Explained: EPFO की साइट पर ये एक सेटिंग और पैसे सीधे बैंक खाते में, UPI से PF निकासी सर्विस से जुड़े 5 सवालों के जवाब

UPI PF Withdrawal Facility: अब आप UPI के जरिये सीधे अपने बैंक खाते में PF का पैसा पाने वाले हैं. और फिर इस रकम को आप ATM जाकर भी निकाल पाएंगे. पूरी बात, एकदम आसान भाषा में समझा रहे हैं. फिर मत कहना, बताया नहीं!

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
PF Withdrawal Facility from UPI: ये सर्विस आपकी जिंदगी आसान बना देगी भई!
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

UPI-enabled PF withdrawal service Explained: अब जल्दी ही आप अपने PF अकाउंट में जमा पैसा आसानी से निकाल सकेंगे. केंद्र सरकार ने EPFO के नियमों को खाताधारकों के लिए आसान और कस्टमर फ्रेंडली बनाने का फैसला किया है. NDTV को सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एक नया EPFO ​​2.01 प्लेटफार्म तैयार किया गया है जिसके ऑपरेशनल होते ही EPF खाताधारकों के पास ये विकल्प होगा कि वो अपने EPF अकाउंट को सीधे UPI से लिंक कर सकेंगे और क्‍लेम का पैसा अपने रजिस्टर्ड बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकेंगे.

इसे UPI इनेबल्‍ड PF निकासी सुविधा (UPI-enabled PF withdrawal service) कहा गया है. एक बार UPI से पैसा आपके बैंक खाते में आ जाएगा, फिर चाहे आप इसे बैंक जाकर निकालें, UPI ऐप से कहीं ट्रांसफर करें या इस्‍तेमाल करें, या फिर अपने एटीएम कार्ड के जरिये निकालें.

श्रम मंत्रालय के एक अधिकारी ने NDTV को बताया कि इस नई UPI-enabled PF withdrawal व्यवस्था को ऑपरेशनल होने में कुछ दिन और लगेंगे. एक विशेष पहल के तहत केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने करोड़ों EPFO ​​खाताधारकों को दी जाने वाली डिजिटल सेवाओं को सेंट्रलाइज़ (एक जगह से संचालित) करके क्लेम सेटलमेंट और पेमेंट की प्रक्रियाओं को आसान बनाने का फैसला किया है.

तो फिर ATM कार्ड नहीं मिलने वाला?

जी नहीं! ये खबर उड़ते-उड़ते फैल गई, बस. 7.5 करोड़ से ज्‍यादा PF सब्‍सक्राइबर्स को एटीएम कार्ड देना, इतनी जल्‍दी व्‍यवहारिक नहीं हो सकता. और इसकी जरूरत भी क्‍या है, जब पहले से ही सैलरीड क्‍लास के पास बैंक एटीएम की सुविधा है ही! रही बात पैसे निकालने की तो आपके बैंक खाते में जब पैसे आ जाएंगे तो अपने ATM कार्ड से तो निकाल ही पाएंगे न!

अधिकारिक सूत्र ने भी NDTV से यही कहा. सूत्रों ने बताया है कि नई व्यवस्था के तहत EPFO की तरफ से कोई विशेष कार्ड खाताधारकों को मुहैया नहीं कराया जाएगा. EPF के खाताधारक जब अपने EPF अकाउंट को सीधे UPI से लिंक कर पैसा अपने रजिस्टर्ड बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करेंगे, उसके बाद वो आसानी से उसे ATM या अपने रजिस्टर्ड बैंक जाकर निकाल सकेंगे.

Advertisement

ये EPFO की वेबसाइट को क्‍या हो गया है?

लाखों लोगों के मन में ये सवाल है. और सवाल जायज भी है. सात दिन से ज्‍यादा हो गए. अपग्रेडेशन का काम चल रहा है. लेकिन पहले कहा गया कि 1 जुलाई को पोर्टल पर सर्विस रेज्‍यूम हो जाएगी. फिर बताया गया कि काम चल रहा है, 2 जुलाई को हो जाएगा. फिर वो तारीख भी बीत गई. आज 3 जुलाई है. पोर्टल खुला तो जरूर, लेकिन हैंग हो गया. हालांकि शाम तक ये ठीक भी हो गया.

