Bank Holiday Today On 15 April: आज, 15 अप्रैल बुधवार है और अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है. सुबह उठते ही कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि आज बैंक खुला है या नहीं. क्या आज बैंक जाकर कैश निकाला जा सकता है या चेक जमा किया जा सकता है? बता दें कि भारत में बैंकों की छुट्टियां सिर्फ नेशनल हॉलिडे तक सीमित नहीं होतीं, बल्कि राज्यों के स्थानीय त्योहारों पर भी निर्भर करती हैं. हर राज्य में अलग-अलग त्योहारों के कारण बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता है. इसलिए घर से निकलने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि आपके शहर में बैंक खुले हैं या बंद.
Bank Holiday Today: आज 15 अप्रैल 2026 को बैंक खुले हैं या बंद?
आज यानी 15 अप्रैल 2026 (बुधवार) को बोहाग बिहू और बंगाली नववर्ष जैसे त्योहारों के कारण देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, आज बोहाग बिहू ,पोइला बोइशाख (बंगाली नववर्ष), विशु और हिमाचल दिवस जैसे बड़े अवसरों के रीजनल हॉलिडे क्षेत्रीय अवकाश घोषित किया गया है. इसका मतलब है कि आज कई प्रमुख शहरों में फिजिकल बैंकिंग का कामकाज नहीं होगा.
आज किन राज्यों में बैंक बंद हैं , जानें आपके शहर बैंक की छुट्टी है या नहीं?
आज त्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा. आज अलग-अलग त्योहारों और विशेष अवसरों के चलते इन राज्यों और शहरों में बैंक कर्मी छुट्टी पर रहेंगे.इसलिए अगर आप इन राज्यों में बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले से तैयारी कर लें.
आज, 15 अप्रैल को पोइला बोइशाख, विशु और हिमाचल दिवस के कारण कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे. इनमें कोलकाता, कोच्चि, शिमला, गुवाहाटी, अगरतला, लखनऊ, मुंबई और चेन्नई जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं. इन जगहों पर आज बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज नहीं होगा.आज बंगाली नव वर्ष, विशु और हिमाचल दिवस मनाया जा रहा है.इसी वजह से इन क्षेत्रों में बैंक शाखाएं नहीं खुलेंगी.
16 अप्रैल 2026 को कहां बंद रहेंगे बैंक?
कल यानी 16 अप्रैल (गुरुवार) को बोहाग बिहू के चलते ईटानगर और तिरुवनंतपुरम सहित कुछ क्षेत्रों में बैंक बंद रहेंगे.अगर इन शहरों में आपका बैंकिंग से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो पहले से योजना बनाकर ही घर से निकलें. इसके बाद19 अप्रैल 2026 को रविवार होने के कारण देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे.हर रविवार की तरह इस दिन भी बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा.
अप्रैल 2026 में आगे कब-कब बंद रहेंगे बैंक? ( Bank Holiday April 2026)
अप्रैल 2026 में अलग-अलग राज्यों की छुट्टियों और साप्ताहिक अवकाश को मिलाकर कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे.इसमें रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टियां भी शामिल हैं. आने वाले दिनों में भी अप्रैल महीने में अलग-अलग राज्यों में कई और दिन बैंक बंद रहने वाले हैं.आने वाले दिनों की पूरी लिस्ट यहां देखें ताकि आप अपनी प्लानिंग सही से कर सकें.
- 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस, विशु और बंगाली नववर्ष के कारण शिमला, कोलकाता, कोच्चि, गुवाहाटी और अगरतला में बैंक बंद रहेंगे.
- 16 अप्रैल को बोहाग बिहू के कारण गुवाहाटी में बैंक बंद रहेगा.
- 20 अप्रैल को बसवा जयंती और अक्षय तृतीया के मौके पर बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे.
- 21 अप्रैल को गरिया पूजा के कारण अगरतला में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी.
- 25 अप्रैल को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे.
- 26 अप्रैल को रविवार होने की वजह से पूरे देश में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा.
भारत में बैंक की छुट्टियां केवल नेशनल हॉलिडे तक सीमित नहीं होती हैं. कई बार राज्यों के स्थानीय त्योहारों की वजह से भी बैंक बंद रहते हैं.इसका मतलब यह जरूरी नहीं होता कि अगर एक राज्य में बैंक बंद हैं तो पूरे देश में बैंक की छुट्टी हो. इसलिए बैंक जाने से पहले अपने शहर की छुट्टी की लिस्ट जरूर चेक करना बेहतर रहता है.
Today Bank Holiday: बैंक बंद होने पर क्या-क्या काम नहीं हो पाएंगे?
अगर आपके शहर में बैंक बंद हैं, तो उस दिन बैंक शाखा जाकर किए जाने वाले काम जैसे चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेट और काउंटर से कैश जमा या निकासी नहीं हो पाएगी.इसलिए ऐसे कामों के लिए पहले से योजना बनाना जरूरी होता है.
Bank Closed Today: बैंक बंद होने पर भी कौन-कौन सी सेवाएं चालू रहेंगी?
हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों की रोजमर्रा की बैंकिंग जरूरतों पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा.नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI जैसे Google Pay और PhonePe की सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी. इसके अलावा कैश निकालने के लिए ATM भी हमेशा की तरह उपलब्ध रहेंगे.ऐसे में छुट्टियों के दौरान भी डिजिटल बैंकिंग का इस्तेमाल करना सबसे आसान और सुरक्षित तरीका माना जाता है.














