Copper Rate Today: बजट 2026 पेश होने के बाद शेयर बाजार के साथ कमोडिटी मार्केट में भी जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है. जहां सोने-चांदी की चमक कुछ फीकी पड़ी है, वहीं तांबे की कीमतों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है.मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज कॉपर की कीमतें 1,233.80 प्रति किलोग्राम रहीं. 12% से ज्यादा की गिरावट नजर आई.
बजट से ठीक पहले कॉपर का भाव ₹1,280 से ₹1,400 के दायरे में ट्रेड कर रहा था.
कीमतें क्यों गिरीं?
- सरकार ने क्रिटिकल मिनरल्स और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए कुछ आयात नियमों में बदलाव के संकेत दिए हैं. इससे बाजार में सप्लाई बढ़ने की उम्मीद है, जिससे कीमतें नीचे आई हैं.
- पिछले एक साल में कॉपर ने रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ. बजट के दिन निवेशकों ने अपना मुनाफा समेटा और बिकवाली की, जिससे कीमतों में लोअर सर्किट जैसी स्थिति बन गई.
- अंतरराष्ट्रीय बाजारों (COMEX) में भी तांबे की कीमतों में $5.92 प्रति पाउंड तक की गिरावट देखी गई है, जिसका सीधा असर भारत के घरेलू रेट्स पर पड़ा है.
क्या है संकेत?
अगर आप कॉपर खरीदने की सोच रहे हैं या इसमें निवेश करना चाहते हैं, तो यह गिरावट आपके लिए एंट्री पॉइंट हो सकती है. एक्सपर्ट का मानना है कि सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेक्टर पर बजट में दिए गए जोर की वजह से तांबे की मांग भविष्य में बनी रहेगी.
Featured Video Of The Day
Delhi Lal Quila Blast Threat News: दिल्ली विधानसभा, लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी | Breaking














