Best Stocks Under 100 RS: शेयर बाजार में पिछले चार हफ्तों से मचे कोहराम ने निवेशकों के खरबों रुपये स्वाहा कर दिए हैं. ईरान संकट के चलते कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं और रुपया 94 के पार निकल गया है. हालांकि आज रुपया संभलते हुए 93.57 के स्तर पर आ गया. भारत अपनी जरूरत का 85% तेल आयात करता है, इसलिए इस युद्ध का असर हमारी अर्थव्यवस्था पर सीधा पड़ा है. विदेशी निवेशक (FIIs) तेजी से पैसा निकाल रहे हैं और हर सेक्टर के शेयर टूट रहे हैं.
लेकिन, बाजार के जानकारों का मानना है कि इस गिरावट में भी कुछ हीरे छिपे हैं. अगर आप 2 से 3 के लिए शेयरों में निवेश करने का सोच रहे हैं, तो ₹100 से कम के ये चुनिंदा स्टॉक्स आपको शानदार रिटर्न दे सकते हैं.
यहां हम आपको एक-एक करके उन 5 शेयर्स के बारे में हर डिटेल और एक्सपर्ट्स की राय का आसान भाषा में बताने जा रहे हैं...
1. साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank Share Price)
बैंकिंग सेक्टर में यह एक छोटा लेकिन मजबूत नाम है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसके बिजनेस मॉडल और हालिया प्रदर्शन को देखते हुए, ₹100 के नीचे यह एक आकर्षक विकल्प है. लंबी अवधि के लिए इसमें वैल्यू नजर आ रही है. इस मौजूदा भाव 34.54 रुपया है.
2. एनबीसीसी (NBCC Share Price)
सरकारी कंपनी NBCC इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में बड़ा नाम है. सरकार के इंफ्रा पर फोकस को देखते हुए, विश्लेषक इसे आने वाले 2-3 सालों के लिए एक बेहतर दांव मान रहे हैं. आज इस शेयर का भाव 78.13 रुपये पर है.
3. रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL Share Price)
रेलवे सेक्टर का यह शेयर निवेशकों का पसंदीदा रहा है. कम कीमत और रेलवे के विस्तार प्रोजेक्ट्स के कारण इस स्टॉक में अच्छी ग्रोथ की संभावना जताई जा रही है.इस शेयर का मौजूदा भाव 251.30 रुपया है.
4. सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy Share Price)
रिन्यूएबल एनर्जी (Green Energy) के क्षेत्र में सुजलॉन एक टर्नअराउंड स्टोरी साबित हो सकता है. क्लीन एनर्जी की बढ़ती मांग के बीच, यह स्टॉक लंबी अवधि के निवेशकों के रडार पर है. आज यह शेयर 39.5 रुपये के लेवल पर कारोबार कर रहा है.
5. जोयलोटस (Joyalukkas Share Price)
ज्वैलरी और रिटेल सेक्टर से जुड़ा यह छोटा शेयर अपनी नीश मार्केट (Niche Market) में पकड़ बना रहा है. हालांकि, एक्सपर्ट्स यहां सावधानी बरतने की सलाह भी दे रहे हैं.
एक्सपर्ट्स की चेतावनी, सावधानी है जरूरी
प्लसकैश (PlusCash) के फाउंडर और CEO प्रणव कुमार के मुताबिक, "बाजार की इस उथल-पुथल में कुछ छोटे शेयरों में मौका तो है, लेकिन ₹100 से कम के शेयरों में निवेश करते समय कंपनी के मैनेजमेंट और बैलेंस शीट की जांच जरूर करें."
वहीं, लक्जरी कार्ट (Luxury Cart) के फाउंडर हिमांशु आर्य ने आगाह किया है कि रिटेल निवेशकों को लालच में आकर 'पेनी स्टॉक्स' (Penny Stocks) में पैसा नहीं झोंकना चाहिए. इन शेयरों में ट्रेडिंग वॉल्यूम कम होता है, जिससे इनमें हेरफेर की गुंजाइश ज्यादा रहती है. बिना रिसर्च के इनसे दूर रहना ही बेहतर है.
बोनस वॉच: एमफैसिस (Mphasis - Mid-Cap IT)
InvestorAI के को-फाउंडर ब्रूस कीथ एक अलग नजरिया रखते हैं. उनका कहना है कि जब बाजार में डर हो, तो आईटी (IT) दिग्गज Mphasis जैसे मिड-कैप शेयरों पर ध्यान दें. रुपया कमजोर होने से आईटी कंपनियों को फायदा होता है क्योंकि उनकी डॉलर में होने वाली कमाई अब ज्यादा रुपयों में बदल जाएगी. Mphasis फिलहाल अपनी पुरानी वैल्यूएशन से काफी सस्ते में मिल रहा है.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. ₹100 से कम के शेयरों में उतार-चढ़ाव ज्यादा होता है. निवेश करने से पहले अपने सेबी (SEBI) रजिस्टर्ड वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें.














