20 days ago

Gold, Silver Price Today Updates: दुनिया भर के बाजारों में सोने-चांदी के भाव में बीते कई दिनों से भारी गिरावट देखी जा रही है. भारत के साथ-साथ इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड-सिल्वर (Gold-Silver Prices Crash) के रेट घटे हैं. आज 7 फरवरी के दिन MCX पर गोल्ड-सिल्वर के रेट्स में लगातार उतार-चढ़ाव दिख रहा है. रॉकेट की रफ्तार से चढ़े सोने-चांदी के दाम अपने ऑल टाइम हाई से काफी सस्ते हो गए हैं.

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, आखिरी सेशन में 24 कैरेट सोना की कीमत 424 रुपए कम होकर 1,52,078 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गईं थी. उससे पहले यह 1,52,502 रुपए पर बंद हुआ था. वहीं, 22 कैरेट सोने के दाम 1,39,692 रुपए से घटकर अब 1,39,303 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए.

पिछले कई सेशन के आंकड़े साफ बता रहे हैं कि सोना-चांदी में आई हालिया तेजी के बाद अब तेज करेक्शन देखने को मिल रहा है. आखिर क्या है इस बड़ी गिरावट के पीछे की असली वजह? क्या अभी सोना-चांदी और सस्ता होगा? ऐसे में सोने-चांदी की खरीद या निवेश से पहले जानें आज सोना-चांदी का भाव क्या है.

Feb 07, 2026 19:46 (IST)

Gold-Silver Today Price LIVE Updates: सोने में निवेश करना चांदी के मुकाबले सेफ

एक्सपर्ट ने बताया है कि चांदी में सोने के मुकाबले ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. ऐसे में एसआईपी के जरिए इसमें निवेश करना सेफ रह सकता है. 

Feb 07, 2026 18:48 (IST)

Gold-Silver Today Price LIVE Updates: सोना-चांदी में कितना निवेश सेफ?

एक्सपर्ट के अनुसार अपने टोटल निवेश का 15 से 20% हिस्सा ही सोने-चांदी में लगाना चाहिए. पोर्टफोलियो में डायवर्सिटी होने की वजह से रिस्क कम रहता है.

Feb 07, 2026 18:28 (IST)

Gold-Silver Today Price LIVE Updates: चांदी कितने लेवल पर रह सकती है?

मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार 2.5 से 3 लाख के बीच आने वाले हफ्ते में चांदी की कीमतें ट्रेड होती हुई दिख सकती हैं. ऐसे में निचले लेवल पर खरीदारी का अच्छा मौका बन सकता है.

Feb 07, 2026 17:28 (IST)

Gold-Silver Today Price LIVE Updates: आगे कैसी रह सकती है चांदी की चाल?

आने वाले हफ्ते में चांदी को लेकर एक्सपर्ट पॉजिटिव हैं. उनका मानना है कि चांदी की डिमांड लगातार बढ़ रही है, ऐसे में एक बार फिर कीमतें बढ़ सकती हैं.

Feb 07, 2026 16:36 (IST)

Gold-Silver Today Price LIVE Updates: सोने-चांदी की कीमतों में क्यों दिख रहा उतार-चढ़ाव?

एक्सपर्ट के मुताबिक उतार-चढ़ाव के पीछे वैश्विक आर्थिक संकेतक, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियां, डॉलर‑रुपया विनिमय दर, भू‑राजनीतिक हालात और चांदी की औद्योगिक मांग जैसे कई कारक एक साथ काम कर रहे हैं.

Feb 07, 2026 16:19 (IST)

Gold-Silver Today Price LIVE Updates: चांदी में निवेश से पहले किन बातों का रखें ध्यान?

बाज़ार विशेषज्ञों का कहना है कि चांदी में निवेश लंबी अवधि के नजरिये से किया जाना चाहिए और एकमुश्त बड़ी रकम लगाने के बजाय SIP जैसी रणनीति बेहतर रहती है.

Advertisement
Feb 07, 2026 16:05 (IST)

Gold-Silver Today Price LIVE Updates: सोने में लंबी अवधि के लिए सोचें

अगर आप सोने में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो एक्सपर्ट के अनुसार लंबी अवधि के लिए प्लान बनाया जा सकता है. शॉर्ट टर्म में कीमतों के उतार-चढ़ाव के बीच रिस्क रहता है. 

Feb 07, 2026 15:57 (IST)

Advertisement
Feb 07, 2026 15:39 (IST)

Gold-Silver Today Price LIVE Updates: चांदी ने फिर दिखाया दम

चांदी में निवेशकों ने एक बार फिर से खरीदारी की है, नतीजन कीमतें 2.5 लाख के पार चली गईं. इससे पता चलता है कि मार्केट में चांदी की डिमांड बरकरार है.

Feb 07, 2026 13:44 (IST)

Gold Price Today LIVE: दिल्‍ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई में 18, 22 और 24 कैरेट सोने का दाम

Gold Price Today LIVE in Different Cities: दिल्‍ली में आज 24 कैरेट सोने का दाम 1,56,750 रुपये/10 ग्राम है, ज‍बकि 22 कैरेट सोना 1,43,700 रुपये/10 ग्राम के भाव बिक रहा है. 18 कैरेट सोने का भाव 1,17,600 रुपये/ 10 ग्राम चल रहा है. मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद में 24 कैरेट सोने का दाम, दिल्‍ली से कम है. नीचे चार्ट में देखिए पूरी डिटेल. 

Advertisement
Feb 07, 2026 12:51 (IST)

Gold Silver Price LIVE Updates: इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी के भाव

Gold Silver Rate Today LIVE: इंटरनेशनल मार्केट में चांदी 4.26% या 3.02 डॉलर की बढ़त के साथ 74 डॉलर/औंस के भाव पर पहुंच गई है. वहीं सोना 2.23% या  107 डॉलर चढ़ कर 4,887 डॉलर/औंस के भाव पर ट्रेड करता दिखा. शुक्रवार को चांदी में करीब 10% की गिरावट देखी गई थी, जबकि सोना रिबाउंड होता दिखा था. 

Feb 07, 2026 12:27 (IST)

Gold Silver Price Update LIVE: फिर बढ़ गए सोने-चांदी के दाम! ताजा भाव ये रहा

Gold Silver Price LIVE Updates: एक बार फिर चांदी की कीमतों में 9,000 रुपये से ज्‍यादा का उछाल दिख रहा है. मार्च डिलीवरी वाली चांदी 2.5 लाख के पार पहुंच गई है. MCX पर चांदी का ताजा भाव 2,50,300 रुपये/किलो चल रहा है. 

वहीं दूसरी ओर सोना भी आज सुबह से 3,300 रुपये से ज्‍यादा चढ़ चुका है. MCX पर सोने का ताजा भाव 1,55,374 रुपये/10 ग्राम चल रहा है. शुक्रवार को सोना 152071 रुपये/10 ग्राम के भाव पर क्‍लोज हुआ था, जबकि शनिवार को 1,49,396 रुपये/10 ग्राम पर खुला था. 

Advertisement
Feb 07, 2026 10:03 (IST)

अमेरिका-ईरान बातचीत का असर

मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह का मानना है कि शुक्रवार को हाजिर सोना कमजोर रुख के साथ खुला और 4,654 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर पर पहुंच गया. लेकिन इसमें तेजी से सुधार आया और यह लगभग दो प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,880 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करने लगा. उन्होंने कहा कि अमेरिका के कमजोर रोजगार आंकड़ों ने कीमती धातुओं को समर्थन दिया, लेकिन अमेरिका-ईरान बातचीत में सफलता की उम्मीदों ने इस तेजी को सीमित कर दिया.

Feb 07, 2026 10:02 (IST)

इंटरनेशनल मार्केट में कैसी है सोना-चांदी की चमक

हाजिर चांदी 3.02 डॉलर यानी 4.26 प्रतिशत बढ़कर 74 डॉलर प्रति औंस हो गई. इसके पहले दिन में चांदी लगभग 10 प्रतिशत गिरकर 64.08 डॉलर प्रति औंस पर आ गई थी. इसके अलावा, सोना हाजिर 106.74 डॉलर यानी 2.23 प्रतिशत बढ़कर 4,887.30 डॉलर प्रति औंस हो गया. सत्र की शुरुआत में इसने 4,654.86 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर को छुआ था.

Feb 07, 2026 10:01 (IST)

सर्राफा कारोबारियों ने क्‍या दिये संकेत?

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू कीमतों में गिरावट मुख्य रूप से ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली के कारण हुई, जबकि वैश्विक कीमती धातुओं की दरों में दिन के उत्तरार्द्ध में उछाल आया. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में शुरुआती गिरावट के बाद सर्राफा की कीमतों में चार प्रतिशत से अधिक का तेज सुधार हुआ.

Feb 07, 2026 09:45 (IST)

Silver Pricce: चेन्‍नई में भी जान लें चांदी का क्‍या है रेट

चेन्‍नई में आज 10 ग्राम चांदी का भाव 2,799 रुपये है. वहीं, एक किलो चांदी 2 लाख 79 हजार 900 रुपये है. ऐसा माना जा रहा है कि चांदी के भाव में आने वाले समय में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. 

Feb 07, 2026 08:15 (IST)

Silver Price Today: चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट

चांदी की आज की कीमत 274.90 रुपये प्रति ग्राम और 2,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम है. ये 6 फरवरी के 2 लाख 75 हजार से 100 रुपये प्रतिकिलो कम है. पिछले कुछ समय से चांदी की कीमत में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. 

Feb 07, 2026 08:10 (IST)

Gold Rate Today: आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹15,370 प्रति ग्राम

आज भारत में 24 कैरेट सोने का भाव ₹15,370 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,089 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,527 प्रति ग्राम है. निवेशक सोने को एक महत्वपूर्ण निवेश विकल्प के रूप में देख रहे हैं. पिछले कुछ समय से वैश्विक स्‍तर पर चल रही उठापटक से सोने के भाव में बड़ा उछाल देखने को मिला है.