Bank Strike Today: बैंकों में हड़ताल! घबराएं नहीं, 'डिजिटल बैंकिंग' चालू है, फटाफट नोट कर लें ये 5 तरीके

Banks Strike Today: SBI, PNB और BoB जैसे बड़े सरकारी बैंकों की शाखाओं में स्टाफ की कमी या ताला लटका होने से परेशानी हो सकती है. इसके बावजूद आपको टेंशन नहीं लेना है. बैंकिंग कामकाज के लिए आपके पास और भी रास्‍ते हैं. फटाफट नोट कर लीजिए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Bank Strikes Today but Digital Banking Service are Continue: बैंक बंद होने पर भी परेशानी नहीं होगी, ये 5 तरीके काम आएंगे

Digital Banking amid Bank Strike: देशभर में ट्रेड यूनियनों और बैंक कर्मचारी यूनियनों ने आज 12 फरवरी को हड़ताल बुलाई है. ट्रेड यूनियनों ने तो भारत बंद (Bharat Bandh) का आह्वान किया है. कई बैंक कर्मचारी यूनियन के इसमें शामिल होने के चलते बैंकों में हड़ताल रह सकती है और इसलिए बैंक शाखाओं में कामकाज ठप हो सकता है. SBI, PNB और BoB जैसे बड़े सरकारी बैंकों की शाखाओं में स्टाफ की कमी या ताला लटका होने से ग्राहकों को परेशानी हो सकती है. इसके बावजूद आपको टेंशन नहीं लेना है. बैंकिंग कामकाज के लिए आपके पास और भी रास्‍ते हैं, क्‍योंकि डिजिटल युग में 'बैंक बंद' होने का मतलब 'बैंकिंग बंद' होना नहीं है.

अगर आपको आज पैसों की जरूरत है या कोई जरूरी ट्रांजेक्शन करना है, तो आप इन 5 तरीकों से अपना काम बिना रुके निपटा सकते हैं:

1). UPI और डिजिटल वॉलेट: सबसे बड़ा सहारा

किसी को पैसे भेजने हों या बाजार में भुगतान करना हो, Google Pay, PhonePe और Paytm जैसी UPI सेवाएं पूरी तरह चालू हैं. बैंक हड़ताल का असर ऑनलाइन सर्वर पर नहीं पड़ता, इसलिए आप बेझिझक डिजिटल लेनदेन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: SBI, PNB, एक्सिस, HDFC, हड़ताल की वजह से आज कौन-से बैंक बंद रहेंगे, कौन-से खुले? यहां दूर करें कंफ्यूजन

2). ATM: कैश की चिंता छोड़ें

अगर जेब में नकद नहीं है, तो नजदीकी एटीएम (ATM) का रुख करें. अधिकांश बैंकों में एटीएम में कैश लोड करने की जिम्मेदारी बाहरी (आउटसोर्स) एजेंसियों की होती है, इसलिए हड़ताल के बावजूद कैश मिलने में समस्या होने की संभावना कम है.

3). 24x7 मोबाइल और नेट बैंकिंग

NEFT, RTGS या IMPS के जरिए बड़े फंड ट्रांसफर करने हों, तो बैंक की मोबाइल ऐप या वेबसाइट का इस्तेमाल करें. ये सेवाएं 24 घंटे चलती हैं. आप घर बैठे ही एफडी (FD) खुलवा सकते हैं या चेकबुक के लिए रिक्वेस्ट डाल सकते हैं.

Advertisement

4). बिल पेमेंट और रिचार्ज

बिजली, पानी का बिल या मोबाइल रिचार्ज जैसे कामों के लिए बैंक जाने की जरूरत ही नहीं है. ये सभी सेवाएं ऑटोमेटेड मोड में काम करती हैं और हड़ताल के दौरान भी आप इन्हें पेमेंट ऐप्स या नेट बैंकिंग से पूरा कर सकते हैं.

5). कार्ड स्वाइप (POS) और ऑनलाइन शॉपिंग

अगर आप शॉपिंग पर हैं या पेट्रोल पंप पर भुगतान करना है, तो आपका डेबिट और क्रेडिट कार्ड हमेशा की तरह काम करेगा. पीओएस (POS) मशीनें और ऑनलाइन पेमेंट गेटवे पूरी तरह सक्रिय रहेंगे.

Advertisement

बस इन कामों के लिए करना होगा इंतजार

हड़ताल के दौरान डिजिटल सेवाएं तो चलेंगी, लेकिन कुछ फिजिकल काम हैं जो केवल ब्रांच में ही संभव हैं और आज अटक सकते हैं:

  • कैश डिपॉजिट: बैंक काउंटर पर नकद जमा नहीं हो पाएगा.
  • चेक क्लियरिंग: चेक क्लियर होने में देरी हो सकती है क्योंकि यह प्रोसेस मैन्युअल इंटरवेंशन पर निर्भर करता है.
  • डिमांड ड्राफ्ट (DD): नया डीडी बनवाने के लिए आपको अगली वर्किंग डेट का इंतजार करना होगा.
  • लॉकर एक्सेस: बैंक की शाखा बंद होने पर आप अपना लॉकर ऑपरेट नहीं कर पाएंगे.
  • लोन और डॉक्‍युमेंट वाले काम: केवाईसी (KYC) अपडेट या लोन संबंधी मीटिंग्स के लिए बैंक मैनेजर से मिलना संभव नहीं होगा.

यदि आपका काम बहुत जरूरी है, तो आपको कल का यानी 13 फरवरी शुक्रवार का इंतजार करना होगा.  

ये भी पढ़ें: Bank Strike: 12 फरवरी को बैंक खुले रहेंगे या बंद? हड़ताल को लेकर SBI ने जारी किया अलर्ट, दूर कर लें कन्फ्यूजन

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Babri Masjid News: बंगाल में बाबरी, UP में हुंकार! Humayun Kabir | CM Yogi | Mamata Banerjee