DA Hike: क्या दिवाली से पहले 28 अक्टूबर को होगा महंगाई भत्ते का ऐलान, कितनी बढ़ जाएगी सैलरी?

DA Hike News: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 के DA और पेंशनर्स को DR बढ़ोतरी का इंतजार है. जानें कब इसका ऐलान होने की उम्मीद है और इस बार संभावित 3-4% बढ़ोतरी के आपको कितना फायदा होने वाला है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
DA hike Announcement: 28 अक्टूबर को कर्मचारियों को मिलेगा महंगाई भत्ते का तोहफा या अभी और करना होगा इंतजार?
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को जुलाई 2026 के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का इंतजार है. अक्टूबर के तीन हफ्ते बीत चुके हैं, लेकिन सरकार ने अब तक इसका ऐलान नहीं किया है. पहले अक्टूबर के शुरुआती दिनों में और फिर कैबिनेट की बैठकों के बाद बढ़ोतरी की उम्मीद थी, लेकिन कर्मचारियों को निराशा हाथ लगी. अब सबकी नजरें 28 अक्टूबर को होने वाली संभावित कैबिनेट बैठक पर हैं. ऐसे में सवाल है कि क्या इस बार DA बढ़ोतरी का ऐलान होगा और  क्या दिवाली से पहले कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का तोहफा मिल सकता है?

क्या 28 अक्टूबर को DA बढ़ोतरी का ऐलान होगा?

केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक के बाद अक्सर DA और DR में बढ़ोतरी का ऐलान होता है. ऐसे में 28 अक्टूबर की संभावित बैठक से कर्मचारियों को उम्मीद है. हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इस तारीख पर DA बढ़ोतरी के ऐलान की पुष्टि नहीं की गई है.यह भी जरूरी नहीं है कि DA बढ़ाने के लिए कैबिनेट बैठक का इंतजार किया जाए. वित्त मंत्रालय का व्यय विभाग (Department of Expenditure) भी संशोधित दरों की अधिसूचना जारी कर सकता है.

कर्मचारियों को अभी और करना होगा इंतजार या मिलेगी खुशखबरी?

केंद्रीय कर्मचारियों को उम्मीद थी कि अक्टूबर के पहले हफ्ते में DA बढ़ोतरी का ऐलान हो सकता है, लेकिन 6 अक्टूबर की कैबिनेट बैठक में इस पर फैसला नहीं हुआ. इसके बाद 14 अक्टूबर की बैठक से भी उम्मीदें थीं. हालांकि, उस दिन रेलवे कर्मचारियों के परफॉर्मेंस-लिंक्ड बोनस को मंजूरी मिली, लेकिन DA पर कोई घोषणा नहीं हुई. वहीं, 16 अक्टूबर को केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के नॉन-परफॉर्मेंस-लिंक्ड बोनस (Non-PLB) का ऐलान किया, लेकिन महंगाई भत्ते पर फैसला नहीं आया. दशहरा के अगले दिन 21 अक्टूबर को भी कर्मचारी घोषणा की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन उस दिन साप्ताहिक कैबिनेट बैठक नहीं हुई.

बता दें कि  इससे पहले जनवरी 2026 के DA में भी देरी हुई थी. सरकार ने 18 अप्रैल को कैबिनेट बैठक के बाद DA को 58% से बढ़ाकर 60% किया था.

Advertisement

DA में 3% या 4% कितनी बढ़ोतरी संभव?

जुलाई 2026 के DA का कैलकुलेशन जुलाई 2025 से जून 2026 तक के औसत खुदरा महंगाई के आंकड़ों के आधार पर की जाएगी. उपलब्ध आंकड़ों और तय फॉर्मूले के हिसाब से इस बार DA में 3 से 4 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान है. ऐसा होने पर मौजूदा DA 60% से बढ़कर 64% हो सकता है. हालांकि, ये सिर्फ एक अनुमान है.DA में बढ़ोतरी को लेकर अंतिम फैसला सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगा.

DA बढ़ने का सैलरी पर कितना पड़ेगा असर?

DA बढ़ने से कर्मचारियों की बेसिक सैलरी के हिसाब से हर महीने मिलने वाली रकम बढ़ती है. उदाहरण के लिए, 18,000 रुपये की बेसिक सैलरी पर 2% से 3% बढ़ोतरी होने पर हर महीने 360 से 540 रुपये तक का अतिरिक्त फायदा हो सकता है. वहीं, 29,200 रुपये की बेसिक सैलरी पर यह रकम 584 से 876 रुपये तक हो सकती है.

Advertisement

लेवल-5 के जिस कर्मचारी की बेसिक सैलरी 29,200 रुपये है, उसका DA 60% से 63% होने पर हर महीने 876 रुपये बढ़ेगा. ज्यादा TPTA वाले शहर में ट्रांसपोर्ट अलाउंस में भी करीब 108 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है.

कर्मचारियों को एरियर भी मिलेगा?

केंद्र सरकार आमतौर पर साल में दो बार DA और DR की दरों में बदलाव करती है. जनवरी और जुलाई से लागू होने वाली इन बढ़ोतरी का ऐलान कई बार बाद में होता है. ऐसे में जुलाई 2026 से लागू होने वाले DA का फैसला देर से आता है, तो  कर्मचारियों और पेंशनर्स को जुलाई से दिसंबर 2026 की अवधि के एरियर का फायदा मिल सकता है.

DA केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई के असर से राहत देने के लिए दिया जाता है, जबकि पेंशनर्स को इसी तरह का फायदा DR के रूप में मिलता है. इस बार बढ़ोतरी से एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें | DA Hike: दिवाली से पहले इन राज्यों के कर्मचारियों को मिली बड़ी खुशखबरी, DA में हुई बंपर बढ़ोतरी, देखें लिस्ट

Advertisement

Featured Video Of The Day
14 देश... 19 दिग्गज... और एक मंच! NDTV World Summit में न्यूज़मेकर्स का जमावड़ा

Topics mentioned in this article
Da Hike News
DA Hike Announcement
Central Government Employees
DA Hike July 2026
DA For Govt Employees

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं