेवन के लिए सोने और चांदी की ओर रुख करते हैं. वहीं, दूसरी तरफ निवेशक शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से बचने के लिए अपने पैसे को सोने-चांदी में लगा रहे हैं.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

एक्सपर्ट के अनुसार एमसीएक्स पर बीते हफ्ते सोने की कीमतें 1.5 लाख से 1.6 लाख रुपये के बीच रहीं. उन्होंने अनुमान जताया है कि इस सप्ताह सोना 1.61 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को भी पार कर सकता है. वहीं, चांदी में भी पिछले हफ्ते 3.5% की बढ़त देखी गई है, जो आने वाले दिनों में और तेज हो सकती है.

निवेशकों के लिए क्या है सलाह?

मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि मौजूदा हालातों को देखते हुए सोने-चांदी में गिरावट की गुंजाइश कम है. ट्रंप की पॉलिसी और वॉर सिचुएशन जब तक कम नहीं होतीं, तब तक सोने-चांदी की चमक बढ़ती रहेगी. ऐसे में छोटे निवेशकों को हर गिरावट पर खरीदारी की प्लानिंग अपनानी चाहिए, क्योंकि लंबी अवधि में सोना 2 लाख के स्तर को टच कर सकता है.

लॉन्ग टर्म के लिए पोर्टफोलियो करें तैयार

कई रिपोर्ट्स और एक्सपर्ट को सुनेंगे तो सभी का कहना यही है कि लंबी अवधि में किया हुआ निवेश आपको लॉस बनाकर नहीं देगा. वहीं, जिस तरह से ट्रंप अपनी पॉलिसी बदल रहे हैं तो शॉर्ट टर्म में लॉस होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं.  

Featured Video Of The Day
Gurugram News: त्रिपुरा की छात्रा से हैवानियत, Live-In-Partner ने पीटा फिर प्राइवेट पार्ट जलाया