दिल्‍ली के होटलों में 1 दिन का किराया इतना कि खरीद लेंगे कार! ये है बड़ी वजह

India AI Summit 2026 के दौरान दिल्ली में होटल रूम की भारी डिमांड, कई लग्जरी होटल ₹1-5 लाख प्रति रात तक चार्ज कर रहे हैं. डेलीगेट्स और ट्रैवलर्स के लिए स्थिति कैसी है, यहां पढ़ें

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
Delhi Hotel rates 5 Lakh Per Night: एआई समिट को लेकर दिल्‍ली के होटलों का किराया 5 लाख रुपये तक पहुंचा

दिल्‍ली में 5 स्‍टार होटलों में कमरे का 1 दिन का किराया कितना होगा? 10 हजार, 20 हजार या 50 हजार रुपये? अगर आपने यही अंदाजा लगाया है तो आप गलत हैं! चलिए, आपको एक चांस और दिया! अब सोचिए... अगर आपका अंदाजा 1 लाख रुपये प्रति रात (1 Lakh Rupees Per Night) तक पहुंच पाया है तो भी आप अभी काफी दूर हैं! अगर आप अगले कुछ दिनों के भीतर दिल्‍ली के लग्‍जरी होटल में कमरा बुक करना चाहते हैं तो आपको एक रात के लिए 5 लाख रुपये तक खर्च करना पड़ सकता है. खास तौर से द लीला पैलेस (The Leela Palace), आईटीसी मौर्या (ITC Maurya) और द ताज पैलेस (The Taj Palace) जैसे बड़े होटलों में किराया काफी ज्‍यादा हो सकता है. कई होटलों में, कुछ लग्‍जरी कैटगरी में एक रात का किराया 4 से 5 लाख रुपये तक लग सकता है. 

अब आप सोचेंगे कि इतने पैसे में तो एक कार खरीदी जा सकती है. सोचने को आप ये भी सोच सकते हें कि इतने ही पैसे, डाउन पेमेंट कर के आप दिल्‍ली, नोएडा, गाजियाबाद या फरीदाबाद में एक फ्लैट ही बुक कर सकते हैं. लेकिन राजधानी के इन होटलों की बात ही जुदा है और अभी इनमें एक रात का किराया बढ़ने के पीछे एक बड़ी वजह भी है. 

दिल्‍ली का होटल ताज पैलेस

क्‍यों 5 लाख तक पहुंचा कमरों का किराया? 

दिल्ली में होटलों का किराया आसमान छू रहा है, जिसके पीछे एक बड़ी वजह है- इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026. 16 से 20 फरवरी तक केंद्रीय दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाले इस समिट में  बड़ी संख्या में विदेशी डेलीगेट, स्पीकर और टेक लीडर शामिल होने वाले हैं. बताया जा रहा है कि इस इवेंट के लिए दुनिया भर से 35,000 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं. ऐसे में नई दिल्ली के ज्यादातर होटलों में इन तारीखों के लिए बहुत ज्यादा मांग और लगभग फुल ऑक्युपेंसी देखी जा रही है. 

ताज पैलेस के अंदर का एक दृश्‍य

20 से 40 हजार वाले कमरे कितने में मिल रहे? 

भारी मांग की वजह से होटल रूम रेट्स तेजी से बढ़ गए हैं. जो कमरे आमतौर पर 20,000 से 40,000 रुपये प्रति रात के बीच मिलते थे, वे अब उससे कई गुना महंगे बिक रहे हैं. ट्रैवल वेबसाइट्स पर दिख रहा है कि पीक डेट्स, खासकर 19 और 20 फरवरी को कई फाइव स्टार होटलों के कमरे प्रति रात कुछ लाख रुपये तक पहुंच गए हैं.

कुछ लग्जरी कैटेगरी में तो कीमतें 4 से 5 लाख रुपये प्रति रात तक जा रही हैं. द लीला पैलेस, आईटीसी मौर्य और ताज पैलेस जैसे बड़े होटलों ने समिट की अवधि के लिए रूम रेट्स बढ़ा दिए हैं. जहां पहले ये कमरे सामान्य लग्जरी रेट पर मिलते थे, अब पीक सीजन टैरिफ पर बेचे जा रहे हैं. 

ITC मौर्या होटल

18 से 20 फरवरी तक कमरे फुल या ऊंचा किराया 

इन बड़े होटलों में हाई‑एंड सूट और क्लब रूम या तो लाखों में प्राइस्ड हैं या फिर उनके लिए न्यूनतम ठहरने की सख्त शर्तें रखी गई हैं. सेंट्रल दिल्ली के होटल भी तेजी से भर रहे हैं. द इम्पीरियल, शांग्री‑ला ईरोस और द पार्क होटल में 18 से 20 फरवरी की पीक डेट्स के लिए लगभग सारे कमरे फुल हो चुके हैं और जो बच भी गए हैं, वे बहुत ऊंचे किराये पर लिस्टेड हैं.

Advertisement

ट्रैवल प्लेटफॉर्म EasyGo के अनुसार, 17 फरवरी को कनॉट प्लेस स्थित द इम्पीरियल में एक कमरे का किराया 2.4 लाख रुपये प्रति रात से ज्यादा दिख रहा है, जबकि इसी तारीख पर रैडिसन ब्लू करीब 1.1 लाख रुपये प्रति रात तक चार्ज कर रहा है.

द लीला पैलेस में टेरेस का एक दृश्‍य

सबसे बड़ा AI समिट, PM मोदी ने किया था ऐलान 

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट को अब तक हुई चार ग्लोबल AI समिट्स में सबसे बड़ा बताया जा रहा है. इसमें 100 से ज्यादा देशों की भागीदारी होने की उम्मीद है, जिनमें 15–20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष, 50 से ज्यादा मंत्री और 40 से अधिक वैश्विक व भारतीय कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. दुनिया भर के AI इकोसिस्टम से करीब 500 बड़े नाम, इनोवेटर, रिसर्चर और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर भी यहां आने वाले हैं. यह समिट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस AI एक्शन समिट के दौरान घोषित की थी और यह ग्लोबल साउथ में होने वाली पहली ग्लोबल AI समिट होगी.

Advertisement

ट्रैवल पोर्टल EasyGo के CEO आलोक बजपेई ने कहा कि समिट के दौरान दिल्ली‑एनसीआर में होटलों के दाम 1 लाख रुपये प्रति रात से ऊपर निकल गए हैं. उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि इंडिया AI इम्पैक्ट समिट की वजह से दिल्ली‑एनसीआर के कई फाइव स्टार होटलों के कमरे 16–20 फरवरी के बीच 1 लाख रुपये से ज्यादा प्रति रात पर बिक रहे हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
UP Assembly: विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यपाल का अभिभाषण, सपा विधायकों की नारेबाजी, Yogi का बयान