FD पर बड़े बैंकों से ज्‍यादा ब्‍याज कहां मिल रहा? SBI-PNB या HDFC-Axis नहीं, ये 3 बैंक दे रहे पोस्‍ट ऑफिस को भी टक्‍कर

Bank FD करने से पहले हर कोई ये जरूर चेक करता है कि कौन सा सरकार या प्राइवेट बैंक ज्‍यादा ब्‍याज दे रहा है. ज्‍यादातर लोगों की नजरें बड़े बैंकों पर रहती है, लेकिन आप अगर ऐसा करते हैं तो एक बड़ा घाटा हो सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
SBI-HDFC को पीछे छोड़ ये 3 बैंक दे रहे 8.25% तक रिटर्न
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

FD Interest Rates: देश में एक बड़ी आबादी के लिए आज भी बचत और निवेश का बड़ा विकल्‍प FD यानी फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट ही रहा है. ज्‍यादातर लोग आज भी FD में पैसे लगाते हैं. हालांकि लगाने से पहले लोग ये जरूर चेक करते हैं कि कहां ज्‍यादा रिटर्न मिल रहा है. बाकी सुरक्षा की चिंता तो RBI का वो नियम दूर कर देता है, जिसके तहत 5 लाख रुपये तक की राशि इंश्‍योर्ड रहती है. यानी बैंक डूब जाए तो भी 5 लाख रुपये तक सुरक्षित रहते हैं. 

अगर आप अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखते हुए उस पर अच्छा ब्याज कमाना चाहते हैं, तो FD में पैसा लगाने से पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करना जरूरी है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस मामले में देश के बड़े सरकारी और प्राइवेट बैंक पीछे हैं. स्मॉल फाइनेंस बैंक ग्राहकों को 8% से ज्यादा सालाना ब्याज ऑफर कर रहे हैं. इस लिस्‍ट में 3 बैंकों के नाम आते हैं. 

FD पर सबसे ज्यादा ब्याज देने वाले 3 बैंक

बैंक FD की ब्याज दरों में स्मॉल फाइनेंस बैंक सबसे आगे नजर आ रहे हैं. इनमें सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक पहले नंबर पर है. इसके बाद उज्जीवन और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का स्थान है.

  • सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक: सालाना 8.25 फीसदी तक ब्याज
  • उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक: सालाना 8.10 फीसदी तक ब्याज
  • उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक: सालाना 8.10 फीसदी तक ब्याज

ये दरें बैंक की चुनिंदा अवधियों पर लागू हो सकती हैं. इसलिए निवेश से पहले संबंधित FD की अवधि और शर्तें जरूर जांचें.

Advertisement

पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में कितना मिल रहा ब्याज?

पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें अक्टूबर-दिसंबर 2026 तिमाही के लिए पहले जैसी ही रखी गई हैं. इनमें सबसे ज्यादा 8.2 फीसदी सालाना ब्याज सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) और सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) में मिल रहा है. हालांकि, इन दोनों योजनाओं में निवेश के लिए पात्रता की शर्तें हैं.

आपके लिए पोस्ट ऑफिस की दूसरी योजनाओं में भी अच्छे रिटर्न के विकल्प हैं.

  • नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC): 7.7 फीसदी
  • पोस्ट ऑफिस 5 साल की टाइम डिपॉजिट: 7.5 फीसदी
  • किसान विकास पत्र (KVP): 7.5 फीसदी
  • मंथली इनकम स्कीम (MIS): 7.4 फीसदी
  • पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF): 7.1 फीसदी

KVP में निवेश की गई रकम 115 महीनों में दोगुनी हो जाती है. वहीं, MIS उन निवेशकों के लिए विकल्प है, जो नियमित मासिक आमदनी चाहते हैं.

Advertisement

HDFC, Axis और SBI से कितना ज्यादा ब्याज?

बड़े निजी बैंकों की FD दरें स्मॉल फाइनेंस बैंकों के मुकाबले कम हैं. कोटक महिंद्रा बैंक 6.8 फीसदी, HDFC बैंक और एक्सिस बैंक 6.6 फीसदी, जबकि ICICI बैंक 6.55 फीसदी तक ब्याज दे रहे हैं.

सरकारी बैंकों में बैंक ऑफ इंडिया अपनी 500 दिन की खास FD पर 6.85 फीसदी ब्याज दे रहा है. PNB और इंडियन बैंक 6.8 फीसदी तक, बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक 6.75 फीसदी तक ब्याज ऑफर कर रहे हैं. वहीं, SBI की चुनिंदा अवधियों पर ब्याज दर 6.45 फीसदी तक है.

5 साल की FD में कहां मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न?

अगर आप पांच साल के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक की FD 8.25 फीसदी ब्याज के साथ सबसे आगे है. इसके बाद पोस्ट ऑफिस की NSC में 7.7 फीसदी और पांच साल की टाइम डिपॉजिट में 7.5 फीसदी ब्याज मिलता है. बड़े बैंकों में पांच साल की FD पर HDFC बैंक 6.6 फीसदी और SBI 6.05 फीसदी ब्याज दे रहा है.

FD करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

NDTV से बातचीत में गुरुग्राम बेस्‍ड पर्सनल फाइनेंस एडवाइजर CA अमित कुमार ने बताया कि सिर्फ ज्यादा ब्याज देखकर FD में पैसा लगाना सही फैसला नहीं है. स्मॉल फाइनेंस बैंकों की ऊंची ब्याज दरें अक्सर खास अवधि की FD पर लागू होती हैं. इसलिए निवेश से पहले ब्याज दर के साथ FD की अवधि, समय से पहले पैसा निकालने पर लगने वाला जुर्माना और ब्याज भुगतान का विकल्प जरूर देख लेना चाहिए. 

Advertisement

यह भी पढ़ें | FD वालों की मौज,कई बड़े बैंकों ने बदली ब्याज दरें, SBI, HDFC या PNB में से कहां मिल रहा है सबसे ज्यादा रिटर्न

Featured Video Of The Day
Breaking News: सूरत में कपड़े के गोदाम में लगी आग, दमकल की टीमें मौके पर

Topics mentioned in this article
Bank FD Rates
Bank FD Rate Comparison
Post Office Interest Rates
Bank Interest Rate News
Small Finance Bank FD Rates

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं