Bank Open or Not Today: मार्च क्‍लोजिंग से पहले आज 28 मार्च, शनिवार को बैंक खुले हैं या बंद? फटाफट चेक कर लें

Bank Open or Closed Today: बैंकों की छुट्टियों को लेकर अक्सर ग्राहकों के बीच असमंजस की स्थिति रहती है. सभी शेड्यूल्ड और नॉन-शेड्यूल्ड बैंकों के लिए इसे समझने का आसान तरीका आज समझ लीजिए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Bank Open or Close Today: 28 मार्च को बैंक खुला है या बंद? घर से निकलने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लीजिए, नहीं तो मुश्किल होगी

Bank Open or Close Today 28 March 2026: डिजिटल इंडिया के इस दौर में भले ही कैश निकालने से लेकर फंड ट्रांसफर तक के अधिकतर काम उंगलियों पर होने लगे हैं, ऑनलाइन सिस्‍टम ने काफी सारे काम आसान कर दिए हैं, लेकिन बैंक पासबुक अपडेट कराने, केवाईसी (KYC), डिमांड ड्राफ्ट बनवाने या लोन संबंधी चर्चा के लिए आज भी हमें बैंक ब्रांच (Bank Branch) जाना ही पड़ता है. कामकाजी लोगों के लिए इन पेंडिंग कामों को निपटाने का सबसे अच्छा मौका होता है- शनिवार का दिन. लेकिन अगर आप आज यानी 28 मार्च 2026 को बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो रुक जाइए.

चौथा शनिवार होने के चलते है छुट्टी?

आमतौर पर रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, बैंकों में केवल दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश होता है, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को कामकाज सामान्य रूप से चलता है. कैलेंडर के हिसाब से आज महीने का चौथा शनिवार है और तकनीकी रूप से बैंक बंद रहेंगे. न केवल दिल्‍ली, नोएडा, गुरुग्राम या दूसरे बड़े शहर, बल्कि देश भर में आज सार्वजनिक अवकाश रहेगा. इस कारण बैंक शाखाओं में कामकाज बंद रहेगा.

शनिवार की छुट्टियों का गणित समझ लीजिए 

बैंकों की छुट्टियों को लेकर अक्सर ग्राहकों के बीच असमंजस की स्थिति रहती है. सभी शेड्यूल्ड और नॉन-शेड्यूल्ड बैंकों के लिए इसे समझने का आसान तरीका ये है. 

  • कार्य दिवस यानी बैंक खुला: महीने का पहला, तीसरा और पांचवां शनिवार.
  • अवकाश यानी बैंक बंद: महीने का दूसरा और चौथा शनिवार.

इस महीने सोमवार छोड़कर बाकी दिन बंद रहेंगे बैंक 

इस महीने 28 मार्च से लेकर 31 मार्च के बीच केवल 30 मार्च (सोमवार) को ही बैंक खुलेंगे. उस दिन भी भारी भीड़ होने की संभावना है क्योंकि लंबी छुट्टी के बाद बैंक दोबारा कामकाज शुरू करेंगे.

Advertisement
  • 28 मार्च: महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे.
  • 29 मार्च: रविवार का साप्ताहिक अवकाश.
  • 31 मार्च: महावीर जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार जैसे कई राज्यों में एक बार फिर बैंक बंद रहेंगे.

डिजिटल सेवाओं पर नहीं पड़ेगा असर

भले ही आज फिजिकल तौर पर बैंक की शाखाएं बंद हैं, लेकिन राहत की बात यह है कि ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह सक्रिय रहेंगी. पैसे भेजने या प्राप्त करने के लिए आप Google Pay, PhonePe या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं कैश की जरूरत पड़ने पर एटीएम हमेशा की तरह काम करते रहेंगे. मोबाइल ऐप के जरिए IMPS/RTGS/NEFT ट्रांजैक्शन बिना किसी बाधा के किए जा सकते हैं. 

यदि आपको नया अकाउंट खुलवाना है या लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने जैसे जरूरी काम हैं, तो अब आपको अगले वर्किंग डे यानी सोमवार का इंतजार करना होगा. घर से निकलने से पहले छुट्टियों की लिस्ट चेक करना हमेशा बेहतर रहता है ताकि आपका समय और मेहनत बर्बाद न हो.

Advertisement

ये भी पढ़ें: Market Crash: हर गिरावट खरीदारी का मौका नहीं, 'बाय ऑन डिप्स' के लिए अपनाएं ये धमाकेदार फॉर्मूला

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Oil-Gas पर 'अफवाह' की कतार, विपक्ष Vs सरकार | Petrol Diesel Price | Sawaal India Ka