Disney layoffs 2026: ओरेकल के बाद डिजनी में मची खलबली, 1 हजार कर्मचारियों की होगी छंटनी!

Disney layoffs 2026: वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार डिजनी अपने अलग-अलग डिपार्टमेंट से करीब 1 हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने जा रही है, जिसमें सबसे ज्यादा असर कंपनी के मार्केटिंग डिपार्टमेंट पर पड़ने की आशंका है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Disney layoffs 2026: डिजनी में छंटनी का ये दौर नया नहीं है. साल 2022 में जब बॉब आइगर ने दोबारा सीईओ के रूप में वापसी की थी तब से अब तक कंपनी करीब 8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को निकाल चुकी है.

Disney layoffs 2026: कई बड़ी कंपनियां इस समय अपने खर्चों को लेकर कई समस्याओं का सामना कर रही हैं. एआई में बड़े निवेश, मुनाफे में कमी के चलते कॉस्ट कटिंग की खबरें आम हो चलीं हैं. बीते हफ्ते अमेरिकी टेक कंपनी ओरेकल की छंटनी की खबरें शांत नहीं हुईं थीं, इसी बीच दिग्गज कंपनी द वॉल्ट डिजनी कंपनी बड़े पैमाने पर छंटनी करने जा रही है. कंपनी करीब 1 हजार लोगों को नौकरी से निकालने की तैयारी में है. वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार ये छंटनी आने वाले कुछ हफ्तों में दिखाई दे सकती है. आपको बता दें कि हाल ही में कंपनी की कमान नए सीईओ जोश डी अमारो ने संभाली थी.

क्यों हो रही छंटनी?

डिजनी पिछले कुछ सालों से अपनी बढ़ती कॉस्ट और कम मुनाफे की समस्या से घिरी हुई है. हालांकि जोश डी अमारो ने हाल ही में सीईओ बने हैं लेकिन रिपोर्ट्स हैं कि इस छंटनी की प्लानिंग उनके सीईओ बनने से पहले ही तैयार कर ली गई थी. कंपनी का मानना है कि उन डिपार्टमेंट में खर्चे कम किए जाएंगे, जहां से लगातार मुनाफा कम हो रहा है.

किस डिपार्टमेंट पर गिरेगी गाज?

वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार इस छंटनी का सबसे गहरा असर डिजनी के मार्केटिंग डिपार्टमेंट पर पड़ेगा. पिछले कुछ समय पहले कंपनी ने अपने अलग-अलग मार्केटिंग ऑपरेशंस को एक साथ मिला दिया था, जिससे कई जगह खाली हो गईं थीं, जिन्हें अब पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा. मार्केटिंग के अलावा एंटरटेनमेंट, ईएसपीएन और कॉर्पोरेट ऑपरेशंस में भी छंटनी की आशंका है.

ये भी पढ़ें- 'हजारों परिवारों की जिम्मेदारी कौन लेगा', Oracle में छंटनी का मामला सरकार तक पहुंचा, श्रम मंत्री को लिखी चिट्ठी

Advertisement

पुराना सिलसिला

डिजनी में छंटनी का ये दौर नया नहीं है. साल 2022 में जब बॉब आइगर ने दोबारा सीईओ के रूप में वापसी की थी तब से अब तक कंपनी करीब 8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को निकाल चुकी है. 2025 के वित्तीय वर्ष के आखिर तक डिजनी के पास टोटल 2,31,000 कर्मचारी थे. बड़ी बात ये है कि कंपनी के कुल वर्कफोर्स का करीब 80% हिस्सा इसके थीम पार्क्स और कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में काम करता है.

थीम पार्क्स और क्रूज लाइन सेफ

वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार जहां एक तरफ मार्केटिंग और कॉर्पोरेट सेक्टर में नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है, वहीं दूसरी ओर डिजनी के थीम पार्क्स और क्रूज लाइन बिजनेस में अच्छी ग्रोथ दिखी है. कंपनी का ये डिपार्टमेंट अभी के समय सबसे ज्यादा पैसा कमा रहा है. इसलिए यहां छंटनी की आशंका ना के बराबर है.

Advertisement

इस खबर ने डिजनी के कर्मचारियों के बीच अनिश्चितता का माहौल पैदा कर दिया है. एक्सपर्ट का कहना है कि डिजनी जैसी बड़ी कंपनी का ये कदम दूसरे मीडिया और टेक कंपनियों को भी कॉस्ट कटिंग के कड़े फैसले लेने को मजबूर कर सकता है. ग्लोबल टेंशन, ऐड रेवेन्यू में उतार-चढ़ाव के बीच कंपनियां खर्चों को कम करने में लगी हुई हैं, जिसका नतीजा कर्मचारी अपनी नौकरी के रूप में चुका रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Oracle ही नहीं, इन दिग्गज कंपनियों ने भी सुबह 5-6 बजे किया Layoff का मेल, क्या है इसका मतलब?

Featured Video Of The Day
Iran US Ceasefire | क्या कभी भी टूट जाएगा युद्धविराम? ईरान की America को दो टूक | US Iran War