Gold-Silver Prices: सोने-चांदी ने लिया यूटर्न, फिर कीमतों में आया उछाल, जानें आज का लेटेस्ट रेट

MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में आज फिर हलचल देखी गई. ग्लोबल मार्केट और लोकल डिमांड के बीच बुलियन मार्केट का मूड कैसा है? जानिए आज के ताजा भाव और एक्सपर्ट की राय.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Gold-Silver Prices: एमसीएक्स (MCX) पर सोने-चांदी की चाल ने निवेशकों को फिर से चौंका दिया. अगर आप आज जेवर बनवाने या फिर निवेश करने की सोच रहे हैं, तो बाजार का हाल जानना आपके लिए बेहद जरूरी है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रही उठा-पटक और डॉलर की मजबूती के बीच आज घरेलू बाजार में गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में दिलचस्प उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.

सोने फिर छुएगा आसमान?

आज सुबह एमसीएक्स पर सोने के भाव में मामूली बढ़त के साथ कारोबार शुरू हुआ. ग्लोबल लेवर पर जियो पॉलिटिक्स टेंशन ने सैफ हेवन के रूप में सोने की बढ़ती डिमांड ने इसे सहारा दिया. एक्सपर्ट का मानना है अगर सोना एक फिक्स रेजिस्टेंस लेवल को पार करता है, तो आने वाले दिनों में यह नए रिकॉर्ड बना सकता है. फिलहाल, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,901 रुपये/किलो चल रही है.

चांदी ने दिखाई फिर तेजी

चांदी की बात करें तो इसकी इंडस्ट्रियल डिमांड के चलते भाव में आज अच्छी रिकवरी देखी जा रही है. चांदी जहां निवेश के लिए अच्छा ऑप्शन है, वहीं इलेक्ट्रिक वाहनों और सोलर पैनलों में इसके बढ़ते इस्तेमाल ने इसकी कीमतों को जमीन से उठाकर आसमान पर पहुंचा दिया है. आज बाजार खुलते ही चांदी में खरीदारी का जोर दिखा, जिससे कीमतों में उछाल दर्ज किया गया. चांदी 2,53,466 रुपये/किलो के भाव पर ट्रेड कर रही है.

पिछले 3 दिन का हाल

  • सोना में दिखी तेजी

कुछ दिनों पहले सोने की कीमत अचानक गिर गई थी. लेकिन 18 फरवरी को सोना तेजी से उछला और एक ही दिन में लगभग 4,200 रुपये बढ़ गया. इसकी वजह से सोने की कीमत फिर से बढ़कर ₹1,55,680 प्रति 10 ग्राम (MCX) के करीब पहुंच गई

Advertisement
  • चांदी में दिखा बड़ा अंतर

चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. 18 फरवरी को चांदी में बड़ा उछाल आया और यह ₹15,000 प्रति किलो से ज्यादा बढ़ गई. आज यानी 21 फरवरी को चांदी की कीमत एमसीएक्स पर ₹2,52,042 प्रति 

सोने-चांदी की कीमतों में क्यों आ रही तेजी?

  • अमेरिकी डॉलर में मजबूती अमूमन सोने की कीमतों पर दबाव डालती है.
  • अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर भारत में निवेशक अपने निवेश की दिशा तय कर रहे हैं.
  • भारत में शादियों का सीजन चल रहा है जिससे फिजिकल डिमांड बढ़ रही है.

निवेशकों के लिए सलाह

मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार, सोने और चांदी में निवेश के लिए बाय ऑन डिप्स का प्लान फिलहाल सही हो सकता है. लंबी अवधि के निवेशकों के लिए सोना हमेशा से एक सेफ रहा है, जबकि चांदी में शॉर्ट-टर्म में बड़े मुनाफे की संभावना बनी रहती है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bharat ki Baat Batata Hoon | India के लिए Iran ने खोला Strait of Hormuz, Crude Oil की नहीं होगी कमी!