DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! जुलाई में 3% या 4% बढ़ सकता है महंगाई भत्ता, समझें कैलकुलेशन

DA Hike July 2026: फिलहाल केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजर जून 2026 के AICPI-IW आंकड़ों और सरकार के अंतिम फैसले पर टिकी है. अगर अनुमान सही साबित होता है, तो इस बार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को 3% या 4% DA बढ़ोतरी मिल सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
DA Hike for Central government Employees: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में फिर लगेगा उछाल! AICPI के नए आंकड़ों से साफ हुआ DA बढ़ोतरी का पूरा गणित

DA  News: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance-DA) को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है. जनवरी 2026 से DA 60% हो चुका है और अब सभी की नजर जुलाई 2026 से मिलने वाली अगली बढ़ोतरी पर है. मई 2026 तक के AICPI-IW आंकड़े सामने आ चुके हैं, जबकि जून के आंकड़े आने बाकी हैं. अब तक के ट्रेंड से 3% से 4% DA बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि अंतिम फैसला जून के आंकड़ों और सरकार की मंजूरी के बाद ही होगा.

वित्त मंत्रालय ने अप्रैल 2026 में केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 2% बढ़ोतरी का ऐलान किया था. यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू हुई, जिसके बाद DA 58% से बढ़कर 60% हो गया.

50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 65 लाख पेंशनर्श को फायदा

DA कर्मचारियों की बेसिक सैलरी का हिस्सा होता है, जिसे बढ़ती महंगाई का असर कम करने के लिए दिया जाता है. यह सुविधा केवल केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलती है, प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों को नहीं.करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 65 लाख पेंशनर को  DA बढ़ोतरी का फायदा मिलता है, जिनमें डिफेंस और रेलवे के मौजूदा कर्मचारी और रिटायर्ड कर्मचारी भी शामिल हैं. हालांकि, सैलरी में बढ़ोतरी हर कर्मचारी के पे मैट्रिक्स लेवल के अनुसार अलग-अलग होती है.

3% या 4% DA बढ़ने की क्यों हैं उम्मीद?

लेबर ब्यूरो की ओर से मई 2026 तक का ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) जारी किया जा चुका है. मई में इंडेक्स 149.9 से बढ़कर 150.8 पर पहुंच गया, यानी इसमें 0.9 अंक की बढ़ोतरी हुई.वहीं, अप्रैल 2026 में रिटेल महंगाई 3.48% और फूड इंफ्लेशन 4.20% दर्ज की गई थी. इन आंकड़ों को भी DA तय करने में ध्यान में रखा जाता है.

Advertisement

AICPI-IW का ट्रेंड क्या बता रहा है?

अब तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार AICPI-IW लगातार बढ़ा है. आंकड़े इस प्रकार हैं.

  • जुलाई 2025 : 146.5
  • अगस्त 2025 : 147.1
  • सितंबर 2025 : 147.3
  • अक्टूबर 2025 : 147.7
  • नवंबर 2025 : 148.2
  • दिसंबर 2025 : 148.2
  • जनवरी 2026 : 148.6
  • फरवरी 2026 : 148.5
  • मार्च 2026 : 149.1
  • अप्रैल 2026 : 149.9
  • मई 2026 : 150.8

जून 2026 का आंकड़ा अभी जारी नहीं हुआ है. अनुमान लगाया गया है कि यदि जून में भी इंडेक्स मई जितनी ही रफ्तार से बढ़ता है, तो यह 151.7 तक पहुंच सकता है.

DA कैसे तय होता है?

7वें वेतन आयोग के तहत DA का कैलकुलेशन पिछले 12 महीनों के AICPI-IW के औसत के आधार पर की जाती है.

Advertisement

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए फॉर्मूला : DA = {[(पिछले 12 महीनों का औसत AICPI-IW × 2.88) – 261.33] ÷ 261.33} × 100

इस बार कितना DA बन रहा है?

अगर जून 2026 का AICPI-IW अनुमान के मुताबिक बढ़ता है, तो 12 महीनों का औसत इंडेक्स करीब 148.63 रहेगा.

इसके आधार पर DA का कैलकुलेशन  इस तरह होगा....

148.63 × 2.88 = 428.05

428.05 – 261.33 = 166.72

166.72 ÷ 261.33 × 100 = 63.7%

जनवरी 2026 से DA 60% है. ऐसे में अनुमानित बढ़ोतरी करीब 3.7% बनती है. सरकार आमतौर पर DA को राउंड ऑफ करके लागू करती है. ऐसे में अंतिम बढ़ोतरी 3% या 4% हो सकती है.

DA में बढ़ोती पर अंतिम फैसला कब होगा?

जुलाई 2026 के DA की अंतिम कैलकुलेशन के लिए जून 2026 का AICPI-IW डेटा सबसे अहम रहेगा. इसके बाद सरकार पूरे आंकड़ों की समीक्षा करेगी और फिर केंद्रीय कैबिनेट अंतिम फैसला लेगी. इसलिए फिलहाल 3% से 4% DA बढ़ने का अनुमान है, लेकिन आधिकारिक ऐलान सरकार की मंजूरी के बाद ही होगा.

महंगाई भत्ते में साल में दो बार रिवाइज किया जाता है. पहली बढ़ोतरी जनवरी और दूसरी जुलाई से लागू होती है. आमतौर पर इनका ऐलान मार्च और अक्टूबर के आसपास किया जाता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें-  EPFO का बड़ा अपडेट! अब पोर्टल से नहीं होगा UAN एक्टिवेशन, ऐसे चालू होगा आपका PF अकाउंट, जानें प्रोसेस

Featured Video Of The Day
जैसलमेर में तेज आंधी तूफान में होटल की से गिरीं सोलर प्लेटें, देखें वीडियो
Topics mentioned in this article
Dearness Allowance
DA Hike
Da News
Central Government Employees