Gold ETF: जियो पॉलिटिकल टेंशन के बीच शेयर बाजार में जमकर उतार-चढ़ाव देखा गया. नतीजन निवेशकों ने एक बार फिर संकट के समय में सोने में निवेश करना बेहतर समझा. फरवरी 2026 के आंकड़ों ने साफ कर दिया कि गोल्ड को ऐसे ही सेफ हेवन का खिताब नहीं दिया गया है. गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (Gold ETFs) में निवेश की ऐसी बाढ़ आई है कि पिछले कई महीनों के रिकॉर्ड टूट गए. अकेले इस महीने में पूरी दुनिया ने करीब 5.3 अरब डॉलर पैसे गोल्ड ईटीएफ में लगाए हैं, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है.
सेफ हेवन की तलाश में निवेशक
जब-जब दुनिया भर के बाजारों में उठा पटक का माहौल होता है, तब-तब सोना सेफ हेवन के रूप में सामने आता है. फरवरी 2026 में भी यही देखने को मिला. बड़े निवेशकों से लेकर छोटे निवेशकों तक, हर कोई गोल्ड ETF में पैसा लगा रहा है.
gold etf demand high in february 2026
भारत में कितना बढ़ा गोल्ड ईटीएफ?
भारत की बात करें तो फरवरी में 565 मिलियन डॉलर का गोल्ड ईटीएफ खरीदा गया है. हालांकि ये पिछले 2 महीने के एवरेज से 2 अरब डॉलर कम रहा है. एक्सपर्ट के अनुसार ये कमी फरवरी की शुरूआत में प्रॉफिट बुकिंग की वजह से आई है. हालांकि जैसे-जैसे महीना बढ़ा तो इसमें निवेशकों ने फिर पैसा लगाना शुरू कर दिया. मार्च के महीने में रिकॉर्ड तोड़ खरीदारी देखी जा सकती है.
क्यों बढ़ा गोल्ड ETF का क्रेज?
- इक्विटी मार्केट में बड़े उतार-चढ़ाव ने निवेशकों को डरा दिया है. ऐसे में पोर्टफोलियो को बैलेंस करने के लिए सोना पहली पसंद बना है.
- ग्लोबली महंगाई की दर उम्मीद से ज्यादा रहने की आशंका है. ऐसे में करेंसी की ताकत कम हो रही है, जिससे बचने के लिए सोने में निवेश बढ़ा है.
- फिजिकल गोल्ड रखने की झंझट और सेफ्टी को देखते हुए लोग डिजिटल गोल्ड और ETF की तरफ जा रहे हैं.
एक्सपर्ट्स क्या बोले ?
मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि ये केवल एक महीने का ट्रेंड नहीं है. अगर हालात इसी तरह बने रहे, तो आने वाले समय में सोने की कीमतों में और भी उछाल देखा जा सकता है. गोल्ड ETF में बढ़ते निवेश से ये बात साफ हो रही है कि निवेशक अब रिस्क लेने के मूड में नहीं हैं और अपने पैसे को सेफ रखना चाहते हैं.
क्या आपको भी करना चाहिए निवेश?
अगर आप पोर्टफोलियो को सेफ और डायवर्सिटी बनाना चाहते हैं, तो गोल्ड ETF एक कमाल का ऑप्शन हो सकता है. इसमें निवेश करना ना केवल आसान है, बल्कि इसकी लिक्विडिटी भी बहुत अच्छी होती है. यानी जब चाहो तब इसे बेच कर निकला जा सकता है.














