इजरायल-ईरान युद्ध के बाद रॉकेट की रफ्तार से भागेगा सोना-चांदी! पैसा लगाने से पहले जानें क्या बोले एक्सपर्ट?

Gold-Silver Price Forecast: इजरायल और ईरान के बीच छिड़े युद्ध से सोने और चांदी की डिमांड में बड़ी उछाल आने की उम्मीद है. सोमवार को बाजार खुलते ही गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी जा सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इजरायल-ईरान वॉर के बीच ग्लोबल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में बड़े उछाल की उम्मीद है.

Gold-Silver Price Forecast: मिडिल ईस्ट में अचानक बने टेंशन और इजरायल-ईरान के बीच युद्ध ने ग्लोबल मार्केट में हलचल बढ़ा दी है. इस जियो पॉलिटिकल टेंशन का सीधा असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ने वाला है. मार्केट एक्सपर्ट्स की मानें तो सोमवार को जब बाजार खुलेंगे तब सोना और चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है.

सोने में दिख सकती है बड़ी तेजी

जब भी दुनिया में युद्ध का माहौल होता है तो निवेशक शेयर बाजार से पैसा निकालकर सोने और चांदी में लगाना शुरू कर देते हैं. एमिरेट्स इन्वेस्टमेंट बैंक के निदेशक धर्मेश भाटिया ने एनडीटीवी प्रॉफिट से बात करते हुए बताया कि, "मौजूदा हालात ने टेक्निकल चार्ट्स को पूरी तरह बदल दिया है. शुक्रवार को ही युद्ध की बस खबरों से ही कीमतों में तेजी आ गई थी, लेकिन अब युद्ध शुरू हो चुका है तो सोमवार को कीमतों में बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है.

Gold-Silver Price Forecast

युद्ध की खबरों से ही बढ़ गईं थी कीमतें

शुक्रवार को जब वॉर की खबरें आ रहीं थी तब अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 6.19% बढ़कर 93.84 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई थी. वहीं एमसीएक्स पर चांदी 5% से ज्यादा की तेजी के साथ 2.74 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को छू गई. सोने की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह 5,277 डॉलर प्रति औंस और एमसीएक्स पर 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था. अब युद्ध के बाद सोमवार को यह नंबर्स पीछे छूट सकते हैं.

कच्चे तेल की कीमतों का क्या हाल?

सिर्फ सोना-चांदी ही नहीं, बल्कि कच्चे तेल की कीमतों में भी एक बड़ा जंप देखने को मिल सकता है. एक्सपर्ट के अनुसार सोमवार को एमसीएक्स पर कच्चे तेल का वायदा भाव 5 से 7 फीसदी तक उछल सकता है. वहीं अगर यह टेंशन लंबी चलती है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें भविष्य में बढ़ी हुई दिखाई दे सकती हैं.

निवेशकों के लिए सलाह

मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि अभी की कंडीशन को देखते हुए पैनिक सेलिंग नहीं करनी चाहिए. बाजार में उठा-पटक का दौर जारी रह सकता है. ऐसे में अपने पोर्टफोलियो में डाइवर्सिटी करना जरूरी है. सोने और चांदी में निवेश करने के साथ कुछ हद तक आप रिस्क को कम कर सकते हैं. हालांकि लंबी अवधि के लिए किया गया निवेश भविष्य में ज्यादा फायदेमंद साबित होता है.

यह भी पढ़ें- क्‍या महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीजल? होर्मुज संकट और क्रूड ऑयल में तेजी के बीच एक्‍सपर्ट से समझें पूरा माजरा

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | 1200 Missiles से Iran के परखच्चे उड़े! तबाही का वीडियो जारी | Iran Israel War | Iran