युद्ध पर ट्रंप का 'विराम' और 11 फीसदी तक गिर गए कच्‍चे तेल के दाम, अमेरिकी बाजार भी बम-बम

शनिवार को ईरान को '48 घंटे का अल्टीमेटम' देने वाले ट्रंप के सुर सोमवार को बदले-बदले नजर आए. उन्होंने सोशल मीडिया (Truth Social) पर जानकारी दी कि पिछले दो दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच 'बहुत अच्छी और रचनात्मक' बातचीत हुई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Crude Oil Price Drop: ट्रंप के बयान के बाद गिरे कच्‍चे तेल के दाम

पिछले 48 घंटों से युद्ध की आग में सुलग रहे मध्य पूर्व (Middle East) से राहत की खबर आई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक ताजा बयान ने दुनिया भर के बाजारों (Share Market) में मची खलबली को शांत कर दिया है. ट्रंप के इस रुख के बाद कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में 11 प्रतिशत की जोरदार गिरावट दर्ज की गई है, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार (S&P 500) में 2.25% का उछाल आया है. अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 98 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई, हालांकि बाद में ये फिर चढ़ कर 100 के पार चली गई. वहीं WTI क्रूड ऑयल की कीमत 91 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई. 

शनिवार को ईरान को '48 घंटे का अल्टीमेटम' देने वाले ट्रंप के सुर सोमवार को बदले-बदले नजर आए. उन्होंने सोशल मीडिया (Truth Social) पर जानकारी दी कि पिछले दो दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच 'बहुत अच्छी और रचनात्मक' बातचीत हुई है.

ट्रंप के बयान की 3 बड़ी बातें  

अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया (Truth Social) पर जानकारी दी कि पिछले दो दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच 'बहुत अच्छी और रचनात्मक' बातचीत हुई है.

  • हमले टले: ट्रंप ने अमेरिकी रक्षा विभाग (युद्ध विभाग) को निर्देश दिया है कि ईरान के पावर प्लांट्स और ऊर्जा ठिकानों पर होने वाले हमलों को 5 दिनों के लिए टाल दिया जाए.
  • शांति की उम्मीद: ट्रंप ने दावा किया कि दोनों देश मध्य पूर्व में जारी दुश्मनी को पूरी तरह खत्म करने की दिशा में बढ़ रहे हैं.
  • बातचीत जारी: यह चर्चा इस पूरे हफ्ते जारी रहेगी, जिससे युद्ध का खतरा फिलहाल टल गया है.

बाजार पर इसका असर क्यों हुआ?

जब ट्रंप ने ईरान को धमकी दी थी, तब डर था कि तेल की सप्लाई रुक जाएगी, जिससे कीमतें आसमान छूने लगी थीं. अब बातचीत की खबर से निवेशकों को लगा कि युद्ध टल सकता है, इसलिए सप्लाई रुकने का डर खत्म होते ही कच्चे तेल के दाम 11% गिर गए. भारत जैसे देश के लिए यह बहुत बड़ी राहत है. अमेरिकी शेयर बाजार में भी रौनक देखी जा रही है. अनिश्चितता खत्म होने से निवेशकों ने फिर से शेयरों में खरीदारी शुरू कर दी.

Advertisement

ईरान की प्रतिक्रिया  

दूसरी ओर ट्रंप के बयान पर ईरान का ऑफिशियल बयान भी आ गया है. ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति आयोग के प्रवक्ता इब्राहिम रेजाई ने एक्‍स पोस्‍ट में लिखा, 'ट्रंप और अमेरिका एक बार फिर पीछे हट गए हैं.' फिलहाल 5 दिनों के लिए 'सीजफायर' जैसी स्थिति है. अगर यह बातचीत सफल रहती है, तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों और शेयर बाजार में और भी सुधार देखने को मिल सकता है.  

ये भी पढ़ें: कारोबारियों के 'अच्छे दिन': जेल का डर खत्म और कागजी कार्रवाई होगी कम, समझें नए कॉर्पोरेट बिल के 5 बड़े फायदे

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: दुनिया का तेल निकालेगा अमेरिका? | Donald Trump | War News | Kachehri | NDTV India