EPFO: इस तारीख से खाते में आने लगेगा ब्याज का पैसा, हर महीने कैसे बढ़ता है आपका PF बैलेंस? समझें पूरा कैलकुलेशन

EPF Interest Rate 2025-26: लोग अक्सर सोचते हैं कि PF पर मिलने वाला ब्याज हर महीने फिक्स तरीके से जुड़ता है, लेकिन असल में EPFO आपके खाते में मौजूद हर महीने के बैलेंस पर ब्याज कैलकुलेट करता है और इसे साल में एक बार ही पासबुक में अपडेट करता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
EPF Interest Rate 2025-26: क्या हर महीने बढ़ता है आपका PF बैलेंस? जानें कैलकुलेशन का पूरा गणित

अगर आप भी अपने PF अकाउंट में आने वाले ब्याज का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है. सरकार जल्द ही आपके खाते में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25% ब्याज क्रेडिट करने वाली है. केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया के अनुसार, 15 जुलाई तक ब्याज का पैसा सभी पीएफ मेंबर्स के पासबुक में दिखने लगेगा. लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि यह पैसा आखिर कैसे बढ़ता है? क्या ब्याज हर महीने मिलता है या साल में एक बार? आइए, आसान भाषा में समझते हैं.

EPF का ब्याज कैसे होता है कैलकुलेट?

अक्सर लोग सोचते हैं कि अगर ब्याज दर 8.25% सालाना है, तो हर महीने इसे 12 से भाग देकर पैसा जोड़ दिया जाता है. लेकिन ऐसा नहीं है.EPFO ब्याज का कैलकुलेशन हर महीने करता है, लेकिन इसे खाते में साल में सिर्फ एक बार क्रेडिट किया जाता है. ब्याज उस बैलेंस पर मिलता है जो हर महीने आपके खाते में जमा रहता है. जैसे-जैसे आप हर महीने नया कॉन्ट्रिब्यूशन जमा करते हैं, आपका टोटल बैलेंस बढ़ता जाता है और अगले महीने का ब्याज उस बढ़े हुए बैलेंस पर मिलता है. इसी को 'पावर ऑफ कंपाउंडिंग' कहते हैं, जो लंबे समय में आपके रिटायरमेंट फंड को बड़ा बना देता है.

2 लाख रुपये के निवेश पर समझें कैलकुलेशन 

मान लीजिए आपके PF अकाउंट में साल की शुरुआत यानी 1 अप्रैल को 2 लाख रुपये हैं. इस पर 8.25% का सालाना यानी हर महीने लगभग 0.6875%  ब्याज दर है. 

EPFO सबसे पहले आपके 2 लाख रुपये पर अप्रैल का ब्याज कैलकुलेट करेगा. मई में जो नया कॉन्ट्रिब्यूशन जमा होगा, वह पुराने बैलेंस में जुड़ जाएगा. अब अगले महीने का ब्याज उस बढ़ी हुई रकम पर लगेगा.यही सिलसिला पूरे साल चलता है. हर महीने जमा होने वाला पैसा आपके 'प्रिंसिपल' को बढ़ाता रहता है, जिससे ब्याज पर ब्याज मिलता है. हालांकि, यह पूरी ब्याज राशि आपको एक साथ वित्त वर्ष खत्म होने पर ही पासबुक में दिखाई देती है.

Advertisement

अपना PF बैलेंस कैसे चेक करें?

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके खाते में ब्याज क्रेडिट हुआ या नहीं, या फिर आपके खाते में कितना बैलेंस अब तक जमा है तो तो आप इन आसान तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं:

मिस्ड कॉल के जरिये पता करें पीएफ अकाउंट बैलेंस

अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल दें. दो घंटी के बाद कॉल अपने आप कट जाएगी और आपको SMS के जरिए बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी.

Advertisement

SMS के जरिए कैसे जानें पीएफ में कितना पैसा जमा है?

अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर लिखें... EPFOHO UAN HIN और इसे 7738299899 पर भेज दें.HIN हिंदी के लिए है. इसके बाद आपको अपना लेटेस्ट बैलेंस और ब्याज का ब्योरा मिल जाएगा.

EPF सबसे बेस्ट रिटारमेंट सेविंग प्लान

EPF सिर्फ एक बचत का जरिया नहीं है, बल्कि यह आपके रिटायरमेंट के लिए एक सुरक्षित कवच है. यहां निवेश का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें आपको चक्रवृद्धि ब्याज (Compound Interest) मिलता है. आपका छोटा-छोटा निवेश वक्त के साथ मिलकर एक बड़ा कॉर्पस (Corpus) बना देता है. इसलिए, अगर आप भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं, तो इसमें कॉन्ट्रीब्यूशन जारी रखें.

ये भी पढ़ें- PM Kisan 24th Installment: कब आएगी पीएम किसान की अगली किस्त? 2,000 रुपये पाने के लिए फटाफट निपटा लें ये जरूरी काम

Featured Video Of The Day
Meerut Lalita Gautam Case: मेरठ थप्पड़कांड पर ये क्या बोल गए इमरान मसूद? | NDTV India

Topics mentioned in this article
EPF Interest Rate 2025-26
EPF Interest Rate Credit
EPFO Interest News