Bank Strike Today: SBI, PNB, एक्सिस, HDFC, हड़ताल की वजह से आज कौन-से बैंक बंद रहेंगे, कौन-से खुले? यहां दूर करें कंफ्यूजन

Bank Strike Today Banks Open or not: आज 12 फरवरी को बैंक यूनियनों की हड़ताल के चलते आज कई बैंकों में कामकाज बाधित रहेगा. कहीं आप काम से बैंक पहुंचे और वहां ताला लटका मिले! हालांकि सभी बैंक के ग्राहकों के साथ ऐसा नहीं होगा. यहां पूरी‍ डिटेल जान लीजिए.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Bank Strike Today News, Banks Open or Close Today: आज भारत बंद और बैंकों में हड़ताल, आपका बैंक खुला है या बंद, यहां जान लीजिए

Bank Strike Today 12 February 2026: आज गुरुवार को देश की 10 बड़ी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की हड़ताल है. इनमें कई बैंक यूनियन भी शामिल हैं. बैंक यूनियनों की हड़ताल के चलते आज कई बैंकों में कामकाज बाधित रहेगा. यानी ऐसा भी हो सकता है कि आप बैंक के काम से ब्रांच पहुंचे और वहां ताला लटका मिले. हालांकि सारे बैंक के ग्राहकों के साथ ऐसा नहीं होगा. हड़ताल के चलते कौन-से बैंक बंद रहेंगे और कौन-से बैंक खुले रहेंगे, इसको लेकर लोगों के बीच कन्‍फ्यूजन बना हुआ है. तो अगर आप भी आज किसी जरूरी काम से बैंक जाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए ये जान लेना बेहद जरूरी है.   

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने तो एक्‍सचेंज फाइलिंग में ही इस बात की जानकारी दे दी है कि बैंक यूनियन की हड़ताल की वजह से बैंकिंग सेवाएं बाधित रह सकती है. सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने भी बैंकों में कामकाज प्रभावित रहने की बात कही है और IDBI बैंक ने भी यही आशंका जताई है. 

तो क्‍या आज बंद रहेंगे सारे बैंक? 

देश की कई बड़ी बैंक यूनियनों ने हड़ताल का ऐलान किया है और जाहिर है इससे सेवाओं में व्यवधान देखने को मिल सकता है. BoB ने कहा है कि ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन (AIBEA), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA) और बैंक एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFAI) ने मिलकर संयुक्त रूप से हड़ताल का ऐलान किया है. 

बैंक ऑफ बड़ौदा ने आगे कहा है कि वो अपने ब्रांचेस और कार्यालयों के सुचारू संचालन के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहा है. हड़ताल की स्थिति में कामकाज प्रभावित हो सकता है.

Advertisement

वहीं दूसरी ओर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने भी कहा है कि वे कामकाज सामान्य रखने की पूरी कोशिश करेंगे, फिर भी सेवाओं में देरी हो सकती है. इसने कहा कि हड़ताल से बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता है. 

IDBI बैंक को भी यूनियनों से हड़ताल का नोटिस मिला है. बैंक ने कहा है कि हड़ताल के दौरान काम प्रभावित हो सकता है. वहीं PNB यानी पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारी भी इस हड़ताल में शामिल हो सकते हैं. 

Advertisement

Bank Strikes Today: क्‍या एसबीआई के साथ दूसरे बैंक भी बंद हैं?

क्‍या HDFC, ICICI, एक्सिस बैंक खुले रहेंगे?

समाचार एजेंसी IANS ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस हड़ताल में बड़ी बैंकिंग यूनियनों के शामिल होने के कारण कई सरकारी बैंकों जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारी भाग ले सकते हैं. हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से इस दिन किसी प्रकार की किसी छुट्टी का ऐलान नहीं किया गया है. 

ये भी पढ़ें: Bank Strike Today: बैंकों में हड़ताल! घबराएं नहीं, 'डिजिटल बैंकिंग' चालू है, फटाफट नोट कर लें ये 5 तरीके

इस हड़ताल में केवल सरकारी बैंकों के कर्मचारी शामिल हैं, इस वजह से निजी बैंकों जैसे एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, आरबीएल बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट जैसे बैंकों में कामकाज सामान्य रहने की उम्मीद है. 

क्‍या है बैंक यूनियनों की मांगें? 

'हफ्ते में 5 दिन काम, 2 दिन आराम', ये बैंक यूनियनों की लंबे समय से मांग है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैंकिंग यूनियनों के हड़ताल पर जाने की वजह चार नए लेबर कोड्स हैं, जिसे यूनियनों ने कर्मचारी वर्ग बढ़ता बोझ बताया है. इससे पहले 27 जनवरी को बैंकिंग यूनियनों ने फाइव डे वर्किंग (5 Day Working and 2 Weekoffs) की मांग को लेकर हड़ताल का ऐलान किया था.  इस दौरान भी कई सरकारी बैंकों ने पहले ही स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दे दी थी कि हड़ताल की वजह से बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता है.

इस हड़ताल का ऐलान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) ने किया था. यह संगठन नौ बैंक यूनियनों का संयुक्त मंच है, जो सरकारी बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करता है. हड़ताल का फैसला 23 जनवरी को मुख्य श्रम आयुक्त के साथ हुई बैठक में कोई समाधान न निकलने के बाद लिया गया था. इसमें भारतीय स्टेट बैंक (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे बड़े सरकारी बैंक शामिल थे.

Advertisement

ये भी पढ़ें: Bank Strike: बैंक बंद है तो कहां जाएं? कैश जमा-निकासी, ट्रांजैक्‍शन, सब हो जाएगा, ऐसे ढूंढे नजदीकी CSP

ये भी पढ़ें: Bank Strike: 12 फरवरी को बैंक खुले रहेंगे या बंद? हड़ताल को लेकर SBI ने जारी किया अलर्ट, दूर कर लें कन्फ्यूजन

Advertisement
Featured Video Of The Day
Trump-Ghalibaf Secret Deal? Trump का 'Iran Secret Plan': क्या गालिबाफ बनेंगे ईरान के नए राष्ट्रपति?