Bank Holiday Today: आज 31 अक्टूबर को बैंक खुला है या बंद? जानें शनिवार की वजह से बैंकों की छुट्टी है या नहीं?

Today Bank Holiday on October 31 ,2026: आज पांचवें शनिवार को देश के ज्यादातर शहरों में SBI, HDFC, ICICI समेत बैंक खुले रहेंगे.जानें कहां बैंक बंद रहेंगे और इसकी वजह क्या है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Saturday Bank Holiday: आज आपके शहर में बैंक खुला होगा या छुट्टी रहेगी?
NDTV इंडिया

Bank Holiday Today 31 October 2026: अगर आज शनिवार को बैंक जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है. आज,31 अक्टूबर को महीने का आखिरी शनिवार है. ज्यादातर लोग वीकेंड पर फ्री होकर  चेक जमा करने, कैश जमा करने और अकाउंट से जुड़े दूसरे काम निपटाने की प्लानिंग करते हैं. लेकिन शनिवार की वजह से बैंक जाने से पहले लोगों के मन में अक्सर ये कन्फ्यूजन जरूर रहता है कि आज बैंक खुला है या बंद ( Today Bank Open Or Closed)? ऐसा इसलिए क्योंकि महीने के कुछ शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि कुछ शनिवार को बैंकों में सामान्य कामकाज होता है. 

ऐसे में घर से निकलने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि आज बैंक की छुट्टी है या नहीं (Today Bank Holiday Or Not). वरना आप अपना समय निकालकर बैंक पहुंचें और वहां ताला लटका मिले.तो चलिए जानते हैं आज  SBI, HDFC, ICICI समेत दूसरे बैंकों की छुट्टी का पूरा अपडेट...

क्या आज 31 अक्टूबर को बैंक बंद है या खुला है?

आज 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को देश के ज्यादातर शहरों में बैंक खुले रहेंगे. हालांकि, गुजरात में आज बैंकों की छुट्टी है. इसकी वजह सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती है. गुजरात को छोड़कर बाकी राज्यों में बैंक शाखाओं में सामान्य रूप से कामकाज होगा.दरअसल, आज महीने का पांचवां शनिवार है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक, देश में बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. वहीं, पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक सामान्य रूप से खुले रहते हैं. हालांकि, किसी राज्य में अलग से छुट्टी घोषित होने पर वहां बैंक बंद रह सकते हैं.

गुजरात में आज क्यों है बैंक की छुट्टी

31 अक्टूबर को गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर बैंक बंद रहेंगे. गुजरात सरकार के 2026 के आधिकारिक बैंक हॉलिडे कैलेंडर में भी इस तारीख को बैंक हॉलिडे घोषित किया गया है.इस वजह से अहमदाबाद समेत गुजरात के सभी हिस्सों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. यह छुट्टी सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के बैंकों पर लागू होगी. यानी गुजरात में SBI, HDFC Bank और ICICI Bank समेत सभी बैंकों ब्रांच में आज कामकाज नहीं होगा.

Advertisement

इन शहरों में आज खुले रहेंगे बैंक

RBI के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 31 अक्टूबर को बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, जयपुर, जम्मू, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम जैसे शहरों में बैंक खुले रहेंगे.इन शहरों और राज्यों में आज के लिएबैंक की छुट्टी घोषित नहीं की गई है. इसलिए यहां रहने वाले लोग बैंक जाकर अपने जरूरी काम निपटा सकते हैं..

बैंक बंद होने पर भी कर सकेंगे ये काम

बैंक हॉलिडे के दिन ब्रांच बंद होने पर भी ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग की सुविधा मिलती रहेगी. ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग ऐप और UPI के जरिए ज्यादातर बैंकिंग काम घर बैठे किए जा सकते हैं. इनमें पैसे ट्रांसफर करना, बिल पेमेंट करना और अकाउंट से जुड़ी कई दूसरी सुविधाएं शामिल हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें | Bank Holiday: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, दिवाली-छठ सहित कब-कब बैंकों की छुट्टी? देखें RBI हॉलिडे लिस्ट

Featured Video Of The Day
PHDCCI अध्यक्ष अनिल गुप्ता बोले, कैपिटल मार्केट टैक्स में सुधार की जरूरत

Topics mentioned in this article
Today Bank Holiday
Bank Holiday Today
Saturday Bank Holiday
Bank Open Or Closed Today
Today Bank Holiday Or Not

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं