EPFO की बड़ी तैयारी, जल्‍द भेजेगा अटके हुए 5,200 करोड़ रुपये, सीधे बैंक खाते में आएंगे पैसे

EPFO Good News: फरवरी 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, EPFO के पास करीब 31 लाख इनएक्टिव खाते हैं, जिनमें कुल 10,181 करोड़ रुपये जमा हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
EPFO likely to Transfers Rs 5200 crore to PF subscribers: इनएक्टिव खाताधारकों के बैंक अकाउंट में पैसे भेजेगा EPFO

EPFO Auto Settlement: EPFO एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है. अगर आपका कोई पुराना PF अकाउंट 'इनएक्टिव' पड़ा है, तो अब आपको पैसे निकालने के लिए चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी. EPFO 'ऑटोमेटेड सेटलमेंट सिस्टम' ला रहा है. इसके तहत लगभग ₹5,200 करोड़ की लावारिस राशि सीधे आपके आधार-लिंक्ड बैंक खाते में भेज दी जाएगी. 

दरअसल, EPFO यानी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, अपने इनएक्टिव (बंद पड़े) खातों में जमा लावारिस फंड को क्लियर करने के लिए एक बड़ी योजना बना रहा है. IANS ने रिपोर्ट्स के हवाले से बताया है कि EPFO एक 'ऑटोमेटेड सेटलमेंट सिस्टम' शुरू करने की तैयारी में है, जिसके तहत PF का पैसा सीधे सदस्य के आधार से लिंक बैंक खाते में भेज दिया जाएगा.

बिना क्लेम किए मिलेगा आपका पैसा 

इस नए सिस्टम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कर्मचारियों को पैसे निकालने के लिए अलग से क्लेम फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी. पहले चरण में, आधार-वेरिफाइड लगभग 25% इनएक्टिव खातों को प्रोसेस किया जा सकता है. कुल रकम की बात करें तो इस पहल से लगभग 8 लाख आधार-वेरिफाइड खातों को कवर किया जाएगा, जिनमें करीब 5,200 करोड़ रुपये जमा हैं.

कुल खातों की बात करें तो फरवरी 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, EPFO के पास करीब 31 लाख इनएक्टिव खाते हैं, जिनमें कुल 10,181 करोड़ रुपये जमा हैं.

Advertisement

14,000 खाते ऐसे, जिन्‍हें 5 लाख से ज्‍यादा मिलेंगे 

लगभग 14,000 खाते ऐसे हैं जिनमें 5 लाख रुपये से ज्यादा जमा हैं, जबकि 38,000 खातों में 1 लाख से 5 लाख रुपये के बीच राशि जमा है. इससे पहले 'सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज' ने 1,000 रुपये तक के बैलेंस वाले इनएक्टिव खातों के ऑटो-सेटलमेंट को मंजूरी दे दी है.

कब इनएक्टिव हो जाता है पीएफ खाता?

आमतौर पर, जब कोई कर्मचारी 55 साल की उम्र में रिटायर हो जाता है और लगातार तीन साल तक कोई अंशदान (Contribution) नहीं करता, तो उसका खाता 'इनएक्टिव' माना जाता है और उस पर ब्याज मिलना बंद हो जाता है. हालांकि, 55 साल से कम उम्र के सदस्यों के मामले में, 58 साल की उम्र तक ब्याज मिलता रहता है.

Advertisement

PF डिपॉजिट पर मिलेगा 8.25% ब्याज 

EPFO ने साल 2025-26 के लिए पीएफ जमा पर 8.25% की ब्याज दर तय की है. लेकिन ध्यान रहे कि अगर कोई खाता 36 महीनों तक इनएक्टिव रहता है, तो उसे 'डोरमेंट' (सुप्त) मान लिया जाता है और उस पर आगे कोई ब्याज नहीं दिया जाता.

ये भी पढ़ें: 11000 टन LPG! जंग के बीच भारत के इस दोस्‍त ने भेजा LPG से भरा जहाज, आपूर्ति दाेगुनी हुई

Featured Video Of The Day
ईरान ने इजरायल पर किया डायरेक्ट अटैक, मिसाइल अटैक के बाद Tel Aviv में बड़े धमाके | Iran Israel War
Topics mentioned in this article