CNG-PNG के दाम डेढ़ रुपये तक बढ़े, इन शहरों में रसोई का खर्च बढ़ा और कार-ऑटो का भी, नई दरें नोट कर लीजिए 

CNG Price Hikes PNG Rates hike: आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है. MNGL ने CNG और PNG के दाम बढ़ा दिए हैं. ये बढ़ोतरी बीती आधी रात से ही लागू कर दी गई हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
CNG-PNG हो गई महंगी
Source: NDTV Graphics/Canva

महाराष्‍ट्र के पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में रसोई और कार-ऑटो का खर्च बढ़ गया है. यहां CNG-PNG, दोनों के दाम डेढ़ रुपये प्रति यूनिट तक बढ़ गए हैं. CNG के दाम में जहां प्रति किलो 1.25 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है, वहीं रसोई में इस्‍तेमाल होने वाली PNG भी 1.50 रुपये प्रति SCM तक महंगी हो गई है. 

MNGL (इंडिया) यानी महाराष्‍ट्र नैचुरल गैस लिमिटेड ने कीमतों में ये बढ़ोतरी लागू की है. CNG की कीमतें बढ़ाने का सबसे बड़ा असर ऑटो और अन्‍य वाहन चालकों पर पड़ा है. वहीं PNG की कीमतें बढ़ने से आम आदमी के घर की रसोई का खर्च बढ़ गया है. 

CNG-PNG की नई दरें 

CNG के दाम में प्रति किलो 1.25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद पुणे में CNG की कीमत 97.75 रुपये से बढ़कर 99 रुपये प्रति किलो हो गई है. एक रुपये की बढ़ोतरी हुई तो कीमतें 100 रुपये के लेवल पर पहुंच जाएंगी. 

वहीं रसोई में इस्‍तेमाल होने वाली घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की बात करें तो इसके दाम भी 1.50 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं. इस बढ़ोतरी के बाद PNG की कीमतें 50.25 रुपये से बढ़कर 51.75 रुपये प्रति SCM यानी स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर हो गई हैं. 

Advertisement

नासिक और धुले में भी CNG महंगा 

कंपनी ने महाराष्‍ट्र के नासिक और धुले जिलों में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की खुदरा कीमतों में भी 1.25 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की है, जिससे इन शहरों में कीमतें 99.75 रुपए प्रति किलो हो गई हैं.

महाराष्ट्र नेचुरल गैस लिमिटेड के मुताबिक, बढ़ाई गई दरें 12-13 नवंबर की दरमयानी रात से ही लागू कर दी गई हैं. CNG की कीमतें बढ़ने से जहां गाड़ी का खर्च बढ़ गया है, वहीं PNG की कीमतें बढ़ाए जाने से आम लोगों की रसोई का खर्च बढ़ गया है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें | चना-तूर दाल के बढ़ते दाम पर सरकार सख्त, फूड-कंज्यूमर अफेयर्स मिनिस्ट्री ने NDTV को बताया एक्शन प्लान

Featured Video Of The Day
अखिलेश से नाराज संत समाज! ओवैसी-चंद्रशेखर के नए गठबंधन ने बढ़ाई सपा की चुनौती?

Topics mentioned in this article
CNG Price Hike
PNG Price Hike
CNG PNG Price Hike
MNGL CNG Rate Pune
MNGL Latest Notification

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं