Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, चांदी ₹6,000 महंगी, सोना भी ₹1.50 लाख के पार, देखें लेटेस्ट रेट्स

Gold silver prices 30 April 2026: फिलहाल सोना और चांदी दोनों ही दबाव में हैं और बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक, अभी सोना-चांदी का शॉर्ट टर्म आउटलुक थोड़ा कमजोर दिख रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
Gold, Silver Rate Today: अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने का सोच रहे हैं, तो पहले ताजा रेट जरूर देख लें.

Gold Silver Price Today April 30: आज यानी 30 अप्रैल को गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में भारी उछाल आया है. ग्लोबल मार्केट में हलचल, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और अमेरिका-ईरान तनाव का असर सीधे इनकी कीमतों पर दिख रहा है. आज यानी गुरुवार को सोना और चांदी की कीमतों में करीब 2% तक तेजी देखी गई. इसकी बड़ी वजह अमेरिका-ईरान के बीच तनाव और कच्चे तेल की कीमत का 120 डॉलर के पार जाना रहा. इससे कमोडिटी मार्केट में दबाव बना और निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग शुरू कर दी. ऐसे में अगर आप सोना या चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये जानना जरूरी है कि आज आपके शहर में सोना-चांदी किस रेट पर मिल रहा है और आगे बाजार का रुख क्या रह सकता है.

आज भारत में 24 कैरेट सोना ₹15,066 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹13,810 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹11,299 प्रति ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. वहीं चांदी की कीमत ₹2,50,000 प्रति किलोग्राम है.

MCX पर चांदी में ₹6,000 से ज्यादा की तेजी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है. ताजा डेटा के मुताबिक,एमसीएक्स (MCX) पर चांदी ₹6,077.00 (2.61%) महंगी होकर ₹2,39,277.00 पर ट्रेड कर रही है. आज के कारोबार के दौरान चांदी ने ₹2,34,228 का निचला स्तर छुआ था, लेकिन वहां से शानदार रिकवरी करते हुए यह अब अपने दिन के उच्च स्तर के करीब पहुंच गई है.

सोना भी ₹1.50 लाख के पार

सोने की कीमतों में भी अच्छी मजबूती देखी जा रही है.एमसीएक्स पर सोना भी ₹1,709.00 (1.15%) की बढ़त के साथ ₹1,50,759.00 पर पहुंच गया है. आज सोने ने ₹1,49,069 का लो बनाया था, लेकिन शॉर्ट कवरिंग की वजह से यह अब ₹1,50,000 के स्तर के ऊपर मजबूती से टिका हुआ है.

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बाजार में  गोल्ड-सिल्वर रेट में गिरावट देखने को मिली. COMEX पर गोल्ड 0.27% गिरकर $4,680 प्रति औंस पर आ गया, जबकि सिल्वर 0.73% गिरकर $74.48 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है.  हालांकि, लंबी अवधि में निवेशकों को शानदार रिटर्न मिला है. पिछले एक साल में गोल्ड ने डॉलर के हिसाब से 40% से ज्यादा रिटर्न दिया है. वहीं सिल्वर ने निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया है और करीब 125% का रिटर्न दिया है.

शहरों के हिसाब से आज का सोने-चांदी का ताजा भाव

देश के बड़े शहरों में आज सोने (10 ग्राम) और चांदी (1 किलो) के दाम कुछ इस प्रकार हैं...

  • आज दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹15,081 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹13,825 प्रति ग्राम मिल रहा है, वहीं चांदी ₹2,50,000 प्रति किलोग्राम पर है.
  • आज मुंबई में 24 कैरेट सोना ₹15,066 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹13,810 प्रति ग्राम मिल रहा है, वहीं चांदी ₹2,50,000 प्रति किलोग्राम पर है.
  • आज चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹15,164 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹13,900 प्रति ग्राम मिल रहा है, वहीं चांदी ₹2,60,000 प्रति किलोग्राम पर है.
  • आज कोलकाता में 24 कैरेट सोना ₹15,066 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹13,810 प्रति ग्राम मिल रहा है, वहीं चांदी ₹2,50,000 प्रति किलोग्राम पर है.
  • आज बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना ₹15,066 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹13,810 प्रति ग्राम मिल रहा है, वहीं चांदी ₹2,50,000 प्रति किलोग्राम पर है.
  • आज हैदराबाद में 24 कैरेट सोना ₹15,066 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹13,810 प्रति ग्राम मिल रहा है, वहीं चांदी ₹2,60,000 प्रति किलोग्राम पर है.
  • आज केरल में 24 कैरेट सोना ₹15,066 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹13,810 प्रति ग्राम मिल रहा है, वहीं चांदी ₹2,60,000 प्रति किलोग्राम पर है.
  • आज पुणे में 24 कैरेट सोना ₹15,066 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹13,810 प्रति ग्राम मिल रहा है, वहीं चांदी ₹2,50,000 प्रति किलोग्राम पर है.

किस प्राइस लेवल पर करें गोल्ड-सिल्वर की खरीदारी?

कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक, अभी सोना-चांदी का शॉर्ट टर्म आउटलुक थोड़ा कमजोर दिख रहा है. जानकारों का कहना है कि एमसीएक्स गोल्ड के लिए ₹1,52,000 एक बड़ा रेजिस्टेंस लेवल है. अगर कीमत इसके ऊपर टिकती है, तभी उछाल की उम्मीद है. वहीं, ₹1,51,000 का लेवल टूटने पर मुनाफावसूली और बढ़ सकती है. चांदी की बात करें तो यह ₹2,40,000 के आसपास घूम रही है. अगर यह ₹2,40,000 के नीचे आती है, तो गिरावट और तेज हो सकती है. रिकवरी के लिए चांदी को ₹2,42,000–₹2,44,000 के ऊपर टिकना होगा.

Advertisement

 गोल्ड की ग्लोबल डिमांड 2% बढ़ी

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, 2026 की पहली तिमाही में ग्लोबल गोल्ड डिमांड साल-दर-साल 2% बढ़कर 1,230.9 मीट्रिक टन हो गई है. इसका मुख्य कारण बार और सिक्कों की खरीद में उछाल और केंद्रीय बैंकों द्वारा की गई 3% की अतिरिक्त खरीदारी है. हालांकि, इसी दौरान ज्वेलरी की डिमांड में 23% की गिरावट भी दर्ज की गई है.
 

Featured Video Of The Day
10वीं में चूके 2 नंबर, 12वीं में बना प्रदेश टॉपर, Chhattisgarh Board में जिज्ञासु वर्मा ने रचा इतिहास