सोना-चांदी खरीदने वालों की लगी लॉटरी! बाजार गिरते ही Gold-Silver ETF में 7% का उछाल

Gold Silver Price Today: सिर्फ सिल्वर ही नहीं, गोल्ड ETF में भी जबरदस्त खरीदारी हो रही है.ETF में यह तेजी असल में सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों में तेजी वजह से है, जिसका सीधा फायदा ETF में निवेश करने वालों को मिल रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Gold Silver Rate Today: एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब भी दुनिया में अनिश्चितता बढ़ती है, निवेशक  ETF को सबसे सुरक्षित विकल्प मानते हैं.
नई दिल्ली:

Gold Silver News: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान-इजराइल युद्ध के माहौल ने पूरी दुनिया के बाजारों को हिला दिया है. सोमवार सुबह जहां शेयर बाजार धड़ाम हो गया, वहीं दूसरी ओर सोने और चांदी में निवेश करने वालों की चांदी हो गई है. निवेशकों में मची इस अफरा-तफरी के बीच से फ हेवन (Safe Haven) की डिमांड इतनी बढ़ गई है कि गोल्ड-सिल्वर ETF(Exchange Traded Funds) में आज 7% तक का जोरदार उछाल देखा जा रहा है.

शेयर बाजार गिरा, लेकिन ETF में आई तेजी

आज सुबह जब सेंसेक्स 959 अंक नीचे था और निफ्टी में भी 1% से ज्यादा की गिरावट थी, तब गोल्ड और सिल्वर ETF हरे निशान में चमक रहे थे. टाटा सिल्वर ETF (Tata Silver ETF) में 7% से ज्यादा की तेजी आई, जबकि ICICI प्रूडेंशियल और SBI के सिल्वर ETF भी 6% से ज्यादा उछल गए. निप्पॉन इंडिया सिल्वर ETF में भी 6% से अधिक की बढ़त दर्ज की गई, जो निवेशकों के लिए राहत की खबर है.

Gold ETF में भी दिखा दम

सिर्फ सिल्वर ही नहीं, गोल्ड ETF में भी जबरदस्त खरीदारी हो रही है. ICICI प्रूडेंशियल गोल्ड ETF और टाटा गोल्ड ETF में 5% से ज्यादा की बढ़त देखी गई. वहीं, निप्पॉन इंडिया और SBI के गोल्ड ETF भी 4 से 5% तक ऊपर ट्रेड कर रहे हैं. 

एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब भी दुनिया में अनिश्चितता बढ़ती है, निवेशक  ETF को सबसे सुरक्षित विकल्प मानते हैं.

बाजार में क्यों मची है यह हलचल?

ETF में यह तेजी असल में सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों की वजह से है. MCX पर चांदी की कीमतें ₹10,508 (3.72%) बढ़कर ₹2,93,152 प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई हैं. वहीं सोना भी ₹5,811 (3.6%) की छलांग लगाकर ₹1,67,915 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार (Comex) में भी चांदी $97.30 और सोना $5,409.7 के रिकॉर्ड स्तर को छू रहे हैं, जिसका सीधा फायदा ETF में निवेश करने वालों को मिल रहा है.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ड्रोन, मिसाइल अटैक... ईरान ने US बेस पर हमले का वीडियो किया जारी | BREAKING NEWS