दरअसल ये ठीक पावरकट की तरह है. जैसे गर्मी में कुछ घंटे बिजली चली जाए और फिर वापस आते ही सारे लोग अपने घरों में एसी, पंखे, मोटर वगैरह चालू कर दें तो क्‍या होगा! शायद वैसा ही यहां भी हुआ! अचानक पोर्टल खुलते ही लोग टूट पड़े. चूंकि आज से EPFO ने खाताधारकों को PF का ब्‍याज जारी करने की शुरुआत की बात कही थी, सो सबको चेक करना था. 

Advertisement

...तो कब तक ठीक होगा EPFO पोर्टल? 

EPFO पोर्टल तो अब ठीक काम कर रहा है, लेकिन इसे पूरी तरह ऑपरेटिव होने में कुछ दिन लग सकते हैं. जैसा कि एक अधिकारी ने कहा, 'अगले कुछ दिनों में जब नया EPFO 2.01 सॉफ्टवेयर सही तरीके से फंक्शनल (स्टैबिलाइज़) हो जाएगा, उसके बाद सब ठीक हो जाएगा. थोड़ी देर इसलिए हो रही है, क्‍योंकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि नया EPFO ​​2.01 सॉफ़्टवेयर ठीक से काम कर रहा है या नहीं.

जल्‍द ही UPI-इनेबल्ड PF विथड्रॉवल मॉड्यूल को भी एक्टिवेट किया जा सकेगा और EPFO ​​के करोड़ों सब्सक्राइबर्स अपने EPF अकाउंट को UPI से लिंक कर उसमें जमा पैसा अपने रजिस्टर्ड बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकेंगे. 

क्‍या बिना कारण बताए भी निकाल सकेंगे 75% तक रकम?

हां, बिल्‍कुल! EPFO ​​2.01 के चालू हो जाने पर, EPF के खाताधारक अपने PF अकाउंट में जमा फण्ड का 75% तक हिस्सा (जिसमें एम्प्लॉयर और एम्प्लॉई का योगदान और उस पर मिला ब्याज शामिल है) बिना किसी कारण के निकाल सकेंगे.

फिलहाल EPFO की सर्विस डिलीवरी को और बेहतर बनाने, प्रोसेसिंग की क्षमता बढ़ाने और यूज़र को बेहतर सुविधाएं देने के लिए EPFO की यूनिफाइड पोर्टल के तहत  'सेंट्रलाइज़्ड IT इनेबल्ड सिस्टम' (CITES) या EPFO ​​2.01 नाम की एक नई पहल सेटअप की जा रही है.

Advertisement

क्‍या पहले की तुलना में दिक्‍कतें कम हो जाएंगी? 

हां, कम से कम EPFO का तो यही दावा है. इसके मुताबिक, 'ये पूरी पहल एक महत्वपूर्ण डिजिटल परिवर्तन का अहम हिस्सा है जिसका उद्देश्य कोर बैंकिंग सिस्टम आधारित सेवाओं को लागू करके सदस्यों और संस्थानों को दी जाने वाली सेवाओं को बेहतर बनाना है. इस पहल का उद्देश्य प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करना और कागजी कार्रवाई को कम करना है, जिससे सदस्यों के लिए अपने सामाजिक सुरक्षा खातों का प्रबंधन करना आसान हो जाएगा, दावों का तेजी से निपटान होगा और सभी सेवाओं को एक ही यूनिफाइड प्लेटफॉर्म से मैनेज किया जा सकेगा.'

ये भी पढ़ें: EPFO की वेबसाइट खुल गई, लेकिन UAN पोर्टल खुलते ही जाम! EPF खाताधारक जान लें Login पर अपडेट

Advertisement

Featured Video Of The Day
कांग्रेस प्रवक्ता ने ऐसा क्या कहा कि हंसी नहीं रोक पाए शहजाद पूनावाला?
Topics mentioned in this article
EPFO
UPI PF Withdrawal
ATM PF Cash Withdrawal
EPFO PF ATM Withdrawal
Pf Upi Withdrawal