Bank Open or Close Today 21 March 2026: आज 21 मार्च 2026, शनिवार को बैंक खुले हैं या बंद, ये आम लोगों के लिए बड़ा सवाल है. दरअसल, सोमवार से शुक्रवार तक की व्यस्त जिंदगी के बाद बहुत से लोग, बैंक से संबंधित कामों को निपटाने के लिए शनिवार का दिन तय रखते हैं. आज शनिवार है, लेकिन बैंक के लिए निकलने से पहले ये जान लेना जरूरी होता है कि कि बैंक आज खुला है या बंद? दरअसल, शनिवार को बैंक खुला या बंद होने को लेकर बहुत सारे लोग कन्फ्यूज रहते हैं, क्योंकि महीने के कुछ शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि कुछ शनिवार को बैंक खुले होते है.
वैसे तो डिजिटल बैंकिंग के जमाने में बैंक से जुड़े ढेरों काम अब ऑनलाइन होने लगे हैं. जैसे कि कैश निकालने के लिए आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं, एटीएम गए और निकाल लिया. वहीं पैसे भेजने या अन्य किसी तरह के ट्रांजैक्शन के लिए आपके पास यूपीआई और फोन बैंकिंग का विकल्प है. RTGS, IMPS और NEFT भी मोबाइल बैंकिंग से हो जाता है. इन तमाम सुविधाओं के बाद भी कई सारे ऐसे काम होते हैं, जिनके लिए आपको बैंक जाना जरूरी होता है.
आज बैंक खुला है या बंद? | Is Today Bank Open or Close
केंद्रीय बैंक RBI के नियमानुसार, बैंक हर शनिवार को खुले नहीं होते. नियमों के अनुसार, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को शेड्यूल्ड और नॉन-शेड्यूल्ड दोनों तरह के बैंकों के लिए छुट्टी होती है, जबकि हर महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले होते हैं, जब तक कि किसी दूसरे कारण से छुट्टी घोषित न हो. आज 21 मार्च को महीने का तीसरा शनिवार है, इसलिए बैंक इस वजह से बंद नहीं रहेंगे. बैंक बंद रहने की वजह है- ईद और सरहुल की छुट्टी.
ईद पर कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?
आज देशभर में ईद मनाई जा रही है, इसके अलावा आज आदिवासी समुदाय का प्रमुख त्योहार सरहुल भी मनाया जा रहा है. इस वजह से देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे. इसके साथ ही असम, गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, नागालैंड, गोवा, छत्तीसगढ़ और मेघालय में बैंक बंद हैं.
किन कामों के लिए बैंक जाना जरूरी?
डिजिटल बैंकिंग के जमाने में बहुत सारे काम ऑनलाइन हो जाते हैं, लेकिन कुछ कामों के लिए बैंक जाना जरूरी होता है. अब जैसे कि आपको या परिवार के किसी अन्य सदस्य को बैंक अकाउंट खुलवाना हो, अपना पासबुक अपडेट करवाना हो, DD यानी डिमांड ड्राफ्ट बनवाना, लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना हो, लोन या दूसरे काम के लिए बैंक मैनेजर या अन्य अधिकारी-कर्मचारी से मिलने के लिए भी बैंक जाना होता है. केंद्रीय कार्यालयों या 5 वर्किंग डेज वाले दूसरे ऑफिसेस में शनिवार को छुट्टी रहती है. इसलिए उनके लिए शनिवार का दिन फुरसत वाला होता है और वे बैंक से जुड़े काम इसी दिन निबटा लेना चाहते हैं. लेकिन दिक्कत ये है कि बैंक, हर शनिवार को खुले नहीं होते. तो लीजिए हमने आपकी ये चिंता दूर कर दी कि आज बैंक खुला है या बंद. आज बैंक बंद रहेंगे, इसलिए आपको घर से बैंक के लिए निकलने की जरूरत नहीं.














