रुपया शुरुआती कारोबार में 11 पैसे की बढ़त के साथ 83.42 प्रति डॉलर पर

Dollar vs Rupee Today 4 April 2024 : अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.44 प्रति डॉलर पर खुला. इसके बाद वह फिसलकर 83.45 प्रति डॉलर आ गया .

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Dollar vs Rupee Latest Rate: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले बुधवार को रुपया 83.53 पर बंद हुआ था.
नई दिल्ली:

Dollar vs Rupee Rate : अमेरिकी डॉलर के मुकाबले  रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 11 पैसे की तेजी के साथ 83.42 पर पहुंच गया. विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और निरंतर विदेशी कोषों की निकासी ने हालांकि निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित किया है.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.44 प्रति डॉलर पर खुला. इसके बाद वह फिसलकर 83.45 प्रति डॉलर आ गया हालांकि जल्द ही उसने वापसी की और 83.42 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 11 पैसे की बढ़त है.बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 83.53 पर बंद हुआ था.

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.19 पर कारोबार कर रहा था.

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 89.61 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 2,213.56 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान का 'मिशन Blood' ख़ून का बदला ख़ून? | Mojtaba Khamenei | LPG | Oil | Netanyahu