US फेड ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, इस साल 50 बेसिस प्वाइंट कटौती की संभावना, सोने की कीमतों में जोरदार उछाल

फेड के फैसले को बाजार ने सकारात्मक रूप से लिया है. इस साल के अंत तक ब्याज दरों में कटौती की संभावना से सोना और स्टॉक मार्केट में तेजी आई है. एक्सपर्ट का मानना है कि इस साल फेड द्वारा आगे भी मौद्रिक नीति में नरमी जारी रखने के संकेत से सोने की कीमतों (Gold Prices) में और तेजी देखने को मिल सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फेड के फैसले के बाद सोने की कीमतों (Gold Rate) में जबरदस्त तेजी देखने को मिली
नई दिल्ली:

अमेरिकी फेडरल  रिजर्व (US Federal Reserve) ने 2025 की दूसरी मौद्रिक नीति निर्णय  (Monetary Policy Decision) का ऐलान करते हुए अपनी बेंचमार्क ब्याज दर (Interest Rate) को 4.25% से 4.50% के दायरे में स्थिर रखा. यह फैसला दो दिवसीय फेडरल ओपन कमेटी मीटिंग  (Federal Open Market Committee -FOMC) बैठक के बाद लिया गया, जो वॉल स्ट्रीट अनुमानों के बराबर रहा.

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब अमेरिका में मंदी और महंगाई का खतरा बढ़ रहा है, जिसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( Donald Trump) द्वारा हाल ही में लागू किए गए  आयात शुल्क बढ़ोतरी (Tariff Hikes) ने और बढ़ा दिया है. इससे वैश्विक व्यापार युद्ध (Global Trade War) और गहराने की आशंका है.

फेड के अनुसार, अमेरिकी अर्थव्यवस्था में धीमी वृद्धि और महंगाई में संभावित गिरावट को देखते हुए इस साल के अंत तक ब्याज दर में आधा प्रतिशत यानी 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती हो सकती है. हालांकि, फेड ने 2025 के लिए अमेरिकी महंगाई दर का अनुमान बढ़ाया है और आर्थिक विकास का अनुमान (Economic Growth Forecast) घटा दिया है. 

वहीं, फेड के इस फैसले को बाजार ने सकारात्मक रूप से लिया है. ब्याज दरों में कटौती की संभावना से सोना और स्टॉक मार्केट में तेजी आई है. 

Advertisement

अमेरिकी शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल

फेड के ब्याज दर स्थिर रखने और इस साल दो ब्याज दर कटौती के संकेत के बाद वॉल स्ट्रीट में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite)  में शानदार तेजी के चलते अमेरिकी शेयर बाजार ने बीते आठ महीनों में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया.

अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी का असर एशियाई बाजार (Asian Markets)  में भी देखने को मिल रहा है..दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.64% चढ़ा, जबकि कोसडैक 0.55% बढ़ा. हालांकि, जापान के बाजार हॉलिडे के कारण बंद रहे.

Advertisement

सोने की कीमतें नई ऊंचाई पर 

फेड के फैसले के बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. स्पॉट गोल्ड (Spot gold) 0.2% बढ़कर 3,052.92 डॉलर प्रति औंस हो गया.  सेशन के दौरान यह 3,055.31 डॉलर प्रति औंस का नया रिकॉर्ड बनाया. जबकि गोल्ड फ्यूचर्स (US Gold Futures) 0.7% उछलकर 3,061 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.

एक्सपर्ट का मानना है कि इस साल फेड द्वारा आगे भी मौद्रिक नीति में नरमी जारी रखने के संकेत से सोने की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है.

मई में होगी फेड की अगली बैठक 

जेरोम पॉवेल की अध्यक्षता वाली एफओएमसी (Jerome Powell-led FOMC) की अगली बैठक 6-7 मई को होगी, जहां अगली मौद्रिक नीति चर्चाएं पर विचार किया जाएगा.
 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Hormuz Strait को लेकर Trump ने ईरान को दी बड़ी धमकी | Breaking News