Banks open or not today: बैंक से जुड़ा काम भला किसे नहीं होता! सोमवार से शुक्रवार तक घर-दफ्तर की दौड़ या फिर अपने कारोबार में फंसे होने के चलते कई बार आपको फुरसत नहीं मिल पाती. ऐसे में बहुत से लोग बैंक से जुड़े कामों के लिए शनिवार का दिन तय कर रखते हैं. हो सकता है कि आप भी उनमें से एक हों! लेकिन कई बार होता ये है कि आप शनिवार को अपना पासबुक लेकर बैंक पहुंचते हैं और वहां ताला लटका मिलता है. बैंक बंद! इसके पीछे कभी पर्व-त्यौहार या किसी विशेष दिवस की सार्वजनिक छुट्टी कारण होती है, कभी महीने के छुट्टी वाले शनिवार, तो कभी हडताल और बंदी जैसे कारण. अगर आज आप बैंक से जुड़े किसी काम के लिए घर से निकलने वाले हैं तो पहले ये जान लेना जरूरी है कि आपके शहर में आज बैंक खुला है या बंद. इस खबर में हम आपको पूरी जानकारी देने वाले हैं. इसके लिए हमने RBI की हॉलीडे लिस्ट भी खंगाली है और अलग-अलग राज्यों के बैंकों के बारे में जानकारी भी इकट्ठा की है और SBI के एक बैंक अधिकारी से बात भी की है. इसलिए निश्चिंत रहिए. यहां आपको पक्की और पूरी जानकारी मिलेगी.
आज 6 जून, शनिवार को बैंक खुला है या बंद?
आज तारीख है, 6 जून है और दिन है शनिवार. RBI की बैंक हॉलीडे लिस्ट के मुताबिक, आज किसी पर्व और त्यौहार की छुट्टी नहीं है. दूसरी बात कि ये महीना सोमवार से शुरू हुआ है और आज महीने का पहला शनिवार है. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के कटिहार सिटी ब्रांच के मैनेजर रहे विजय प्रसाद ने बताया कि केंद्रीय बैंक RBI के नियमों के अनुसार देखा जाए तो देश में सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं, जबकि महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं. आज 6 जून को पहला शनिवार है, इसलिए बैंक आज देशभर में खुले रहेंगे. यानी आप आज बेधड़क बैंक से जुड़े कामों के लिए घर से निकल सकते हैं और बैंक पहुंच कर अपना काम करवा सकते हैं.
जून में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक | BANK HOLIDAYS IN JUNE 2026
इस महीने RBI की हॉलीडे लिस्ट देखी जाए तो बैंक 11 दिन बंद रहने वाले हैं. इनमें 4 रविवार और 2 शनिवार भी शामिल हैं. यानी 6 दिन तो देशभर में सभी बैंक बंद रहने वाले हैं. इनके अलावा देश के अलग-अलग राज्यों में 5 दिन अलग-अलग तारीखों को बैंक बंद रहेंगे. नीचे की लस्ट देख कर आपको समझ आ जाएगा कि इन 5 दिनों में भी हर जगह बैंक बंद रहे, ये जरूरी नहीं. केवल प्रभावित राज्यों और शहरों में बैंक बंद रहेंगे. पूरी डिटेल आप नीचे देख सकते हैं.
इस महीने कहां-कहां, कब-कब बंद रहेंगे बैंक, ये रही छुट्टियों की पूरी लिस्ट
15 जून (सोमवार): YMA दिवस / राजा संक्रांति- इन शहरों में बैंक बंद रहेंगे:
- आइजोल (YMA दिवस)
- भुवनेश्वर (राजा संक्रांति)
25 जून (गुरुवार)- मुहर्रम - इस शहर में बैंक बंद रहेंगे:
- विजयवाड़ा
26 जून (शुक्रवार) – मुहर्रम / आशूरा- इन शहरों में बैंक बंद रहेंगे:
- अगरतला
- आइजोल
- बेलापुर
- बेंगलुरु
- भोपाल
- चेन्नई
- हैदराबाद
- जम्मू
- कानपुर
- कोलकाता
- लखनऊ
- मुंबई
- नागपुर
- नई दिल्ली
- पटना
- रायपुर
- रांची
- श्रीनगर
29 जून (सोमवार)- संत गुरु कबीर जयंती- इस शहर में बैंक बंद रहेंगे:
- शिमला
30 जून (मंगलवार)- रेम्ना नी (Remna Ni)- इस शहर में बैंक बंद रहेंगे:
- आइजोल
बैंकों के लिए शनिवार के नियम भी जान लें
- 6 जून: पहला शनिवार: देशभर में बैंक खुले रहते हैं
- 13 जून: दूसरा शनिवार: देशभर के सभी बैंक बंद रहते हैं
- 20 जून: तीसरा शनिवार: देशभर में सारे बैंक खुले रहेंगे.
- 29 जून: चौथा शनिवार: देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे.