CNG Price Hike: फिर महंगी हुई सीएनजी, इस बार 2 रुपये तक बढ़ गए दाम, अपने शहर का रेट जान लीजिए

CNG के रेट में 2 रुपये की बढ़ोतरी के बाद आशंका जताई जा रही है कि ऑटो और कैब का किराया थोड़ा महंगा हो सकता है, कारण कि मुंबई में ऑटो चालक और दिल्‍ली समेत कई शहरों में कैब चालक दरें बढ़ाने की मांग कर चुके हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

पेट्रोल-डीजल के बाद अब एक बार फिर सीएनजी (CNG) महंगी हो गई है. इस बार 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है. आज 26 मई, मंगलवार सुबह 6 बजे से CNG की नई दरें लागू हो गई हैं. राजधानी दिल्‍ली में सीएनजी की कीमत 81.09 रुपये से बढ़कर अब 83.09 रुपये/किलोग्राम हो गई है. नोएडा और गाजियाबाद में CNG के दाम 89.70 रुपये से बढ़कर 91.70 रुपये/किलो हो गए हैं. देशभर के अलग-अलग शहरों में सीएनजी करीब 2 रुपये/किलो तक महंगी हो गई है. इसी के साथ देश के कई शहरों में CNG से चलने वाली गाड़ियों का खर्च बढ़ गया है.

आशंका जताई जा रही है कि ऑटो और कैब का किराया थोड़ा महंगा हो सकता है, कारण कि मुंबई में ऑटो चालक और दिल्‍ली समेत कई शहरों में कैब चालक दरें बढ़ाने की मांग कर चुके हैं. 

अपने शहर में CNG की नई दरें जान लीजिए 

26 मई 2026 की सुबह 6 बजे से लागू CNG रिटेल कीमतों के मुताबिक, अलग-अलग शहरों में CNG की दरें बदल गई हैं. दिल्ली में CNG 81.09 रुपये से बढ़कर 83.09 रुपये प्रति किलो बिक रही है, जबकि नोएडा और गाजियाबाद में यह 89.70 रुपये से बढ़कर 91.70 रुपये प्रति किलो बिक रही है. यूपी के ही मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में सीएनजी के दाम 89.58 रुपये से बढ़कर 91.58 रुपये/किलो हो गए हैं. गुरुग्राम की बात करें तो यहां सीएनजी के दाम 86.12 रुपये से बढ़कर 88.12 रुपये प्रति किलो हो गए हैं.  

10 दिन में 4 बार बढ़ गए CNG  के दाम

15 मई से लेकर अब तक CNG में चौथी बार बढ़ोतरी हुई है. दिल्‍ली में 10 दिन के भीतर CNG के दाम 77.09 से बढ़कर 83.09 पैसे हो चुकी है. इससे पहले, 15 मई को सीएनजी के दाम 2 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ाए गए थे. फिर बीते शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी.  

Advertisement

खबर अपडेट हो रही है.

Featured Video Of The Day
NDTV Nava Punjab Summit 2026: अपने गानों के जरिए Jasbir Jassi कैसे बता रहे पंजाब की खासियत?
Topics mentioned in this article