'तेल की स्थिति नॉर्मल होने में लगेंगे 6 महीने', इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी चीफ की बड़ी चेतावनी

Global Energy Crisis: IEA चीफ फातिह बिरोल ने कहा है कि खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव की वजह से दुनिया बहुत बड़े ऊर्जा संकट का सामना कर रही है. उनका कहना है कि तेल और गैस की सप्लाई को पूरी तरह ठीक होने में करीब 6 महीने लग सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

इजरायल-ईरान जंग के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में टेंशन बरकरार है. कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं. इसी बीच इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) के चीफ फातिह बिरोल ने दुनिया को चेतावनी दी है. उनका कहना है कि खाड़ी देशों में चल रही ये जंग दुनिया को इतिहास के सबसे बड़े ऊर्जा संकट की तरफ धकेल सकती है. उन्होंने बताया कि दुनिया में इस्तेमाल होने वाली तेल और गैस की टोटल सप्लाई का लगभग 20% हिस्सा अभी बंद पड़ा है और इसे दोबारा चालू करने में कम से कम 6 महीने लग सकते हैं.

इतिहास का सबसे बड़ा खतरा

इंटरव्यू में IEA के प्रमुख फातिह बिरोल ने कहा कि नेता और दुनिया भर के बाजार इस संकट की गंभीरता को ठीक से नहीं समझ रहे हैं. मौजूदा बिरोल के अनुसार समस्या सिर्फ तेल की कीमतें बढ़ने की नहीं है, बल्कि असली खतरा ये है कि तेल और गैस की सप्लाई एकदम से बंद हो गई है, जिससे पूरी दुनिया की ऊर्जा व्यवस्था खतरे में पड़ सकती है.

बिरोल ने इस बात पर जोर दिया कि वैश्विक बाजार इस पूरी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. जब दुनिया की कुल आपूर्ति का 20% फंसा हुआ हो, तो इसे केवल एक नॉर्मल रुकावट नहीं माना जा सकता.

आपूर्ति बहाल होने में लगेगा लंबा समय

खाड़ी देशों से तेल और गैस की सप्लाई फिर से शुरू करना बहुत मुश्किल हो गया है. फातिह बिरोल ने बताया कि इस क्षेत्र के तेल और गैस के ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है. उनका कहना है कि इन्हें दोबारा सही करके चालू करने में काफी समय लगेगा. कुछ जगहों पर काम 6 महीने में पूरा हो सकता है, लेकिन कई साइटों को इससे भी ज्यादा समय लग सकता है.

ये खबर उन निवेशकों और सरकारों के लिए बड़ी चिंता है, जो उम्मीद कर रहे थे कि हालात जल्दी सुधर जाएंगे. कई एक्सपर्ट पहले ही कह चुके हैं कि अगर अगले 6 महीनों तक तेल और गैस की सप्लाई ऐसे ही रुकी रही, तो इससे दुनिया की जीडीपी पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- 18 साल बाद $147 के करीब पहुंचा क्रूड ऑयल, 21 दिन में 65% हुआ महंगा, भारत की तेल सप्लाई को लेकर आई ये राहत भरी खबर

यह भी पढ़ें- खाड़ी युद्ध ने तेल और गैस की कीमतों में लगाई आग, पूरा दुनिया में लड़खड़ा गई सप्लाई चेन

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Attack F35 Jet: Iran ने किया दुनिया के सबसे पावरफुल Fighter Jet F-35 का शिकार? | War | Trump