EPFO Online Services: 5 दिन के बाद आज रात 12 बजे से बहाल हो जाएंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्‍या-क्‍या बदलेगा?

EPFO की ऑनलाइन सर्विस के लिए आप भी शायद उनलोगों में शामिल रहे होंगे, जो पिछले 5 दिन से परेशान रहे हैं. अब ये सेवाएं फिर से बहाल हो रही हैं. यहां जानिए इस अपग्रेडेशन से क्‍या-क्‍या बदलने वाला है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
EPFO Online Services: EPFO की सर्विस 5 दिन से बंद थी.
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

EPFO News: आपके PF से जुड़ी ऑनलाइन सेवाएं आज रात 12 बजे के बाद बहाल हो जाएंगी. पिछले 5 दिनों से PF बैलेंस चेक करने, क्‍लेम सब्मिट करने समेत तमाम वे काम, जो आप नहीं कर पा रहे थे, वो 1 जुलाई 2026 से कर पाएंगे. तकनीकी रूप से आज 30 जून की रात 12 बजे के बाद, 31 जुलाई की तारीख शुरू हो जाएगी और जैसा कि EPFO ने बताया है कि इससे जुड़ी ऑनलाइन सेवाएं बहाल हो जाएंगी. 

EPFO की वेबसाइट को लेकर लोगों को जो शिकायतें रहा करती थीं, उम्‍मीद की जा रही हैं कि वे अब दूर हो जाएंगी. मंगलवार को EPFO ने अपने तमाम सब्‍सक्राइबर्स को एक मैसेज भेजा. इसमें उसने बताया कि EPFO अपने डेटाबेस को एक साथ लाने और सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन को अपग्रेड कर रहा है. इस बदलाव के चलते 26 जून से सदस्यों के लिए क्लेम सब्मिट करने और पासबुक डाउनलोड करने जैसी सेवाएं कुछ समय के लिए उपलब्ध नहीं थीं. इसने कहा, '1 जुलाई 2026 से सेवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी.'

कौन-सी सेवाएं फिर से हो जाएंगी बहाल?  

5 दिन के शटडाउन के दौरान पीएफ खाताधारक और कंपनियां EPFO के पोर्टल पर लॉगिन नहीं कर पा रहे थे. इसके चलते लोग कई जरूरी काम अटके हुए थे. अब ये सेवाएं फिर से बहाल हो जाएंगी. 

  • PF का बैलेंस चेक करना और पासबुक देखना 
  • क्लेम सब्मिट (पैसे निकालने के लिए आवेदन) करना 
  • PF क्लेम का स्टेटस देखना 
  • अपना नाम, बर्थ डेट और अन्‍य पर्सनल डिटेल्स अपडेट करना
  • PF ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन रिक्वेस्ट डालना 
  • कंपनियों का एडमिनिस्ट्रेटिव और कंप्लायंस से जुड़े रूटीन काम करना

अब दूर होगी आपकी परेशानी 

अगर आप भी अपने PF खाते से जुड़ा कोई काम करने के लिए परेशान हो रहे थे, तो आपके लिए ये अच्छी खबर है. EPFO की सभी ऑनलाइन सेवाएं 1 जुलाई 2026 की रात 12:00 बजे (00:00 hrs) से दोबारा शुरू होने जा रही हैं. 

Advertisement

सिस्टम को अपग्रेड और ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए पिछले 5 दिनों से ये सेवाएं पूरी तरह बंद थीं, जिसकी वजह से करोड़ों मेंबर्स और कंपनियों (इम्पलॉयर्स) को दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

EPFO के यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, विभाग अपने 'क्लेम्स प्रोसेसिंग सिस्टम' (Claims Processing System) को सॉफ्टवेयर अपग्रेड और डेटाबेस कंसॉलिडेशन (डेटा को एक जगह सुरक्षित करने की प्रक्रिया) के दौर से गुजार रहा था.

Advertisement

इस अपग्रेड से क्या-क्‍या बदल जाएगा?

EPFO का कहना है कि लंबे समय में बेहतर सर्विस देने के लिए ये ह अस्थायी रुकावट बेहद जरूरी थी. इस नए अपग्रेड के बाद,

  • PF क्लेम सेटल होने की रफ्तार पहले से तेज हो जाएगी 
  • सिस्‍टम की एफिशिएंसी यानी कार्यक्षमता बढ़ेगी
  • EPFO की वेबसाइट और तकनीक की विश्वसनीयता बढ़ेगी 
  • डेटाबेस मजबूत करने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होगा
  • पहले की तुलना में सुरक्षा और भी पुख्ता होगी 

5 दिन तक चले लंबे मेंटेनेंस की वजह से करोड़ों सब्सक्राइबर्स और कंपनियों को जो परेशानी उठानी पड़ी, उसके लिए EPFO ने खेद जताया था. इसने सहयोग के लिए अपने तमाम सब्‍सक्राइबर्स का धन्यवाद भी किया है. 

ये भी पढ़ें:वॉट्सऐप पर नंबर की जगह यूजरनेम से कहीं साइबर क्राइम तो नहीं बढ़ेगा?

Featured Video Of The Day
मुंबई में स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 बच्चे घायल
Topics mentioned in this article
EPFO News
Epfo News Latest
PF Online Process
EPFO Website
UAN Portal Login