12 फरवरी को भारत बंद: स्कूल से लेकर बैंक तक, क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद, पूरी जानकारी यहां

Bharat Bandh 2026: सेंट्रल ट्रेड यूनियनों ने 12 फरवरी, 2026 को पूरे देश में बड़े पैमाने पर भारत बंद का ऐलान किया है. इस हड़ताल से पूरे भारत में बैंकिंग, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और सरकारी ऑफिस पर असर पड़ने की उम्मीद है. विरोध के दौरान क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा, यह जानने के लिए और पढ़ें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • देश की बड़ी ट्रेड यूनियनों ने 12 फरवरी, गुरुवार को भारत बंद का ऐलान किया है
  • ट्रेड यूनियनें नए श्रम कानूनों का विरोध कर रही हैं, जिसमें मजदूरों के अधिकार कमजोर होने का आरोप है
  • बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित रह सकता है, लेकिन डिजिटल बैंकिंग और एटीएम सेवाएं इस दौरान चालू रहेंगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Bharat Bandh 2026: अगर आप 12 फरवरी को किसी जरूरी काम से घर से बाहर निकलने का प्लान कर रहे हैं, तो इस खबर को ध्यान से पढ़ना. क्योंकि गुरुवार को देश की 10 बड़ी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने मिलकर भारत बंद का ऐलान किया है. खबरों के अनुसार, 3 करोड़ से ज्यादा श्रमिक इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं, जिससे देशभर में बैंक, सरकारी कार्यालय, बाजार और परिवहन सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है.

क्यों हो रहा भारत बंद?

रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रेड यूनियनें 2025 में लागू किए गए चार नए श्रम कानूनों का विरोध कर रही हैं. उनका मानना है कि यह नए कानून मजदूरों के अधिकारों को कमजोर करते हैं और कंपनियों को कर्मचारियों को निकालने की खुली छूट देते हैं.

10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के एक गठबंधन ने, जिनमें INTUC, AITUC, HMS, CITU, AIUTUC, TUCC, SEWA, AICCTU, LPF और UTUC शामिल हैं, 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा की है.

भारत बंद में किन चीजों पर असर पड़ने की संभावना है?

  • कई राज्यों में बस और ऑटो यूनियनों के शामिल होने से सड़कों पर आवाजाही मुश्किल हो सकती है.
  • हड़ताल से प्रभावित इलाकों में सरकारी दफ्तरों में कर्मचारी कम आ सकते हैं, जिसकी वजह से कामकाज प्रभावित हो सकता है.
  • कई व्यापारिक संगठनों ने बंद को अपना समर्थन दिया है, जिससे शहरों के बड़े बाजार बंद रह सकते हैं.
  • सुरक्षा के मद्देनजर कई राज्यों में स्कूल और कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया जा सकता है.

कौन-कौन सी जगहें खुली रहने की संभावना है?

  • सभी आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से चलेंगी.
  • एंबुलेंस और दमकल विभाग की सेवाएं नहीं रोकी जाएंगी.
  • हवाई यात्रा पर बंद का सीधा असर होने की संभावना कम है.
  • बैंक ब्रांच बंद हो सकती है, लेकिन डिजिटल ट्रांजेक्शन और एटीएम काम करते रहेंगे.

क्या बैंक भी विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे?

हड़ताल के बावजूद बैंकों या भारतीय रिजर्व बैंक ने इस दिन को अवकाश घोषित नहीं किया है. इसका मतलब है कि शाखाएं खुली रहेंगी, हालांकि कामकाज में कुछ रुकावट आ सकती है. ग्राहकों को अलग-अलग बैंक शाखाओं में सर्विस में देरी का सामना करना पड़ सकता है. वहीं, ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम सेवाएं चालू रहेंगे. 

Featured Video Of The Day
Sunita Ahuja से विवाद पर Govinda ने तोड़ी चुप्पी, राजनीति छोड़ने पर भी बोले! | NDTV India